केरल सीएम के नाम पर सस्पेंस खत्म, राहुल और खरगे की मीटिंग में क्या फैसला हुआ?
Last Updated:
Kerala CM Name Announcement: केरल में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहा सस्पेंस अब खत्म होने वाला है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के बीच फाइनल चर्चा हो चुकी है. जयराम रमेश ने जानकारी दी है कि गुरुवार को सीएम के नाम का आधिकारिक ऐलान कर दिया जाएगा. इस रेस में केसी वेणुगोपाल, वीडी सतीशन और रमेश चेन्निथला के नाम सबसे आगे चल रहे हैं.
तिरुवनंतपुरम: केरल विधानसभा चुनाव के नतीजे आए 10 दिन बीत चुके हैं लेकिन मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस बना हुआ है. अब खबर आ रही है कि गुरुवार को केरल के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा. एआईसीसी नेता जयराम रमेश ने इस बात की पुष्टि की है. बुधवार को राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ उनके आवास पर फाइनल राउंड की मीटिंग की. यह बैठक लगभग 40 मिनट तक चली जिसमें राज्य के राजनीतिक हालात पर गहराई से चर्चा हुई. यूडीएफ ने केरल में दो-तिहाई बहुमत के साथ शानदार जीत दर्ज की है. इसके बावजूद गुटबाजी और कार्यकर्ताओं के विरोध के चलते नेतृत्व अब तक किसी एक नाम पर मुहर नहीं लगा पाया था.
राहुल गांधी ने जमीनी नेताओं से क्या फीडबैक लिया?
राहुल गांधी खुद जमीनी हालात को भांपना चाहते थे ताकि फैसले के बाद कोई विवाद न हो. इस मीटिंग के बाद अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. हालांकि सूत्रों का कहना है कि आलाकमान ने अपना मन बना लिया है.
सीएम की रेस में कौन से दिग्गज नेता शामिल हैं?
केरल की कुर्सी के लिए इस बार मुकाबला त्रिकोणीय नजर आ रहा है. एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस रेस में शामिल होकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है. वेणुगोपाल को ज्यादातर विधायकों का समर्थन हासिल बताया जा रहा है. उनके अलावा निवर्तमान विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीशन भी प्रबल दावेदार हैं. वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला ने भी मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है.
अब देखना होगा कि कांग्रेस आलाकमान अनुभव को प्राथमिकता देता है या विधायकों की पसंद को अहमियत मिलती है. गुरुवार दोपहर तक केरल की राजनीति की यह धुंध पूरी तरह साफ हो जाएगी.
About the Author

दीपक वर्मा News18 हिंदी के डिजिटल न्यूजरूम में डिप्टी न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक से भी ज्यादा का अनुभव रखने वाले दीपक मुख्य रूप से विज्ञान, राजनीति और भारत के आंतरिक घ…और पढ़ें
