Lok Sabha Women’s Reservation Bill LIVE: 131वां संविधान संशोधन विधेयक यानी कि महिला आरक्षण बिल 2026 लोकसभा में पास नहीं हो सका. सदन में लगातार चर्चा करने और वोटिंग की प्रक्रिया पूरी की गई. इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग के दौरान सदन में मौजूद कुल 489 सांसदों में से 278 वोट पक्ष में पड़े तो 211 वोट विपक्ष या बिल के विरोध में पड़े. नंबरों का आंकड़ा पूरा ना होने की वजह से ये बिल लोकसभा में ही गिर गया. हालांकि, वोटिंग के फाइनल आंकड़े इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग से अलग रहे. बाद में जारी किए गए डाटा के अनुसार, इस बिल के पक्ष में 298 और विरोध में 230 वोट पड़े. साथ ही इस बिल के साथ सरकार जो दो अन्य बिल लोकसभा में लेकर आई थी उसे वापस ले लिया. साथ ही लोकसभा शनिवार सुबह 11 बजे के लिए स्थगित कर दिया गया है.
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि महिलाओं के आरक्षण देने के लिए जिससे लड़ना पड़े, लड़ेंगे लेकिन उनका हक दिलाकर रहेंगे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष हमेशा हमारे द्वारा लाए गए सभी बिल और कानून का विरोध किया. उन्होंने सभी उन बिल को गिनाए, जिनका विरोध विपक्ष किया गया. हमने 370 हटाया इन्होंने विरोध किया. हमने 370 हटाया इन्होंने विरोध किया. राम मंदिर बनाया इन्होंने विरोध किया. तीन तलाक हटाया इन्होंने विरोध किया. सर्जिकल स्ट्राइक किया इन्होंने विरोध किया.
गृहमंत्री अमित शाह नारी शक्ति वंदन अधिनियम लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस अवसर पर उन्होंने विपक्ष पर महिला आरक्षण का विरोध करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि विपक्ष का ये विरोध इस बिल के लागू होने से नहीं बल्कि महिला के आरक्षण के विरोध में है. साथ ही उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2029 तक महिला सशक्तिकरण का वादा पूरा करने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि मैं वादा करता हूं कि 2029 का लोकसभा चुनाव महिला आरक्षण के साथ ही पूरा होगा.
लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों को पारित कराने के लिए सत्तारूढ़ एनडीए के सामने संख्या बल की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है. मौजूदा स्थिति में एनडीए के पास लोकसभा में आवश्यक दो तिहाई बहुमत नहीं है, जिससे इस अहम संवैधानिक संशोधन बिल को पास कराना विपक्ष के सहयोग या अनुपस्थिति (एब्सटेंशन) पर निर्भर हो गया है. लोकसभा में एनडीए के पास कुल 293 सांसद हैं, जो सदन का करीब 54 प्रतिशत है, जबकि विपक्ष के पास 233 सांसद हैं. इसके अलावा कुछ निर्दलीय और छोटे दलों के सदस्य भी हैं, जिनकी भूमिका इस पूरे गणित में निर्णायक बन सकती है. नियमों के अनुसार, किसी भी संवैधानिक संशोधन विधेयक को पारित कराने के लिए सदन में उपस्थित और मतदान करने वाले सदस्यों के दो-तिहाई समर्थन की जरूरत होती है. यदि सभी 540 सदस्य उपस्थित रहते हैं, तो यह आंकड़ा 360 तक पहुंच जाता है.
ऐसे में एनडीए को या तो विपक्षी दलों का समर्थन जुटाना होगा या फिर बड़ी संख्या में विपक्षी सांसदों को मतदान से दूर रखना होगा. उदाहरण के तौर पर यदि 30 सांसद मतदान से अनुपस्थित रहते हैं, तो कुल संख्या घटकर 510 हो जाएगी और दो तिहाई बहुमत 340 रह जाएगा. इसी तरह 60 सांसदों के अनुपस्थित रहने पर यह आंकड़ा 320 और 90 सांसदों के अनुपस्थित रहने पर 300 तक आ सकता है. राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, बिल को पास कराने के लिए समाजवादी पार्टी (37 सांसद), तृणमूल कांग्रेस (28 सांसद) और डीएमके (22 सांसद) जैसे प्रमुख विपक्षी दलों में से कम से कम दो दलों का समर्थन या उनकी अनुपस्थिति जरूरी होगी. कांग्रेस के पास भी 98 सांसद हैं, जो इस समीकरण में अहम भूमिका निभा सकते हैं.
यदि यह विधेयक लोकसभा में पारित नहीं होता है, तो इसे राज्यसभा में पेश ही नहीं किया जाएगा. वहीं राज्यसभा में भी एनडीए के पास 141 सदस्य हैं, जो कुल संख्या का लगभग 58 प्रतिशत है, जबकि विपक्ष के पास 83 सदस्य हैं. यहां भी दो-तिहाई बहुमत के लिए 163 सांसदों के समर्थन की आवश्यकता होगी, जिसके लिए बीजेडी, वाईएसआरसीपी, बीएसपी और निर्दलीय सांसदों का रुख निर्णायक साबित हो सकता है. इसी बीच, ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजेडी प्रमुख Naveen Patnaik ने राज्य के हितों की रक्षा के मुद्दे पर अपने सांसदों से एकजुट रहने की अपील की है. उन्होंने महिला आरक्षण बिल का समर्थन किया, लेकिन 131वें संविधान संशोधन विधेयक के मौजूदा स्वरूप पर गंभीर चिंता भी जताई है.
Amit Shah Lok Sabha LIVE: संसद में एनडीए फ़्लोर लीडर की मीटिंग हो रही
Amit Shah Lok Sabha LIVE: पीएम मोदी की अगुवाई में एनडीए की अहम बैठक शुरू हो गई है. संसद भवन में लोकसभा में संविधान संशोधन विधेयक नही्ं पारित होने के बाद एनडीए फ़्लोर लीडर की मीटिंग हो रही है. इस बैठक में जे पी नड्डा जयंत चौधरी अनुप्रिया पटेल समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं.
Amit Shah Lok Sabha LIVE: महिलाओं के लिए यह दुखद दिन है, महिला आरक्षण सदन में पास न होने पर उद्धव गुट की प्रियंका चतुर्वेदी
Amit Shah Lok Sabha LIVE: उद्धव गुट की प्रियंका चतुर्वेदी ने एक्स पर पोस्ट करके लिखा है कि भारत की उन महिलाओं के लिए यह दुखद दिन है जो संसद या विधानसभा में जाने की उम्मीद कर रही थीं.
Amit Shah Lok Sabha LIVE: 131वां संविधान संशोधन बिल लोकसभा टेस्ट पास नहीं कर पाया
महिला आरक्षण विधेयक लाइव: महिला आरक्षण संशोधन बिल लोकसभा टेस्ट पास नहीं कर पाया. लोकसभा में वोटिंग के दौरान 278 सदस्यों ने इसके पक्ष में और 211 ने इसके खिलाफ वोट किया. बिल ज़रूरी दो-तिहाई बहुमत हासिल नहीं कर सका, जिससे सदन फ्लोर पर गिर गया.
Amit Shah Lok Sabha LIVE: यस में पड़े में 278, नो पड़े 211 वोट क्या हुआ महिला आरक्षण बिल का हाल?
महिला आरक्षण विधेयक लाइव: यस में पड़े में 278, नो पड़े 211 वोट क्या हुआ महिला आरक्षण बिल का हाल?

Amit Shah Lok Sabha LIVE: ये केवल महिला आरक्षण बिल का विरोध नहीं कर रहे हैं- अमित शाह
महिला आरक्षण विधेयक लाइव: गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि महिलाओं के आरक्षण देने के लिए जिससे लड़ना पड़े, लड़ेंगे लेकिन उनका हक दिलाकर रहेंगे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष हमेशा हमारे द्वारा लाए गए सभी बिल और कानून का विरोध किया. उन्होंने सभी उन बिल को गिनाए, जिनका विरोध विपक्ष किया गया. हमने 370 हटाया इन्होंने विरोध किया. हमने 370 हटाया इन्होंने विरोध किया. राम मंदिर बनाया इन्होंने विरोध किया. तीन तलाक हटाया इन्होंने विरोध किया. सर्जिकल स्ट्राइक किया इन्होंने विरोध किया.
Amit Shah Lok Sabha LIVE: पार्लियामेंट में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ी है- अमित शाह
महिला आरक्षण विधेयक लाइव: अमित शाह ने सदन में कहा कि पिछले कुछ सालों में पॉलिटिक्स में महिलाओं की हिस्सेदारी लगातार बढ़ी है. उन्होंने बताया कि पहली लोकसभा में 22 महिला सदस्य थीं, लेकिन 14वीं लोकसभा में यह आंकड़ा बढ़कर 51 हो गया. वहीं, 17वीं लोकसभा में 71 और 18वीं में 75 महिला सदस्य चुनकर सदन पहुंची. डेटा से साफ तौर पर पता चलता है कि महिलाओं की राजनीतिक रूझान किस प्रकार बढ़ी है. उन्होंने कहा हमें इस हिस्सेदारी को और बढ़ाने के लिए एक बड़ा प्लेटफ़ॉर्म देने की ज़रूरत है. उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने इस कोशिश का पूरी तरह से सपोर्ट किया है. उमा भारती, आनंदीबेन पटेल, सुषमा स्वराज और वसुंधरा राजे जैसे सदस्यों को आगे बढ़ाया. हमने आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाया.
Amit Shah Lok Sabha LIVE: हम हर राज्य में प्रो-राटा बेसिस पर 50% सीटें बढ़ा रहे हैं: अमित शाह
महिला आरक्षण विधेयक लाइव: अमित शाह ने कहा कि 1976 और 2026 के बीच भारत की आबादी काफी बढ़ी है. हालांकि, इस आबादी को रिप्रेजेंट करने वाले सांसदों की संख्या उस हिसाब से नहीं बढ़ी है, वे कहते हैं. हर वोटर को अपने अधिकार की बराबर वैल्यू मिलनी चाहिए, और इस बढ़ोतरी के बाद, हमें विश्वास है, उन्हें मिलेगी. शाह ने आगे कहा कि हम हर राज्य में प्रो-राटा बेसिस पर 50% सीटें बढ़ा रहे हैं. साथ ही वे कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि अगर कांग्रेस इस बिल को पास कराने लिए राजी हो जाए तो हम यह पक्का करेंगे कि किसी भी वोटर को रिप्रेजेंटेशन न वंचित रह जाएं.
Amit Shah Lok Sabha LIVE: कांग्रेस पार्टी ओबीसी की सबसे बड़ी विरोधी है- अमित शाह
Amit Shah Lok Sabha LIVE: अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ओबीसी की सबसे बड़ी विरोधी है. मंडल आयोग भी कांग्रेस ने लागू नहीं किए. कांग्रेस ने अब तक एक भी ओबीसी को पीएम नहीं बनाया. बीजेपी ने नरेंद्र मोदी को बनाया. हमारी सरकार में 40 प्रतिशत ओबीसी मंत्री है.
Amit Shah Lok Sabha LIVE: देश की महिलाएं देख रही है उनके रास्ते का रोड़ा कौन है- अमित शाह
Amit Shah Lok Sabha LIVE: अमित शाह ने कहा कि मैं समझ रहा हूं कि विपक्षी दल वोट नहीं देंगे तो महिला आरक्षण बिल गिर जाएगा. लेकिन माता बहनों का जो आक्रोश है, उससे आप कभी बच नहीं पाओगे. आप चुनावों में महिलाओं के प्रकोप से बच नहीं पाएंगे. देश की महिलाएं देख रही है उनके रास्ते का रोड़ा कौन है
Amit Shah Lok Sabha LIVE: संविधान के अनुसार ही आरक्षण दिया जाएगा, धर्म के आधार पर नहीं- अमित शाह
महिला आरक्षण विधेयक लाइव: अमित शाह ने कहा कि विपक्ष वाले अपनी तुष्टिकरण की राजनीति के कारण इस देश में मुस्लिम आरक्षण की मांग करते है. ये संविधान की बात करते हैं, संविधान के किस नियम से धर्म के आधार पर आरक्षण की बात करोगे. हमारी सरकार की नीति साफ है जो संविधान में नहीं है, हम धर्म के आधार पर कभी आरक्षण नहीं देंगे और न ही किसी को ऐसा करने देंगे.
Lok Sabha Women’s Reservation Bill LIVE: वोटर्स-सांसद के अनुपात में असंतुलन को डीलिमिटेशन से ठीक होगा- अमित शाह
Amit Shah Lok Sabha LIVE: लोकसभा में बोलते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि देश में रिप्रेजेंटेशन का असंतुलित है. कुछ राज्यों में, कुछ लाख लोगों को एक सांसदों रिप्रेजेंट करता है और दूसरों में कुछ हज़ार लोगों को. शाह ने आगे कहा कि वोटर्स और एमपी के अनुपात में इस असंतुलन को डीलिमिटेशन से ठीक किया जा सकता है. उन्होंने आगे कहा कि इंदिरा गांधी जब प्रधानमंत्री थीं, तब उन्होंने डीलिमिटेशन लाया था. उन्होंने कहा, ‘उन्होंने 1972 में लोकसभा सीटों को 522 से बढ़ाकर 543 कर दिया था.’
Lok Sabha Women’s Reservation Bill LIVE: आबादी के हिसाब से सभी को सही प्रतिनिधित्व मिलना बेहद जरूरी- अमित शाह
महिला आरक्षण विधेयक लाइव: लोकसभा में तीनों महत्वपूर्ण बिलों पर चर्चा का जवाब देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि परिसीमन (Delimitation) का प्रावधान हमारे संविधान में ही मौजूद है. आबादी के हिसाब से सभी को सही प्रतिनिधित्व मिलना बेहद जरूरी है. शाह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए स्पष्ट किया कि जो लोग आज परिसीमन का विरोध कर रहे हैं, वे असल में अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित सीटों का ही विरोध कर रहे हैं. उन्होंने आबादी और सीट की गणित समझाते हुए कहा कि 127 सीटें ऐसी हैं जहां बीस लाख से ज्यादा वोटर हैं. तेलंगाना की एक सीट में 48 लाख से ज्यादा मतदाता हैं.
Lok Sabha Women’s Reservation Bill LIVE: गृह मंत्री अमित शाह संसद पहुंच गए हैं, तीनों बिलो पर जवाब देंगे
महिला आरक्षण विधेयक लाइव: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसद भवन पहुंच गए हैं. वे आज सदन में तीन महत्वपूर्ण बिलों पर चल रही लंबी चर्चा का विस्तार से जवाब देंगे. इन तीनों बिलों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच काफी तीखी बहस देखने को मिली है. ऐसे में गृह मंत्री का यह संबोधन बेहद अहम माना जा रहा है. अपने भाषण में वे विधेयकों के प्रमुख प्रावधानों और विपक्ष के सभी सवालों पर सरकार का रुख साफ करेंगे.
Lok Sabha Women’s Reservation Bill LIVE: ओबीसी और एससी-एसटी विरोधी है ये बिल- राहुल गांधी
Lok Sabha Women’s Reservation Bill LIVE: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महिला आरक्षण बिल पर तीखा प्रहार करते हुए इसे एक छलावा बताया है. उन्होंने कहा है कि इसका महिलाओं से कोई वास्तविक संबंध नहीं है. उन्होंने इस बिल को सीधे तौर पर ओबीसी और एससी-एसटी विरोधी करार देने के साथ-साथ इसे राष्ट्र विरोधी भी बताया, जो उनके अनुसार दक्षिण, उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम और देश के छोटे राज्यों के हितों के खिलाफ काम करता है. भारत जोड़ने के अपने संकल्प को दृढ़ता से दोहराते हुए गांधी ने कहा कि वे न तो किसी वर्ग का हक छिनने देंगे और न ही देश को किसी भी कीमत पर बंटने देंगे.
Lok Sabha Women’s Reservation Bill LIVE: टीएमसी के सभी 28 सांसद महिला आरक्षण बिल के लिए वोट करने नहीं पहुंचेंगे
महिला आरक्षण विधेयक लाइव: महिला आरक्षण पर आज वोटिंग होनी है. इससे पहले कांग्रेस ने अपने सहयोगियों की लिस्ट जारी की थी. अब टीएमसी ने अपने 28 सांसदों में से कितने सांसद आज वोटिंग के लिए मौजूद रहेंगे उनका लिस्ट जारी किया है.
ये रही 21 सांसदों को लिस्ट, जो आज लोकसभा में मौजूद रहेंगे-
- सुदीप बंद्योपाध्याय
- डॉ. काकोली घोष दस्तीदार
- कल्याण बनर्जी
- प्रो. सौगत रॉय
- प्रतिमा मंडल
- माला रॉय
- प्रसून बनर्जी
- डॉ. शर्मिला सरकार
- शत्रुघ्न सिन्हा
- खलीलुर रहमान
- मोहम्मद अबू ताहिर खान
- जून मलैया
- कालीपद सरेन खेरवाल
- मिताली बाग
- कीर्ति आज़ाद
- महुआ मोइत्रा
- सजदा अहमद
- अरूप चक्रवर्ती
- शताब्दी रॉय
- असित कुमार मल
- बापी हलधर
Lok Sabha Women’s Reservation Bill LIVE: लोकसभा कामकाज निपटाने के बाद एनडीए दल मीटिंग बुलाई गई, पीएम भी रहेंगे मौजूद
महिला आरक्षण विधेयक लाइव: महिला आरक्षण बिल पर आज सदन में बहस और शाम 6 बजे गृह मंत्री अमित शाह के संबोधन के बाद एनडीए की बैठक बुलाई गई है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज लोकसभा में कामकाज निपटाने के तुरंत बाद, स्थिति पर चर्चा के लिए एनडीए की मीटिंग बुलाई गई है. पीएम नरेंद्र मोदी भी एनडीए दलों की मीटिंग में मौजूद रहेंगे.
Lok Sabha Women’s Reservation Bill LIVE: भाजपा सांसद प्रताप सारंगी ने महिला आरक्षण बिल पर संस्कृत में अपना संबोधन दिया
महिला आरक्षण विधेयक लाइव: बालासोर के भाजपा सांसद प्रताप सारंगी ने महिला आरक्षण बिल पर संस्कृत में अपना संबोधन दिया. आप नीचे वीडियो देख सकते हैं-
Lok Sabha Women’s Reservation Bill LIVE: भाषण से राहुल गांधी को खुद को हास्य का पात्र बनाया- चिराग पासवान
महिला आरक्षण विधेयक लाइव: चिराग पासवान ने संसद में राहुल गांधी के भाषण पर कहा, ‘राहुल गांधी ने नेता प्रतिपक्ष की मर्यादा को गिराने का काम किया है. वे कभी गार्डन कभी म्यूजिशियन का जिक्र करने लगते हैं. आज के भाषण से राहुल गांधी को खुद को हास्य का पात्र बनाया. आप संसद में लोगों को हंसाने आए हैं या इतने महत्वपूर्ण विषय पर शायद से अपनी बात रखने आए हैं. अगर आपको जोक ही मारना है तो स्टैंड अप कॉमेडी जॉइन कर लीजिए. बिल को लटकाने वालों को देश की आधी आबादी कभी माफ नहीं करेगी.
Lok Sabha Women’s Reservation Bill LIVE: किरन रिजिजू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने पहुंचे
Lok Sabha Women’s Reservation Bill LIVE: संसदीय कार्यमंत्री किरन रिजिजू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने पहुंचे. सदन में कार्यवाही को सकारात्मक रूप से आगे बढ़ाने के लिए दोनों नेताओं में बात हो सकती है. बताते चलें कि आज शाम 6 बजे गृह मंत्री अमित शाह परिसीमन और महिला आरक्षण बिल पर सदन को संबोधित करेंगे.
Lok Sabha Women’s Reservation Bill LIVE: जाति जनगणना पर BJP के निशिकांत दुबे और अखिलेश यादव के बीच हल्की नोकझोंक
Lok Sabha Women’s Reservation Bill LIVE: निशिकांत दुबे भाषण के दौरान ईतिहास के पन्नों से कांग्रेस नेताओं का जिक्र कर रहे थे, जो हमेशा से जाति जनगणना का विरोध करते रहे हैं. इसपर अखिलेश यादव ने मजाक में कहा कि इतिहास की किताब के ज़्यादा पन्ने मत पलटिए. साथ ही यादव ने यह पूछा कि यह कब होगी और क्या OBC महिलाओं को महिला आरक्षण कानून में शामिल किया जाएगा. इस पर, किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह के जवाब के दौरान खास जवाबों पर विस्तार से बात की जाएगी.
