Fri. May 22nd, 2026

Air India:दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, आपात लैंडिंग; सभी यात्री और क्रू सुरक्षित – Delhi-bound Air India Flight Suffers Technical Snag, Makes Emergency Landing; All Passengers And Crew Safe

delhi bound air india flight suffers technical snag makes emergency landing all passengers and cre 1

एअर इंडिया की बंगलूरू से दिल्ली जा रही फ्लाइट एआई2802 में गुरुवार को लैंडिंग के दौरान तकनीकी गड़बड़ी का मामला सामने आया। एअर इंडिया के मुताबिक, विमान जब दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने वाला था, उसी दौरान पायलटों को इंजन में आग लगने का संकेत (इंजन फायर इंडिकेशन) मिला। इसके बाद चालक दल ने तुरंत तय सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन किया और विमान को सुरक्षित तरीके से दिल्ली में उतार लिया।

यह भी पढ़ें- तमिलनाडु की सियासत में बड़ा उलटफेर: मुख्यमंत्री विजय की कैबिनेट में शामिल होगी VCK, वन्नी अरासु बनेंगे मंत्री

सभी यात्री और क्रू पूरी तरह सुरक्षित

एअर इंडिया ने बताया कि इस घटना में सभी यात्री और क्रू सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं। विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों को सावधानी के साथ बाहर निकाला गया। एयरलाइन ने कहा कि घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है और विमानन अधिकारियों के साथ मिलकर पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है।

बंगलूरू से दिल्ली जा रही थी फ्लाइट

एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा कि कंपनी को 21 मई 2026 को बंगलूरू से दिल्ली जा रही फ्लाइट एआई2802 से जुड़ी घटना की जानकारी है। उन्होंने कहा कि विमान सुरक्षित उतर चुका है और किसी यात्री या क्रू सदस्य को कोई नुकसान नहीं हुआ है। फिलहाल एयरलाइन अतिरिक्त जानकारी जुटा रही है और संबंधित एजेंसियों के साथ लगातार संपर्क में है।

इंजन में आग का मिला संकेत

सूत्रों के अनुसार, जैसे ही इंजन में आग का संकेत मिला, पायलटों ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इसकी जानकारी दी और सुरक्षा नियमों के तहत जरूरी कदम उठाए। विमान के सुरक्षित उतरने के कारण बड़ा हादसा टल गया। शुरुआती जानकारी में इसे तकनीकी खराबी माना जा रहा है, हालांकि असली वजह जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी।

यह भी पढ़ें- US के राजदूत बोले: भारत को प्राथमिकता दे रहीं अमेरिकी कंपनियां, 20 साल में 11 गुना बढ़ा द्विपक्षीय व्यापार

विमान सुरक्षा को लेकर फिर चर्चा तेज

इस घटना के बाद विमान सुरक्षा को लेकर फिर चर्चा तेज हो गई है। विमानन विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मामलों में पायलटों की ट्रेनिंग और त्वरित फैसले बेहद अहम होते हैं। एअर इंडिया ने भरोसा दिलाया है कि यात्रियों की सुरक्षा उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है और जांच रिपोर्ट आने के बाद जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *