Fri. May 22nd, 2026

Dhanu Rashifal: पैतृक संपत्ति का सुख, ऑफिस में बढ़ेगा रुतबा! धनु वाले आज इस एक चीज से रहे दूर

Last Updated:

Aaj ka Dhanu Rashifal 23 may 2026: धनु राशि के जातकों को आज ऑफिस में मान-सम्मान और पैतृक संपत्ति का बड़ा लाभ मिल सकता है. आर्थिक रूप से दिन मजबूत है, लेकिन सितारों की चाल को देखते हुए आज किसी भी तरह के निवेश से बचने की सलाह दी जाती है. पारिवारिक शांति के लिए गुस्से पर काबू रखें और भगवान विष्णु की पूजा करें. जानें राशिफल.

जमुई. 23 मई 2026 के दिन कई राशि के जातकों पर ग्रहों का शुभ योग का असर पड़ने वाला है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे. जबकि आज कार्यस्थल पर बड़ी कामयाबी मिलने की भी संभावना है. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों पर आज गुरु, शुक्र, सूर्यदेव और बुध की मजबूत स्थिति का असर पड़ेगा. उन्होंने बताया कि आज आप अपने जीवन के कई बड़े फैसले भी कर सकते हैं. आर्थिक रूप से धनु राशि के जातकों का आज का दिन काफी अच्छा गुजरने वाला है. आज आपको अपने बिजनेस या पार्टनर बिजनेस के जरिए कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है. आज आपको जल्दबाजी या गुस्से में आकर पैसा खर्च करने से बचना चाहिए.

ऑफिस ने बना रहेगा अच्छा माहौल 
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातक जहां काम करते हैं वहां आज काफी अच्छा माहौल बना रहेगा. आज आप अपने बातचीत की शैली से बड़ी मुश्किलों को सुलझा सकेंगे, जिस कारण आज आप ऑफिस में काफी प्रतिष्ठा भी प्राप्त करेंगे. अगर आप पढ़ाई-लिखाई करते हैं या किसी तरह की तैयारी से जुड़े हुए हैं, तो आज आप काफी शानदार प्रदर्शन करेंगे और आप अपने लक्ष्य को हासिल करने की तरफ और आगे बढ़ जाएंगे. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को आज के दिन किसी भी तरह के निवेश इत्यादि से बचना चाहिए. आज आपको पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा. अगर आपका कोई मामला कोर्ट-कचहरी के चक्कर में पड़ा हुआ है, तब आज उसमें आपको जीत मिल सकती है. धनु राशि के जातकों को आज किसी भी तरह के गृह कलह में नहीं पड़ना चाहिए. 

सेहत और प्यार के लिए रहना होगा सावधान 
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को आज अपने सेहत के प्रति काफी सावधान रहने की जरूरत है. साथ ही आप अपने लाइफ लाइफ को लेकर भी आज काफी धैर्यवान बन कर रहे. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों के पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में किसी बात को लेकर आज विवाद पैदा हो सकता है. उन्होंने बताया कि आज आपको एक दूसरे के साथ काफी सामंजस्य बना कर काम करना चाहिए तथा आज अपने गुस्से पर पूर्ण नियंत्रण रखना चाहिए. धनु राशि के जातकों को आज अपने आंगन में तुलसी का पौधा लगाना चाहिए और उसकी पूजा करनी चाहिए. साथ ही भगवान विष्णु की पूजा करने से आज आपको सफलता मिल सकती है. धनु राशि के जातकों के लिए आज का शुभ अंक 5 रहने वाला है.

About the Author

authorimg

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *