Wed. Apr 29th, 2026

Delhi Ncr Rain:दिल्ली के कुछ हिस्सों में जोरदार बारिश, नोएडा में भी बरसे बादल; हल्की हवाओं से बदला मौसम – Delhi Rain: Heavy Rain In Some Parts Of Delhi, First, The Clouds Thundered For A Long Time

delhi rain 197c6c7c1729f42d389beaf725d0716a

दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में जोरदार बारिश की खबर है। तेज हवाओं और बारिश की बौछारों ने दिल्ली के मौसम में गर्मी पर ब्रेक लगा दिया है। लोग पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी की से जूझ रहे थे। नोएडा में भी हल्की बारिश हुई है। 


#WATCH | Strong winds and rain showers bring a pleasant change in Delhi’s weather, which has been grappling with intense heat wave conditions for the past days. Visuals from Kushak Road. pic.twitter.com/HU2JLsm2to


— ANI (@ANI) April 29, 2026

मौसम विभाग ने अनुमान जताया था कि 29 और 30 अप्रैल को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है। आज के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। एक और दो मई को मौसम साफ रहेगा और तापमान बढ़कर 40 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। 

वहीं तीन और चार मई को फिर से बादल छाने और हल्की बारिश के आसार हैं। इसके अलावा, एक नया पश्चिमी विक्षोभ 2 मई से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है, जिसका असर मैदानी इलाकों में शाम तक या फिर अगले दिन दिख सकता है।

राजधानी में आज से पहले सोमवार रात चली धूल भरी आंधी ने बढ़ते तापमान पर ब्रेक लगा दिया। तकरीबन छह दिन बाद पारा 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया। इस दौरान अधिकतम तापमान 39.2 और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 52 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 33 प्रतिशत रही। अगले कुछ दिनों तक मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिलेगा। 

अगर दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में आज बारिश हो जाती है और दिन में बादल छाए रहने के साथ ही हवाएं भी चलती हैं तो इससे भीषण गर्मी पर तो ब्रेक लगेगा ही तापमान में भी कमी आएगी और लोग कुछ गिन लूप-लपट और जोरदार गर्मी से राहत पा सकेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिन मौसम में उतार-चढ़ाव रहेगा। 

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *