Last Updated:
Aaj ka Dhanu Rashifal 11 may 2026: धनु राशि के जातकों की सेहत आज अच्छी रहने वाली है. आज आपको किसी तरह की कोई परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी. उन्होंने बताया कि आज सोमवार है, ऐसे में आज के दिन आपको भगवान महादेव की पूजा करनी चाहिए.
जमुई: 11 मई 2026 के दिन ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है. आज के दिन अदाल तथा विडाल योग का शुभ संयोग बनने वाला है. इतना ही नहीं आज के दिन शतभिषा नक्षत्र और इंद्र योग का भी संयोग बनेगा. जिसका असर विभिन्न राशि के जातकों पर पड़ेगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन चंद्रमा का गोचर होने वाला है जिससे आज कई राशि के जातकों की आमदनी बढ़ने वाली है. उनकी आर्थिक आय में इजाफा होगा और उनके जीवन शैली में परिवर्तन आने वाला है. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों पर भी आज के दिन बनने वाले इन सभी संयोग का असर देखने को मिलेगा.
लाइफस्टाइल में आएगा बदलाव
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातकों की लाइफ स्टाइल में बदलाव आएगा. आज परिवार में आपको अपने परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा. उन्होंने बताया कि आज आपको किसी बात को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है. संपत्ति से जुड़े किसी मामले में आपको टेंशन हो सकता है. हालांकि आज आपका दिन अच्छा गुजरेगा. आज के दिन आपकी मुलाकात किसी पुराने दोस्त से हो सकती है, जिससे को खुशियां मिलने वाली है. अगर आप व्यापार करते हैं, तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है. आज पार्टनरशिप पर व्यापार शुरू करने से आपको फायदा हो सकता है. निवेश करने के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है.
सेहत के मामले में आज करें यह काम
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों की सेहत आज अच्छी रहने वाली है. आज आपको किसी तरह की कोई परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी. उन्होंने बताया कि आज सोमवार है, ऐसे में आज के दिन आपको भगवान महादेव की पूजा करनी चाहिए. उनका अभिषेक करना चाहिए और भगवान महादेव को बेलपत्र इत्यादि चढ़ाने से आपके जीवन में शुभता आएगी. उन्होंने बताया कि प्यार के मामले में आज का दिन अच्छा रहने वाला है. आज आपकी मुलाकात आपके बिछड़े हुए प्यार से होने वाली है. धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन का शुभ अंक 7 रहने वाला है.
About the Author

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
