Fri. May 22nd, 2026

Falta Repolling Live: फाल्टा में भारी वोटिंग, सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम, निडर होकर वोट डाल रहे लोग

falta 2026 05 5a449944df8bb6e4c17475c9c671b561

होमताजा खबरदेश

फाल्टा में भारी वोटिंग, सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम, निडर होकर वोट डाल रहे लोग

Last Updated:

Repolling In Falta Live Update: फाल्टा विधानसभा में 29 अप्रैल का मतदान रद्द होने के बाद आज रीपोलिंग हो रहा है. आज के मतदान के लिए चुनाव आयोग ने सुरक्षा दोगुनी कर दी है. CAPF और वेबकास्टिंग से कड़ी निगरानी रखी ज…और पढ़ें

फाल्टा में भारी वोटिंग, सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम, निडर होकर वोट डाल रहे लोगZoom

फलता विधानसभा सीट पर आज रीपोलिंग हो रही है.

Repolling In Falta Live Update:  पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर गुरुवार को दोबारा मतदान कराया जा रहा है. चुनाव आयोग ने 29 अप्रैल को हुए मतदान को लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने वाला मानते हुए रद्द कर दिया था और रीपोलिंग का आदेश दिया था. अब दोबारा हो रहे मतदान को लेकर चुनाव आयोग पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है. सुरक्षा व्यवस्था को पहले के मुकाबले लगभग दोगुना कर दिया गया है ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या हिंसा की आशंका को रोका जा सके. चुनाव आयोग के मुताबिक फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 मतदान केंद्रों पर इस बार केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की मजबूत तैनाती की गई है. हर बूथ पर आठ CAPF जवान तैनात रहेंगे, जबकि 29 अप्रैल के मतदान के दौरान केवल चार जवानों की ड्यूटी लगाई गई थी. आयोग का कहना है कि इस बार किसी भी तरह की अनियमितता की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी जाएगी. करीब 35 कंपनियों के केंद्रीय बल पूरे इलाके में तैनात किए गए हैं. इसके अलावा 30 क्विक रिस्पॉन्स टीमों को भी स्टैंडबाय पर रखा गया है ताकि किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके. चुनाव आयोग ने निगरानी व्यवस्था भी बेहद कड़ी कर दी है. हर बूथ के अंदर दो वेब कैमरे और बाहर एक कैमरा लगाया गया है. पूरे मतदान की लाइव वेबकास्टिंग जिला निर्वाचन अधिकारी और मुख्य निर्वाचन अधिकारी के दफ्तर से मॉनिटर की जाएगी. आयोग ड्रोन सर्विलांस पर भी विचार कर रहा है. इसके साथ ही तीन विशेष चुनाव पर्यवेक्षकों को पूरे मतदान प्रक्रिया की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है.

जहांगीर खान ने चुनावी मुकाबले से हटे

Falta Repolling Live: फाल्टा में भारी वोटिंग, 11 बजे तक 42.83 फीसदी मतदान

Falta Repolling Live: फाल्टा में इस बार भारी वोटिंग हो रही है. सुबह 11 बजे तक 42.83 प्रतिशत वोट डाले जा चुके हैं. चुनाव के दूसरे चरण में सुबह 11 बजे तक 38.33 प्रतिशत वोट डाले गए थे. यह पिछली बार से लगभग चार प्रतिशत अधिक है. सुबह 9 बजे तक मतदान प्रतिशत 20.47 रहा. 29 अप्रैल, 2026 को इस निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव में बड़े पैमाने पर धांधली के आरोप लगे थे. इसलिए, आयोग ने सभी बूथों पर दोबारा चुनाव कराने का फैसला किया. दूसरे चरण में जब चुनाव हुए, तो सुबह 9 बजे तक लगभग 18 प्रतिशत वोट डाले गए.

Falta Repolling Live: निडर होकर वोट डाल रहे लोग

Falta Repolling Live: फाल्टा में जहांगीर खान के डर से पिछले 15 सालों से कुछ मतदाता मतदान नहीं कर पाए है. हाशिम नगर हाई स्कूल के मतदाता इसी बात की शिकायत कर रहे हैं. मतदान न कर पाने के कारण उन्होंने 29 अप्रैल को सड़कों पर प्रदर्शन शुरू कर दिया था. आज सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतार लगी हुई है. यहां दो बूथ हैं- 110 और 110ए. मतदाताओं के चेहरे पर मुस्कान है. उन्होंने कहा कि उन्हें अब कोई डर नहीं है, उत्साह से लोग सुबह से ही मतदान कर रहे हैं.

Falta Repolling Live: फाल्टा में 9 बजे तक 20 फीसदी वोटिंग

Falta Repolling Live: फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को दोबारा वोटिंग हो रही है. मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक चलेगा. चुनाव आयोग ने 285 बूथों पर सुरक्षा के लिए केंद्रीय बलों की 35 कंपनियां तैनात की हैं. सभी बूथों पर वेबकास्टिंग की जा रही है. इससे पहले, उस केंद्र में मतदान में बड़े पैमाने पर धांधली के आरोप लगे थे. इसलिए, आयोग ने सभी बूथों पर दोबारा मतदान कराने का फैसला किया. सुबह 9 बजे तक 20.47 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया.

Falta Repolling Live: एक लाख वोटों से जीतूंगा

Falta Repolling Live: BJP उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने री-पोलिंग में बड़ी जीत का दावा किया है. उन्होंने कहा कि BJP फाल्टा सीट पर एक से डेढ़ लाख वोटों के अंतर से जीत दर्ज करेगी. पांडा ने आरोप लगाया कि पहले मतदान के दौरान कई बूथों पर भारी गड़बड़ी हुई थी. उन्होंने दावा किया कि कुछ जगहों पर BJP के चुनाव चिह्न पर सेलोटेप लगाया गया और कैमरों को घुमाकर मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की गई. BJP ने इन शिकायतों को लेकर चुनाव आयोग से दोबारा मतदान की मांग की थी, जिसके बाद आयोग ने री-पोलिंग का फैसला लिया. अब पूरे राज्य की नजर फल्टा पर टिकी हुई है, जहां कड़ी सुरक्षा और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच आज मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे.

Phalta Repolling Live: फाल्टा को विशेष पैकेज देने का ऐलान

Falta Repolling Live: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने मंगलवार को फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में भव्य रोड शो किया और घोषणा की थी कि अगले राज्य बजट में फाल्टा के लिए एक विशेष पैकेज शामिल किया जाएगा. उन्होंने यह भी वादा किया कि 2021 विधानसभा चुनाव के बाद हुई कथित हिंसा में मारे गए BJP कार्यकर्ताओं के परिवारों के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी. रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री ने TMC नेता जहांगीर खान पर भी निशाना साधा. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि खुद को ‘पुष्पा’ कहने वाला अब कहां है? उसके पास कोई रास्ता नहीं बचा था, क्योंकि उसे पोलिंग एजेंट तक नहीं मिल रहे थे, इसलिए वह मैदान छोड़कर भाग गया. सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया कि फाल्टा के लोग अब खुलकर और निष्पक्ष तरीके से मतदान कर पा रहे हैं. उन्होंने कहा कि आज लोगों के चेहरों पर खुशी दिखाई दे रही है. यह दूसरे स्वतंत्रता दिवस जैसा महसूस हो रहा है. 10 साल बाद मतदाताओं को अपने मतदान अधिकार वापस मिले हैं.

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *