Sun. Apr 26th, 2026

Budh Gochar 2026: 30 अप्रैल से बदलेगी इन राशियों की तकदीर, मेष में बनेगा महा-राजयोग – budhaditya rajyoga mesh 30 april 2026 mercury transit lucky signs tvisz

69ee16f0857d1 triekadash yog 2026 130702597

Budh Gochar 2026: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 30 अप्रैल 2026 को ग्रहों के राजकुमार बुध एक बड़ा उलटफेर करने जा रहे हैं. बुध अपनी नीच राशि मीन से निकलकर मंगल की राशि मेष में प्रवेश करेंगे. इस गोचर की सबसे बड़ी बात यह है कि मेष राशि में सूर्य पहले से ही मौजूद हैं, जिसके कारण वहां बुधादित्य राजयोग का निर्माण होने जा रहा है. यह संयोग कई राशियों के लिए टर्न और अप्रत्याशित आर्थिक लाभ लेकर आएगा. 

बुध अभी तक मीन राशि में थे, जिसे उनकी नीच अवस्था माना जाता है. इस स्थिति में निर्णय लेने में भ्रम और वाणी में दोष रहता है. लेकिन 30 अप्रैल को मेष में जाते ही बुध का नीचत्व समाप्त हो जाएगा. इसका सीधा असर बाजार की अर्थव्यवस्था, बैंकिंग और लॉजिक पर पड़ेगा. लोग अब दुविधा से बाहर निकलकर ठोस फैसले ले पाएंगे. 

मेष राशि में सूर्य-बुध की युति: किसे मिलेगा राजयोग का सुख?
मेष राशि में सूर्य और बुध का मिलन एक अत्यंत शक्तिशाली राजयोग बनाता है.  इस गोचर का सबसे तगड़ा फायदा मेष, मिथुन और सिंह राशि के जातकों को मिलेगा. 

मेष: आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त उछाल आएगा. सरकारी क्षेत्र से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी. 

मिथुन: आय के नए स्रोत खुलेंगे. अगर कोई पुराना निवेश फंसा हुआ है, तो वह अचानक वापस मिल सकता है. 

सिंह: भाग्य का पूरा साथ मिलेगा , कार्यस्थल पर आपकी प्रतिभा का लोहा माना जाएगा. 

बिजनेस और करियर – प्रमोशन के योग
30 अप्रैल के बाद व्यापारिक क्षेत्र में तेजी आएगी.  खासकर जो लोग आईटी, मार्केटिंग, और शेयर मार्केट से जुड़े हैं, उनके लिए यह गोल्डन पीरियड साबित हो सकता है. मेष राशि अग्नि तत्व की राशि है, इसलिए बुध का यहाँ होना विचारों में तीव्रता और काम में गति लाएगा. नौकरीपेशा लोगों को अचानक नई जिम्मेदारी या प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है. 

सावधानी: वाणी पर रखें काबू
मंगल की राशि में बुध थोड़े आक्रामक हो जाते हैं.  ऐसे में आपकी स्पष्टवादिता दूसरों को चुभ सकती है. 30 अप्रैल से लेकर अगले 20 दिनों तक वाद-विवाद से बचना और कड़वी भाषा का प्रयोग न करना ही समझदारी होगी.

शुभ फल के लिए करें ये काम
इस गोचर के दौरान सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए भगवान गणेश की आराधना करें. बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं और ‘ॐ बुं बुधाय नमः’ मंत्र का जाप करें.  यह उपाय न केवल बुध को मजबूत करेगा बल्कि आपके करियर में आने वाली बाधाओं को भी दूर करेगा. 

—- समाप्त —-

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *