Tue. May 19th, 2026

Aaj Ka Tula Rashifal: तुला राशि वालों के लिए आज का खास! रुके हुए काम होंगे पूरे, करियर में मिलेगी सफलता, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

image 20 2026 05 693ec8d3d9197a59dcba2b2a90688749

Last Updated:

Aaj Ka Tula Rashifal 19 May 2026: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है. ग्रह-नक्षत्रों की अनुकूल स्थिति के कारण किस्मत और मेहनत दोनों का पूरा साथ मिलने की संभावना है. नौकरी और व्यापार से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं तथा लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने के संकेत हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत रहने की संभावना है और धन लाभ के योग बन रहे हैं. पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी तथा रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. प्रेम जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के संकेत मिल रहे हैं. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन दिनभर की भागदौड़ के बीच आराम करना जरूरी होगा.

ख़बरें फटाफट

अजमेर. तुला राशि वालों के लिए 19 मई यानी आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा, भाग्य और आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है. चंद्रमा आज भी आपके नवम भाव यानी मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं. ज्योतिष में नवम भाव को भाग्य, धर्म, गुरु, उच्च शिक्षा, लंबी यात्राओं और जीवन में मिलने वाले शुभ अवसरों का भाव माना जाता है. ऐसे में आज आपके जीवन में भाग्य और कर्म का सुंदर संतुलन देखने को मिलेगा.

अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार कार्य और व्यापार की बात करें तो आज किस्मत आपका पूरा साथ दे सकती है. नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और कार्यस्थल पर आपकी प्रतिभा की सराहना हो सकती है. जो लोग व्यापार कर रहे हैं विशेष रूप से कंसलटेंसी, शिक्षा, ट्रेनिंग, लेखन, मार्केटिंग या पार्टनरशिप से जुड़े कार्यों में हैं, उनके लिए दिन काफी लाभदायक रह सकता है. आपके अनुभव और ज्ञान का लाभ दूसरे लोगों को मिलेगा जिससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में लाभ दिला सकती है. विद्यार्थियों के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा और पढ़ाई में मन लगेगा.

तुला राशि वाले दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी 
स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे. मन शांत रहेगा और सकारात्मक विचारों का प्रभाव बढ़ेगा. परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और किसी धार्मिक कार्यक्रम या यात्रा की योजना बन सकती है. दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी और जीवनसाथी के साथ संबंध पहले से अधिक मजबूत होंगे. प्रेम संबंधों में भी पारदर्शिता और विश्वास बढ़ेगा.

तुला राशि वाले करें ये अचूक उपाय
आज मंगलवार का दिन है इसलिए आज हनुमान जी के मंदिर में जाकर चमेली के तेल का दीपक जलाएं और श्रद्धा से हनुमान चालीसा का पाठ करें. ऐसा करने से बजरंगबली की कृपा प्राप्त होगी, नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और आपकी मनोकामनाओं की पूर्ति के मार्ग खुलेंगे.

About the Author

authorimg

Jagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *