Live: दिल्ली विधानसभा विशेष सत्र में महिला आरक्षण पर चर्चा, सदन पहुंची सीएम
Last Updated:
Delhi Assembly Session Live Updates: आज दिल्ली विधानसभा का एक विशेष सत्र महिलाओं के आरक्षण मुद्दे पर चर्चा के लिए आयोजित किया जा रहा है. इस बिल पर आज चर्चा के साथ ही घमासान के भी आसार हैं, यहां देखते रहिए ल…और पढ़ें

Delhi Assembly Session Live Updates: दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र आज, महिला आरक्षण पर होगी चर्चा.
Delhi Assembly Session Live Updates: आज 28 अप्रैल को दिल्ली विधानसभा का एक विशेष सत्र बुलाया गया है. जिसमें महिलाओं को आरक्षण मुद्दे पर चर्चा की जाएगी क्योंकि बीजेपी इस बिल पर लोकसभा में विपक्ष द्वारा हार गई थी. बीजेपी ने विपक्ष पर महिलाओं के साथ धोखा करने का आरोप लगाया है और कई पार्टी शासित राज्यों ने इसी मुद्दे पर विशेष विधानसभा सत्र बुलाए हैं. इसी क्रम में दिल्ली आठवीं विधानसभा का पांचवां सत्र मंगलवार को सुबह 11 बजे विधानसभा हॉल में शुरू हो रहा है.
अधिकारियों ने बताया कि यह सत्र एक दिन का हो सकता है जिसमें महिलाओं के कोटा बिल पर चर्चा होगी, लेकिन जरूरत पड़ने पर इसे आगे बढ़ाया जा सकता है. संविधान संशोधन बिल, जिसमें 2029 में विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण और लोकसभा की सीटों की संख्या बढ़ाने की बात थी, इस महीने की शुरुआत में निचले सदन में हार गया. कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों ने बिल के खिलाफ वोट दिया और आरोप लगाया कि सरकार का असली एजेंडा जाति जनगणना से पहले सीमांकन करना है.
इस बिल के समर्थन में 298 सदस्य वोट किए गए जबकि 230 सांसदों ने इसके खिलाफ वोट दिया था. कुल 528 सदस्यों में से बिल को दो-तिहाई बहुमत के लिए 352 वोट चाहिए थे. आइए यहां देखिए दिल्ली विधानसभा की हर एक अपडेट….
रेखा गुप्ता बोली, विपक्ष ने किया षड़यंत्र
विपक्ष के खिलाफ विधायकों के साथ प्रदर्शन कर रहीं रेखा गुप्ता ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री जी द्वारा दोनों सदनों में नारी शक्ति वंदन महिलाओं के लिए पेश किया था, जब यह बिल पेश किया था तब विपक्ष ने षड्यंत्र रच कर इस बिल को गिरा दिया. ‘मैं यह इस सदन में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में इसी वंदन को इस सदन में पेश करती हूं और हम चाहते हैं कि नारी शक्ति के लिए और नारी को आगे बढ़ाने के लिए इस बिल कोपारित यह किया जाए.’
विपक्ष का हमला
आप नेता आतिशी दिल्ली सरकार पर हमलावर दिखीं, उन्होंने कहा, ‘आज एक दिन का विशेष सत्र है इस सत्र के शुरू होने से पहले बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से पूछना चाहते हैं कि दिल्ली की महिलाओं के 2500 रुपए कब आयेंगे? दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले PM ने वादा किया था कि 8 मार्च 2025 को दिल्ली की महिलाओं के खातों में 2500 रुपए आएंगे?
विधानसभा पहुंची सीएम रेखा गुप्ता
आज सुबह 11 बजे से महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के लिए दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र शुरू हो रहा है. उससे पहले ही मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता विधानसभा पहुंच गई हैं और विधायक दल की मीटिंग शुरू हो चुकी है. आज इस मुद्दे पर सदन में माहौल गर्म होने के आसार हैं.
