Sat. May 23rd, 2026

Jammu:कठुआ की बेटी ने माउंट एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा, ये मुकाम हासिल करने वाली जिले की पहली महिला बनीं अंजू – Daughter Of Kathua Hoists Tricolor On Mount Everest Anju Becomes The First Woman District To Achieve This Fea

aja na mauta evarasata para faharaya taraga a8703692d613232eac2a983c198d14aa

कठुआ की बेटी ने दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है। डिंगाअंब ब्लॉक की कटली पंचायत के सुंखल गांव की अंजू राजपूत ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक तिरंगा फहराया है। आईटीबीपी में कांस्टेबल अंजू राजपूत यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने वाली कठुआ जिले की पहली महिला पर्वतारोही बन गई हैं। उनकी इस अद्भुत सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी और जश्न का माहौल है।

तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी अंजू की इस कामयाबी से उनके पिता खुद को बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। अंजू ने बताया कि वह भारत के एवरेस्ट एक्सपेडिशन के 11 सदस्यीय पर्वतारोहण दल का हिस्सा थीं। इस दल का नेतृत्व अनूप कुमार कर रहे थे। उन्होंने 21 मई की रात करीब 9:15 बजे माउंट एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचकर यह नया कीर्तिमान स्थापित किया। अंजू अभी नेपाल में ही हैं और उन्हें अपने घर लौटने में अभी कुछ दिनों का समय लगेगा।

अपनी दृढ़ता और उत्साह के बारे में बात करते हुए अंजू ने बताया कि इतने ऊंचे पर्वतीय क्षेत्र में चुनौतियां और समस्याएं तो बहुत आईं लेकिन सौभाग्य से चढ़ाई के दौरान मौसम खराब नहीं हुआ। इससे उन्हें अपने लक्ष्य को हासिल करने में बड़ी मदद मिली। उन्होंने कहा कि आईटीबीपी बल के माध्यम से मिला पर्वतारोहण प्रशिक्षण उनके बहुत काम आया। उन्होंने बेसिक और एडवांस दोनों ही कठिन ट्रेनिंग पूरी की है।

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *