Fri. Feb 20th, 2026

Congress Protest in AI Summit LIVE | AI Summit Protest | Youth Congress AI Summit Protest- शर्ट उतारी, AI समिट में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस बोली FIR दर्ज करेंगे

delhi ai summit protest indian youth congress bharat mandapam ruckus bjp attack rahul gandhi 2026 02

नई दिल्ली: भारत मंडपम में आयोजित AI समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है. दिल्ली पुलिस इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के अध्यक्ष उदय भानु चिब से मंदिर मार्ग थाने में गहन पूछताछ कर रही है. पुलिस का मुख्य फोकस इस विरोध प्रदर्शन की प्लानिंग पर है. सूत्रों के मुताबिक, पुलिस उदय भानु से पूछ रही है कि प्रदर्शन के लिए विशेष टी-शर्ट्स कहां प्रिंट करवाई गईं और समिट जैसे हाई-सिक्योरिटी जोन में घुसने का मास्टर प्लान कब और कहां तैयार हुआ? जॉइंट सीपी की मौजूदगी में हो रही इस पूछताछ में प्रदर्शन के फंडिंग सोर्स और मुख्य साजिशकर्ताओं के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है. घटना के समय मौजूद लोगों के अनुसार अचानक नारेबाजी शुरू होने से कुछ समय के लिए कार्यक्रम का माहौल तनावपूर्ण हो गया. सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए प्रदर्शनकारियों को कंट्रोल किया और स्थिति को सामान्य किया. कांग्रेस कार्यकर्ता ने शर्ट उतार कर प्रदर्शन किया है. दिल्ली पुलिस ने कहा है कि सभी को हिरासत में ले लिया गया है और FIR दर्ज की जाएगी. पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों ने गिरफ्तार किया है.
कांग्रेस नेता नरसिम्हा यादव को पुलिस बता रही मास्‍टरमाइंड.

यूथ कांग्रेस की हरकत के समर्थन में उतरी सुप्रिया श्रीनेत
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने वर्तमान राजनीतिक परिवेश में “देश की छवि” को लेकर छिड़ी बहस ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. उनका आरोप है कि मुख्यधारा का मीडिया वास्तविक समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए इस शब्दावली का उपयोग सत्ता पक्ष के कवच के रूप में कर रहा है. विपक्ष के नेताओं को धमकी देने, चीनी रोबोट को स्वदेशी बताने और विदेशी दबाव में लिए गए कूटनीतिक फैसलों जैसे मुद्दों पर मीडिया की चुप्पी इसकी निष्पक्षता पर सवाल उठाती है. अस्वच्छ पेयजल, जर्जर सड़कें और स्कूलों में बच्चों को दूध के नाम पर पानी पिलाने जैसी जमीनी हकीकतें देश की असली छवि को वैश्विक स्तर पर प्रभावित करती हैं. जब मीडिया इन मूलभूत संकटों को ‘ब्लैक आउट’ कर केवल सत्ता के गुणगान में व्यस्त रहता है, तो वह लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा को नुकसान पहुंचाता है.

पवन खेड़ा ने भी दिया साथ
कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता पवन खेड़ा ने भारत मंडपम में हुए घटनाक्रम पर कहा, ‘अब किसी को नजर आती नहीं कोई दरार घर की हर दीवार पर चिपके हुए हैं इश्तेहार’ आज भारत के नौजवानों ने वो इश्तेहार खींच के फाड़ दिए ताकि देश उन दरारों को देख सके जिन्हें पिछले 12 वर्षों से छिपाया जा रहा है.

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु पर पुलिस का शिकंजा
भारत मंडपम में हुए विरोध प्रदर्शन के मामले में दिल्ली पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है. दिल्ली पुलिस इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब से गहन पूछताछ कर रही है. यह पूछताछ राजधानी के संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में की जा रही है. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जॉइंट सीपी (नई दिल्ली रेंज) भी खुद संसद मार्ग थाने पहुंचे हैं. बता दें कि यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारत मंडपम के पास प्रदर्शन किया था, जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई शुरू की है. पुलिस प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर जवाब मांग रही है. फिलहाल थाने के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात है.

बीजेपी युवा मोर्चा का राहुल गांधी के घर के बाहर प्रदर्शन
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (BJYM) के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है. सुनहरी बाग रोड स्थित राहुल गांधी के निवास के बाहर बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता जुटे हैं. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने इलाके में भारी सुरक्षा घेरा तैयार किया है. मौके पर दिल्ली पुलिस के साथ-साथ अर्धसैनिक बल और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की टीमों को तैनात किया गया है. जानकारी के मुताबिक, जॉइंट सीपी (नई दिल्ली) खुद संसद मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचे हैं और सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल रहे हैं. यह प्रदर्शन यूथ कांग्रेस द्वारा हाल ही में भारत मंडपम में किए गए विरोध के जवाब में देखा जा रहा है. पुलिस ने सुनहरी बाग मार्ग पर बैरिकेडिंग कर दी है ताकि प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित किया जा सके. फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और भारी सुरक्षा बल तैनात है.

कहां प्रिंट हुई ये टीशर्ट?
एआई (AI) समिट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पहने गए स्लोगन वाली टी-शर्ट्स अब पुलिस जांच के रडार पर हैं। तफ्तीश इस बात की हो रही है कि ये टी-शर्ट्स कहां प्रिंट करवाई गईं और इनका ऑर्डर कब दिया गया? सूत्रों के अनुसार, पुलिस यह पता लगा रही है कि क्या इस विरोध प्रदर्शन की स्क्रिप्ट कई दिनों पहले ही लिख दी गई थी। जांच का मुख्य केंद्र यह है कि आखिर किसके कहने पर ये टी-शर्ट्स तैयार हुईं और इसके लिए फंडिंग कहां से आई? शक है कि यह महज एक तात्कालिक प्रदर्शन नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश को घेरने की एक सोची-समझी साजिश थी।

पीयूष गोयल ने कांग्रेस की लगाई क्‍लास
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन को कांग्रेस का ‘अहंकार और हताशा’ करार दिया है. उन्होंने राहुल गांधी को सीधे निशाने पर लेते हुए कहा कि सरकार का विरोध करने के चक्कर में भारत को वैश्विक स्तर पर अपमानित करना बेहद निंदनीय है. गोयल के अनुसार, कांग्रेस व्यापार समझौतों पर झूठ फैलाकर देश के विकास को रोकना चाहती है. प्रतिष्ठित एआई (AI) समिट में शर्टलेस प्रदर्शन कर कांग्रेसियों ने 140 करोड़ भारतीयों को शर्मिंदा करने की कोशिश की है. यह विघटनकारी रणनीति कांग्रेस की दूरदर्शिता की कमी को उजागर करती है.

अश्विनी वैष्णव का कांग्रेस पर प्रहार
भारत मंडपम में आयोजित एआई (AI) समिट की सफलता पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने कहा कि यह आयोजन पूरी दुनिया के सामने भारत के गौरव और बढ़ते प्रभाव का प्रतीक है, जिसे राजनीति से ऊपर रखा जाना चाहिए था. वैष्णव ने युवाओं से संवाद का हवाला देते हुए बताया कि युवा पीढ़ी इस वैश्विक प्रेरणा को अपनाने के पक्ष में है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस शायद इस भव्य आयोजन की सफलता से डर गई है, इसलिए विघ्न डालने का काम कर रही है. वैष्णव के अनुसार, कांग्रेस का नकारात्मक माइंडसेट देश के विकास में बाधक है और उन्हें इस तरह की ओछी राजनीति से बचना चाहिए.

यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन को पुलिस क्‍यों मान रही साजिश?
भारत मंडपम में आयोजित हाई-प्रोफाइल एआई (AI) समिट के दौरान यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन अब दिल्ली पुलिस की गहन जांच के घेरे में है. पुलिस इस पूरे घटनाक्रम को केवल एक राजनीतिक विरोध नहीं बल्कि एक सुनियोजित गहरी साजिश मान रही है. इसके पीछे सबसे बड़ा कारण प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी के चंद मिनटों के भीतर ही थाने पर वकीलों की भारी फौज का पहुंच जाना है. इतनी त्वरित कानूनी सहायता और कांग्रेस का तत्काल आधिकारिक बयान आना किसी पूर्व निर्धारित योजना की ओर स्पष्ट संकेत देता है. पुलिस अब इस बात की कड़ियां जोड़ रही है कि आखिर अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस महत्वपूर्ण आयोजन को किसके इशारे पर निशाना बनाने की कोशिश की गई थी.

गिरफ्तार किए गए भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के सदस्य: 

  1. कृष्णा हरि: राष्ट्रीय सचिव, भारतीय युवा कांग्रेस
  2. कुंदन यादव: बिहार प्रदेश सचिव, भारतीय युवा कांग्रेस
  3. अजय कुमार: उत्तर प्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष, भारतीय युवा कांग्रेस
  4. नरसिम्हा यादव: राष्ट्रीय समन्वयक, भारतीय युवा कांग्रेस

दिल्ली पुलिस ने पुष्टि की है कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक प्रदर्शन में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है. सूत्रों के अनुसार करीब दस लोग प्रदर्शन में शामिल थे. सभी को मौके से हिरासत में लिया गया और आगे की पूछताछ के लिए तिलक मार्ग थाने ले जाया गया.

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *