Thu. May 7th, 2026

Aaj Ka Dhanu Rashifal: धनु वालों खुलेंगे सफलता के द्वार, करियर में मिलेगी बड़ी उपलब्धि, परिवारिक मामले में बरतें सावधानी

धनु ऱाशिफल 8 मई 2026 2026 05 42400a1667ebc37b2fc49f16a93edf22

Last Updated:

Aaj ka Dhanu Rashifal 08 may 2026: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और कारोबार में अच्छा रहेगा. पर फिजूलखर्ची से बचें वरना बजट बिगड़ सकता है. परिवार में तनाव संभव है. लव लाइफ अच्छी रहेगी. जल्दीबाजी में कोई भी फैसला ना लें, नहीं तो इसका दुरगामी परिणाम आपके हित में नहीं रहेगा. सेहत का ध्यान रखें और मां लक्ष्मी की पूजा करें.

जमुई: धनु राशि के जातकों का 08 मई 2026 का दिन काफी अच्छा गुजरेगा. खासकर जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, बेरोजगार हैं या किसी तरह के सरकारी सेवा की तैयारी कर रहे हैं, तो उनका दिन आज काफी अच्छा गुजरेगा. आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है. आप को कोई रोजगार के अवसर मिल सकते हैं. उन्हें पहचान कर उन्हें अपनाना होगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को आज अपने करियर को लेकर काफी सावधान रहने की जरूरत है. अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं या आप अपने काम को छोड़ने की सोच रहे हैं, तो जल्दीबाजी में कोई भी फैसला ना लें, नहीं तो इसका दुरगामी परिणाम आपके हित में नहीं रहेगा.

परिवार में किसी बात को लेकर हो सकता है तनाव
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों के परिवार में आज किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है. आज परिवार में एक दूसरे के साथ किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो सकती है जिससे आपका मन खिन्न होगा. उन्होंने बताया कि आज आपको अपनी संपत्ति को बढ़ाने और उसे बचाने की दिशा में ध्यान देना चाहिए. आज आप किसी भी तरह की फिजूल खर्ची से बचे. आप अपने किसी भी काम को बजट बनाकर करें, तब आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. कारोबार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा गुजरेगा. आज आपको आमदनी के नए अवसर मिलेंगे.

प्यार में भी अच्छा जाएगा दिन 
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों की लव लाइफ अच्छी रहने वाली है. आज आप अपने परिवार के लिए किसी तरह का सरप्राइज प्लान कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि आज आप अपने पार्टनर के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं. उन्होंने बताया कि आज आपको अपने सेहत को लेकर काफी सावधान रहने की जरूरत है. बदलते मौसम में आपको मौसमी बीमारियां हो सकती हैं. अपने खान-पान पर आज आपको ध्यान देना चाहिए. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को आज के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए और उन्हें खीर का भोग लगाना चाहिए, ऐसा करना आपके लिए अच्छा रहेगा. आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक 6 रहने वाला है.

About the Author

authorimg

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *