Breaking News in Hindi: नेपाल के बारा जिले में दूसरे दिन भी तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा. भारत की बिहार सीमा से लगे इस इलाके में बुधवार को Gen-Z प्रदर्शनकारियों और CPN-UML कैडरों के बीच शुरू हुई हिंसा गुरुवार को और भड़क गई. सुबह से ही सिमरा की सड़कों पर युवा जुटे और पुलिस से भिड़ते रहे. स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख स्थानीय प्रशासन ने दोपहर 1 बजे से शाम 8 बजे तक कर्फ्यू लागू कर दिया. अधिकारियों के मुताबिक, कर्फ्यू इसलिए दोबारा लगाना पड़ा क्योंकि पुलिस पर हमला बढ़ रहा था. गुस्साए Gen-Z प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने पिछले दिन की झड़प में नामजद UML कैडरों को गिरफ्तार नहीं किया. 19 नवंबर को हुए संघर्ष में छह Gen-Z समर्थक घायल हुए थे. टकराव सिमरा चौक और एयरपोर्ट के पास भी बढ़ गया, जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और एयरपोर्ट को ऑपरेशन रोकना पड़ा. UML नेताओं के जिले में चुनावी कार्यक्रमों से पहले माहौल और तनावपूर्ण है.
नेपाल पहले से ही राजनीतिक उथल-पुथल में है. सितंबर की बगावत में KP ओली सरकार गिरने के बाद देश अंतरिम व्यवस्था में है. उसी हिंसा में 76 लोग मारे गए थे. नई प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने संसद भंग कर 5 मार्च 2026 को चुनाव की सिफारिश की, जिसके बाद अब पूरा देश अस्थिर माहौल में चुनावी मोड में है.
Breaking News in Hindi LIVE Updates | आज की ताजा खबर लाइव
November 20, 202518:30 IST
प्यार का धोखा! वकील के चैंबर में फंदे पर लटकी मिली लॉ छात्रा, लव लेटर से खुला राज
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में एक लॉ कॉलेज की फर्स्ट ईयर की छात्रा की संदिग्ध मौत मामले ने तूल पकड़ लिया है. पुलिस ने मुख्य आरोपी वकील शेख मनोवर आलम को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया है. छात्रा की लाश 12 नवंबर को वकील के चैंबर से फंदे से लटकती हुई मिली थी. परिवार का आरोप है कि वकील ने शादी का झांसा देकर छात्रा को धोखा दिया, जिससे सदमे में आकर उसने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली. छात्रा गांधीनगर इलाके की रहने वाली थी और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के लिए नियमित रूप से वकील के चैंबर जाती थी. पुलिस को चैंबर से एक लव लेटर मिला, जिसमें छात्रा ने वकील के साथ अपने रिश्ते और शादी के वादे का जिक्र किया था. परिवार की शिकायत पर काकद्वीप पुलिस ने वकील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था. घटना के बाद फरार हुए आरोपी को तलाशी अभियान के बाद हैदराबाद में पकड़ा गया.
November 20, 202518:25 IST
ड्रग्स मामले की जांच में शामिल होने के लिए ओरी ने मुंबई पुलिस से मांगा समय
फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर ओरहान अवत्रमणि उर्फ ओरी ने ड्रग्स मामले की जांच में शामिल होने के लिए मुंबई पुलिस से समय मांगा है. ओरी के वकील का कहना है कि वे 25 नवंबर के बाद ही जांच में शामिल हो सकते हैं. 252 करोड़ रुपए के ड्रग्स मामले में ओरहान अवत्रमणि से गुरुवार को पूछताछ होनी थी और उन्हें मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल के सामने पेश होना था, लेकिन उनके वकील ने जांच के लिए समय मांगा है. मुंबई पुलिस ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि ओरी ने मुंबई पुलिस से समय की मांग की. उनके वकील का कहना है कि 25 नवंबर के बाद ही पूछताछ के लिए जांच एजेंसी के सामने आ पाएंगे. हालांकि, ओरी को समय देना है या नहीं, इस पर पुलिस अभी विचार कर रही है. (IANS)
November 20, 202517:14 IST
सबरीमाला मंदिर में 1991 के बाद सबसे बड़ा घोटाला! पूर्व TDB अध्यक्ष पद्मकुमार गिरफ्तार
केरल के मशहूर सबरीमाला मंदिर में कथित सोना चोरी के मामले में त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (TDB) के पूर्व अध्यक्ष पद्मकुमार को गिरफ्तार किया गया है. विशेष जांच दल (SIT) ने उनसे कई घंटों की पूछताछ के बाद यह कार्रवाई की. इस मामले में अब तक गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या छह हो गई है. पद्मकुमार पर आरोप है कि 2019 में अपने अध्यक्षता काल में उन्होंने सबरीमाला के गर्भगृह के चारों ओर से सोने की परत चढ़ी चादरों को हटाने की अनुमति देने में अहम भूमिका निभाई थी. SIT का दावा है कि गोल्ड शीट फ्रॉड पद्मकुमार की पूरी जानकारी और मंजूरी से हुआ था. FIR में वह आठवें आरोपी के तौर पर लिस्टेड हैं. जांच में सामने आया है कि पद्मकुमार के कहने पर कॉन्ट्रैक्टर को मंदिर में बिना रोक-टोक के जाने दिया गया था. देवास्वोम के पूर्व कमिश्नर एन. वासु (तीसरे आरोपी) को भी SIT कस्टडी में भेज दिया गया है. (IANS)
November 20, 202516:55 IST
G20 समिट में भाग लेने दक्षिण अफ्रीका जाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री के साउथ अफ्रीका दौरे पर MEA में सेक्रेटरी (ER), सुधाकर दलेला ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साउथ अफ्रीका के प्रेसिडेंट सिरिल रामफोसा के बुलावे पर G20 लीडर्स समिट में शामिल होने के लिए 21 से 23 नवंबर तक जोहान्सबर्ग, साउथ अफ्रीका जाएंगे. यह प्रधानमंत्री का साउथ अफ्रीका का चौथा ऑफिशियल दौरा होगा, इससे पहले 2016 में उनका बाइलेटरल दौरा और बाद में 2018 और 2023 में दो BRICS समिट हुए थे. यह अफ्रीका की धरती पर होने वाला पहला G20 समिट है… 2023 में सफल प्रेसीडेंसी होस्ट करने के बाद यह समिट भारत के लिए अपनी प्रायोरिटीज को जारी रखने के लिए जरूरी होगा…’
November 20, 202516:34 IST
पुंछ में खूंखार भालू का आतंक! जंगल में फिर दिखा भालू, गांव वालों में दहशत का माहौल
जम्मू कश्मीर के पूंछ जिले के सब्जियां गांव के घने जंगलों में एक बार फिर भालू देखा गया है. स्थानीय लोगों ने अपने मोबाइल पर भालू की तस्वीरें कैद की हैं. इस इलाके में भालू कई बार लोकल लोगों पर हमला कर चुका है. इस वजह से गांव वालों में दहशत का माहौल है. वन विभाग को इसकी सूचना दे दी गई है. ग्रामीणों ने वन विभाग से भालू को पकड़ने या उसे सुरक्षित रूप से जंगल के और अंदर भेजने की मांग की है. गांव के लोगों ने बच्चों को अकेले बाहर न भेजने का फैसला किया है. भालू के हमले की आशंका के कारण लोग अपने खेतों और जंगलों में जाने से भी डर रहे हैं. वन्य जीव अधिकारियों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और भालू दिखने पर तुरंत रिपोर्ट करने की सलाह दी है.
November 20, 202515:58 IST
Breaking News LIVE: QR कोड से खुलेगी ‘नकली ED’ की पोल! समन पर क्यूआर कोड, जालसाजों की खैर नहीं
वित्तीय धोखाधड़ी (Financial Fraud) रोकने के लिए सरकार ने एक बड़ा और अहम कदम उठाया है. अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सभी समन क्यूआर कोड और एक यूनिक पासकोड के साथ जारी किए जाएंगे. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के ऑफिस से जारी बयान में इसकी जानकारी दी गई. कई मामलों में जाली समन बिल्कुल असली समन जैसे दिखते थे, जिससे असली और नकली में अंतर करना मुश्किल होता था. अब ईडी (ED) सिस्टम जनरेटेड समन जारी करेगा. नागरिक इन समन की प्रामाणिकता की पुष्टि ईडी वेबसाइट पर जाकर या क्यूआर कोड स्कैन करके आसानी से कर सकते हैं.
वित्त मंत्रालय ने साफ किया कि ईडी कभी भी डिजिटल और ऑनलाइन अरेस्ट नहीं करता है. नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे सतर्क रहें और ऑनलाइन खुद को ईडी अधिकारी बताने वाले धोखेबाजों के झांसे में न आएं. यह कदम ऐसे समय में आया है जब जालसाज डिजिटल अरेस्ट का इस्तेमाल कर पुलिस, ईडी या सीबीआई अधिकारी बनकर लोगों से पैसे ऐंठ रहे हैं. वित्तीय धोखाधड़ी को कम करने के लिए ट्राई (TRAI) ने बीएफएसआई सेक्टर (BFSI Sector) के लिए ‘1600’ नंबरिंग सीरीज अनिवार्य कर दी है. इससे वित्तीय संस्थाओं से सही और विश्वसनीय कॉल मिलना सुनिश्चित होगा.
November 20, 202515:44 IST
Red Fort Blast Case LIVE: लाल किला ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, 4 और आरोपी दबोचे,
लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए धमाके की जांच में NIA ने बड़ी सफलता हासिल की है. एजेंसी ने इस आतंकी हमले में शामिल 4 और मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस ताजा कार्रवाई के बाद कुल गिरफ्तारियां 6 हो गई हैं. NIA ने कोर्ट के प्रोडक्शन ऑर्डर पर इन चारों को श्रीनगर, जम्मू और पटियाला हाउस कोर्ट में पेश करने के बाद हिरासत में लिया.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुलवामा के डॉ. मुजम्मिल शकील गनई, अनंतनाग के डॉ. अदील अहमद राथर, लखनऊ की डॉ. शाहीन सईद और शोपियां के मुफ्ती इरफान अहमद वागे के रूप में हुई है. जांच एजेंसी के अनुसार, इन सभी ने लाल किले के पास हुए ब्लास्ट की साजिश रचने और उसे अंजाम देने में अहम भूमिका निभाई.
NIA का कहना है कि इस हमले ने देश की सुरक्षा को सीधा चुनौती दी थी. कई निर्दोष लोग मारे गए, जबकि कई घायल हुए. एजेंसी अब इनकी नेटवर्किंग, फंडिंग और आतंकी संगठनों से कनेक्शन की गहराई से जांच कर रही है.
November 20, 202515:41 IST
मिजोरम News: एक्साइज डिपार्टमेंट ने 26 करोड़ रुपए की मेथ टैबलेट जब्त की, म्यांमार के दो नागरिक गिरफ्तार
बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) और मिजोरम के एक्साइज और नारकोटिक्स डिपार्टमेंट ने एक जॉइंट ऑपरेशन में 26 करोड़ रुपए से अधिक कीमत की नशीली मेथामफेटामाइन टैबलेट जब्त की हैं. साथ ही दो ड्रग पेडलर की गिरफ्तारी भी हुई है. दोनों म्यांमार के नागरिक हैं, अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी. बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने कहा कि मिजोरम और कछार फ्रंटियर के बॉर्डर गार्डिंग फोर्स के जवानों को सेलिंग और आइजोल के बीच संदिग्ध नशीले पदार्थों की तस्करी के बारे में जानकारी मिली, जिस पर कार्रवाई की. एक्साइज और नारकोटिक्स डिपार्टमेंट के अधिकारियों के साथ एक जॉइंट ऑपरेशन शुरू किया गया.
जॉइंट टीम ने आइजोल जिले में सेलिंग और तुइरियल के बीच नेशनल हाईवे-6 (एनएच-6) पर दो स्कूटी सवार दो संदिग्धों को रोका. पूछताछ के दौरान, दोनों संदिग्धों ने पास की सड़क किनारे झाड़ियों में एक कंसाइनमेंट छिपाने की बात मानी. इसके बाद, दो अलग गवाहों की मौजूदगी में, बताई गई जगह की सिस्टमैटिक तलाशी ली गई, जिससे दो प्लास्टिक बैग बरामद हुए. जांच करने पर, एक बैग में 14.905 किग्रा वजन वाले मेथामफेटामाइन टैबलेट (ड्रैगन ब्रांड) के 15 पैकेट मिले, जबकि दूसरे बैग में 707 ग्राम वजन वाली हेरोइन के 49 साबुन के डिब्बे थे.
म्यांमार के नागरिक बताए गए दोनों संदिग्धों को मौके पर ही पकड़ लिया गया और जब्त किए गए नशीले पदार्थों को एक्साइज और नारकोटिक्स डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने कानूनी प्रक्रिया के तहत अपने कब्जे में ले लिया. (IANS)
November 20, 202515:20 IST
Breaking News LIVE: जयपुर में यूथ कांग्रेस का हंगामा, सीएम हाउस के बाहर प्रदर्शन पर पुलिस की तेज पानी बौछार
जयपुर में राजस्थान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री निवास के बाहर जुटे और हाल के चुनाव नतीजों को ‘वोट चोरी’ बताकर कार्रवाई की मांग करने लगे. बेरोजगारी और किसानों के मुद्दों को लेकर भी जमकर नारेबाजी हुई. स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए पानी की तेज बौछार चलाई. कई युवा कार्यकर्ता पानी के प्रेशर से गिरते दिखाई दिए, लेकिन भीड़ पीछे हटने को तैयार नहीं थी. भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि सरकार दबाव बनाकर लोकतांत्रिक आवाजें नहीं रोक सकती. उन्होंने कहा, ‘हम डरने वाले नहीं हैं. देश के लोकतंत्र को खत्म नहीं होने देंगे. यूथ कांग्रेस का हर साथी लोकतंत्र बचाने के लिए संघर्ष करेगा.’ घटना के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है और पुलिस ने अतिरिक्त जवान तैनात कर दिए हैं.
#WATCH जयपुर: पुलिस ने राजस्थान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछार की। वे जयपुर में मुख्यमंत्री के घर के बाहर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। उनका आरोप था कि हाल के चुनावों में “वोट चोरी”, किसानों के मुद्दे और बेरोज़गारी को लेकर प्रदर्शन किया गया। pic.twitter.com/7xlRkOOANR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2025
November 20, 202515:09 IST
नीतीश कुमार के शपथ लेते ही विपक्ष भी एक्टिव, तेजस्वी-मुकेश सहनी-अखिलेश ने दी बधाई
बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार के शपथ लेते ही बधाइयों की कतार लग गई है. विपक्ष के बड़े चेहरे भी पीछे नहीं रहे. राजद नेता और महागठबंधन की ओर से सीएम उम्मीदवार रहे तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर नीतीश कुमार को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा कि नई सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरे और वादों को पूरा करे. महागठबंधन के उपमुख्यमंत्री पद के दावेदार रहे मुकेश सहनी ने भी नीतीश कुमार और नए मंत्रियों को बधाई दी. सहनी ने उम्मीद जताई कि नई सरकार बिहार के विकास को नई गति देगी और जनता की प्राथमिकताओं को केंद्र में रखेगी. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा नेता अखिलेश यादव ने भी नीतीश कुमार को अगले पांच सालों के लिए शुभकामनाएं भेजीं. उन्होंने कहा कि नई सरकार समाजवादी मूल्यों और जनहित के कामों को आगे बढ़ाए.
November 20, 202514:02 IST
Breaking News LIVE: कश्मीर टाइम्स अखबार के दफ्तर में स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की रेड
Breaking News LIVE: आज जम्मू में स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) की टीम ने कश्मीर टाइम्स अखबार के दफ़्तर में छापेमारी की. यह कार्रवाई एक चल रही सर्च ऑपरेशन के सिलसिले में की गई है. अधिकारियों के अनुसार, टीम ने कार्यालय परिसर में दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की विस्तृत पड़ताल की. छापेमारी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई. पूरे संचालन को एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में अंजाम दिया गया. सूत्रों के मुताबिक, जांच से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण रिकॉर्ड और सामग्री को एजेंसी अपने साथ लेकर गई है.
November 20, 202512:07 IST
Breaking News LIVE: आतंकवादियों का हब रहा अल-फलह, आईएम का आतंकी भी यहीं से पढ़ा
Breaking News LIVE: इंडियन मुजाहिदीन का फरार सक्रिय सदस्य मिर्जा शादाब बेग भी अल-फलह इंजीनियरिंग कॉलेज का ही छात्र रह चुका है. सूत्रों के मुताबिक एजेंसी को कुछ ऐसे दस्तावेज मिले हैं जो अलफलह यूनिवर्सिटी के एक पूर्व स्टूडेंट के नाम सामने आने के बाद चौंका रहे हैं. बेग ने 2007 में फरीदाबाद स्थित अल-फलाह इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन) पूरा किया था. उसी साल अहमदाबाद में हुए सीरियल धमाकों में वो शामिल पाया गया. यानी पढ़ाई के दौरान ही वह हमलों की प्लानिंग कर रहा था.
November 20, 202510:43 IST
Breaking News LIVE: बंगाल में SIR के बाद बॉर्डर पर घुसपैठियों की भीड़
Breaking News LIVE: कई लोगों का कहना है कि उनके पास वैलिड डॉक्यूमेंट्स नहीं हैं. वे COVID-19 लॉकडाउन के दौरान या उसके बाद भारत में आए थे. कुछ के पास वोटर और आधार कार्ड हैं और उन्हें सरकारी फायदे मिलते हैं. SIR ने साफ तौर पर चिंता पैदा कर दी है, जिससे कई लोग घर लौटने के बारे में सोच रहे हैं. बंगाल में SIR से डरकर भाग रहे अवैध बांग्लादेशी जीरो लाइन पर जुटे, हाकिमपुर बॉर्डर पर बड़ी संख्या में पहुच रहे है अवैध बांग्लादेशी, न्यूज 18 इंडिया से बोले “हमारे पास कागज नहीं इसलिए अब वापस जाना ही सुरक्षित” पश्चिम बंगाल में (SIR) प्रोसेस के बीच सैकड़ों बांग्लादेशी लौटने का इंतजार कर रहे हैं.
November 20, 202510:31 IST
Breaking News LIVE: एसआईआर के बाद बंगाल की जनसंख्या पर क्या बोले भाजपा नेता
Breaking News LIVE: भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा, ‘…SIR पूरे देश में हो रहा है, लेकिन किसी को कुछ नहीं हुआ लेकिन यहां लोग मर रहे हैं. मैं कहूंगा कि BSF को बांग्लादेश के साथ हमारे सभी चेकपोस्ट को खोल देना चाहिए. जो भी बांग्लादेश जाते हैं, उन्हें वहीं छोड़ देना चाहिए, लेकिन उन्हें वापस आने की इजाज़त नहीं मिलनी चाहिए. यह बंगाल की आबादी को 10-20 लाख कम करने का मौका है.’
November 20, 202510:27 IST
Breaking News LIVE: दिल्ली ब्लास्ट मामले में दो गिरफ्तार
Breaking News LIVE: दिल्ली लाल किले पर आत्मघाती हमले में मारे गए डॉक्टर उमर से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. उमर, दिल्ली हमले से पहले कई बार रायपुर मस्जिद आया था. ये मस्जिद दिल्ली-मुंबई हाईवे पर स्थित है, जो नूह बॉर्डर के पास है. उमर 30 अक्टूबर को यूनिवर्सिटी से भागकर यहां आया था. मौलाना तय्यब हुसैन उमर को धार्मिक ज्ञान देते था, जबकि उर्दू टीचर रशीद मदरसे के छात्रों को पढ़ाते थे. दोनों उमर के साथ मस्जिद में नमाज और बातचीत करते पाए गए थे.
