Wed. Apr 29th, 2026

– massive fire breaks out at gaur green avenue society indirapuram ghaziabad lcla

69f1857f6dc7f massive fire breaks out at gaur green avenue society indirapuram ghaziabad 291345893 1

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से बड़ी खबर सामने आई है. यहां इंदिरापुरम के अभय खंड स्थित गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में अचानक भीषण आग लग गई. आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में ऊंची-ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा.

इस घटना की सूचना मिलते ही सोसाइटी में हड़कंप मच गया. लोग अपने-अपने फ्लैटों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे. सोसाइटी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी.

यहां देखें Video

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर रवाना की गईं. फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया. और लोगों को सुरक्षित दूरी पर रहने की सलाह दी है. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. आग से भारी संपत्ति के नुकसान की आशंका जताई जा रही है. स्थानीय प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है.

यह भी पढ़ें: फिरोजाबाद: सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, 50 से ज्यादा दुकानें जलकर राख… लाखों का हुआ नुकसान

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि दूर से ही दिखाई दे रही थीं. कई लोगों ने घटना के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किए, जो वायरल हो रहे हैं. दमकल विभाग के अधिकारी आग पर जल्द से जल्द काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं. आग पूरी तरह बुझने के बाद ही नुकसान और कारणों का सही आकलन किया जा सकेगा.

—- समाप्त —-

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *