Thu. May 14th, 2026

EPFO Change Update: 7 करोड़ लोगों के लिए गुड न्यूज, EPFO करने वाला है बड़ा बदलाव, अब फटाफट होगा ये काम – EPFO big change update retirement funds final PF withdrawal soon to be automated tutc

6a046ce43823d epfo change 132150703

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO अपने सदस्यों की सुविधा के लिए लगातार क्लेम सेंटलमेंट प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए कदम उठा रहा है. इसके साथ ही ATM-UPI से पीएफ निकासी की शुरुआत होने जा रही है. इन सबके बीच जल्द ही एक और बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है, जो रिटायरमेंट फंड से जुड़ा होगा. इसे लेकर आए ताजा अपडेट को देखें, तो फाइनल पीएफ फंड सेटलमेंट ऑटोमेटेड करने की तैयारी है. ऐसा होने पर नौकरी छोड़ने के बाद पीएफ के पैसे का बैंक खातों में ट्रांसफर तेजी से होगा.

फिलहाल की बात करें, ईपीएफओ द्वारा अभी पांच लाख रुपये तक के आंशिक या एडवांस्ड क्लेम का सेंटलमेंट ही ऑटोमेटेड तरीके से किया जाता है और इसके लिए दावा दाखिल करने से तीन दिन तक की डेडलाइन निर्धारित है. EPFO New Change से फायदा ये होगा कि नौकरी छोड़ने के बाद अब मेंबर को पूरी पीएफ का पैसा निकालने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगा.

EPFO कमिश्नर ने दिया बयान
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, ईपीएफओ से जुड़े एक सीनियर ऑफिशियल ने इस बदलाव के जल्द लागू होने की जानकारी दी है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य हैं और ये बदलाव इन के लिए बड़ी खुशखबरी होगा. न्यू लेबर कोड (New Labour Code) पर एसोचैम के राष्ट्रीय सेमिनार में बोलते हुए, ईपीएफओ के केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त रमेश कृष्णमूर्ति ने कहा, ‘हम फिलहाल जहां तक ​​संभव हो, स्वचालित यानी ऑटोमेटेड सेटलमेंट शुरू करने जा रहे हैं. ये सुविधा अब तक सिर्फ एडवांस्ड निकासी के लिए उपलब्ध थी, लेकिन जल्द फाइनल पीएफ सेटलमेंट के लिए भी ऑटोमैटिक प्रक्रिया को शुरू किया जा सकता है. 

इस काम के लिए फॉर्म की जरूरत नहीं
कृष्णमूर्ति ने आगे कहा कि अगर कोई सदस्य नियोक्ता बदलता है, तो ईपीएफओ PF Account के ऑटोमैटिक निपटान और ट्रांसफर की सुविधा भी शुरू कर रहा है. उन्होंने कहा कि अब इसके लिए आपको कोई फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है. हम आपके खातों को आपके नए मेंबर अकाउंट में ऑटोमैटिक ट्रांसफर करने का प्रयास कर रहे हैं. 

ईपीएफओ आयुक्त के मुताबिक, नए लीगल फ्रेमवर्क के तहत तीन योजनाएं, EPF Scheme 1952, कर्मचारी जमा से जुड़ी Insurance Scheme 1976 और Employees Pension Scheme 1995 भी फिर से नोटिफाई की जाएंगी.

उन्होंने कहा, ‘हमने कोई बड़े बदलाव नहीं किए हैं, बल्कि अतीत से मिली सभी सीखों को शामिल करने का प्रयास किया है. हमने सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी द्वारा हाल ही में अप्रूव्ड सभी फैसलों को शामिल किया है, जिनमें पीएफ निकासी (PF Withdrawal) को आसान बनाने समेत अन्य सुधार शामिल हैं. इन्हें नई योजनाओं में शामिल किया गया है.

‘कर्मचारियों के साथ न हो अन्याय’
इस मौके पर केंद्रीय श्रम सचिव वंदना गुरनानी ने कहा कि सरकार का सिद्धांत यह सुनिश्चित करना है कि श्रमिकों के साथ किसी भी तरह का कोई अन्याय न हो. अब उद्योग जगत की यह जिम्मेदारी है कि सुधार को केवल अनुपालन सूची के रूप में न देखा जाए, बल्कि इसे एक खुशहाल, स्वस्थ और प्रोडक्टिव कार्यबल के प्रति प्रतिबद्धता के रूप में देखा जाए. 

ATM-UPI से भी जल्द PF निकासी
बता दें कि EPFO को लेकर हाल ही में एक और बड़ा अपडेट सामने आया था. ATM और यूपीआई से पीएफ का पैसा निकालने के बारे में जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक, ईपीएफओ मेंबर जल्द ही एटीएम और यूपीआई के माध्यम से सीधे अपना भविष्य निधि पैसा निकाल सकेंगे. यह सुविधा इसी मई मीहने के अंत तक शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है.

एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह सुविधा EPFO-3.0 अपग्रेड का हिस्सा है. नए सिस्‍टम के तहत EPFO की ओर से नए ATM कार्ड जारी कर सकता है, ताकि यूजर्स बिना कोई डॉक्‍यूमेंटेशन या ऑफिस जाए अमाउंट निकाल सकें. 

—- समाप्त —-

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *