Tue. May 19th, 2026

NEET UG Paper Leak LIVE: टीचर, ब्यूटीशियन, मेडिकल स्टूडेंट, कोचिंग संचालक, कौन है नीट पेपर लीक का मास्‍टर माइंड?

NEET PAPER LEAK 42 2026 05 be3c78ae99c2384ca9c896ac09711788

NEET UG Paper Leak LIVE: NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला लगातार बड़ा होता जा रहा है. CBI अब इस केस में बड़े कोचिंग नेटवर्क, मेडिकल छात्रों और NTA से जुड़े लोगों तक पहुंच चुकी है. महाराष्ट्र के लातूर से गिरफ्तार रेणुकई करियर सेंटर (Renukai Career Centre, RCC) के फाउंडर शिवराज मोटेगांवकर को कोर्ट ने 9 दिन की CBI कस्टडी में भेज दिया है. वहीं पुणे की बॉटनी लेक्चरर मनीषा मंधारे को कॉलेज ने सस्पेंड कर दिया है. इस बीच जयपुर के SMS मेडिकल कॉलेज की छात्रा पलक बिवाल के गायब होने की खबर ने जांच को नया मोड़ दे दिया है. संसद की समिति ने NTA प्रमुख को भी तलब किया है और अब NEET परीक्षा को CBT मोड में कराने की मांग तेज हो गई है. NEET पेपर लीक मामले से जुड़ी हर बड़ी अपडेट हम आपको यहां लगातार बता रहे हैं….

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 का पेपर लीक मामला अब सिर्फ एक एग्जाम घोटाला नहीं, बल्कि देशभर में फैले बड़े नेटवर्क की जांच बन चुका है. CBI लगातार गिरफ्तारियां कर रही है.नए नाम सामने आ रहे हैं और जांच का दायरा कोचिंग सेंटरों से लेकर मेडिकल कॉलेजों और NTA से जुड़े लोगों तक पहुंच गया है. महाराष्ट्र के बड़े कोचिंग नेटवर्क RCC के फाउंडर शिवराज मोटेगांवकर की गिरफ्तारी, पुणे की लेक्चरर मनीषा मंधारे का सस्पेंशन, राजस्थान में मेडिकल छात्रों के गायब होने की खबर और संसद की समिति द्वारा NTA प्रमुख को तलब किए जाने के बाद यह मामला और गंभीर हो गया है. इसी बीच केंद्र सरकार परीक्षा प्रणाली में बड़े बदलाव की तैयारी में दिख रही है और NEET को CBT मोड में कराने की मांग भी तेज हो गई है.

देशभर में लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़ा NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला हर दिन नए खुलासे कर रहा है. CBI, राजस्थान SOG और दूसरी एजेंसियां लगातार जांच में जुटी हैं और अब इस केस में कई बड़े नाम सामने आने लगे हैं.इस मामले में सबसे बड़ा ताजा एक्शन महाराष्ट्र के लातूर में देखने को मिला, जहां CBI ने Renukai Career Centre (RCC) के संस्थापक शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर को गिरफ्तार किया.दिल्ली की विशेष CBI अदालत के जज अजय गुप्ता ने मोटेगांवकर को 9 दिन की CBI कस्टडी में भेज दिया. जांच एजेंसी ने कोर्ट को बताया कि मामला अभी शुरुआती और बेहद अहम चरण में है. CBI का कहना है कि मोटेगांवकर से पूछताछ के जरिए दूसरे आरोपियों की पहचान करनी है और सबूतों से छेड़छाड़ रोकनी है.

NEET Paper Leak Case LIVE: सीबीआई किसे मान रही है मास्‍टरमाइंड?

NEET Paper Leak Case LIVE: सीबीआई जांच में एक नाम महाराष्ट्र के लातूर के रिटायर्ड केमिस्ट्री लेक्चरर पीवी कुलकर्णी का भी सामने आया है.सीबीआई उन्हें इस पूरे नेटवर्क का बड़ा मास्टरमाइंड मान रही है. बताया जा रहा है कि कुलकर्णी का एनटीए की परीक्षा प्रक्रिया से संपर्क था, जिससे उन्हें परीक्षा से जुड़े विषयों की जानकारी मिलती रहती थी. उन पर आरोप है कि वे विशेष कोचिंग सेशन में छात्रों को सवाल, विकल्प और सही जवाब बताते थे.जिसे छात्र उन सवालों को कॉपियों में नोट करते थे.बाद में जांच में पाया गया कि वे नोट्स असली NEET-UG 2026 पेपर से मेल खाते थे.

NEET Paper Leak Case LIVE:कैसे बाहर पहुंचा नीट का पेपर?

NEET Paper Leak Case LIVE: सीबीआई जांच में कई खुलासे हुए हैं. जांच में ये सामने आया है कि नीट पेपर लीक कोई छोटा मामला नहीं था. इसमें टीचर्स, कोचिंग सेंटर चलाने वाले लोग, मेडिकल छात्र और बिचौलियों का पूरा नेटवर्क काम कर रहा था.जांच एजेंसियों का दावा है कि कुछ आरोपियों को एनटीए की परीक्षा प्रक्रिया से जुड़ी गोपनीय जानकारी तक पहुंच थी. इसी का फायदा उठाकर पेपर बाहर निकाला गया और फिर अलग-अलग राज्यों में छात्रों तक पहुंचाया गया.

NEET UG paper leak LIVE: परीक्षा से पहले पहुंचाया गया पेपर

NEET UG paper leak LIVE: जांच एजेंसियों का दावा है कि परीक्षा से कई दिन पहले ही चुनिंदा छात्रों तक पेपर पहुंचाया गया.नीट के पेपर के बदले लाखों रुपये की डील की गई और सवाल कॉपियों व नोटबुक्स में लिखवाकर तैयारियां कराई गईं. इस मामले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इस मामले में कई बड़े नाम जांच के घेरे में हैं और सीबीआई लगातार इस पूरे नेटवर्क की नई कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है.

 

NEET UG paper leak LIVE: कई राज्‍यों तक फैला नेटवर्क

NEET UG paper leak LIVE: NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले की जांच में कई बातें सामने आ रही हैं. सीबीआई की जांच में अब तक टीचर, ब्यूटीशियन, मेडिकल स्टूडेंट, कोचिंग संचालक को अरेस्‍ट किया गया है. जांच में कथित बिचौलियों का ऐसा नेटवर्क सामने आया है जो महाराष्ट्र से लेकर राजस्थान और हरियाणा तक फैला हुआ था.

NEET News LIVE:संसद की समिति ने NTA प्रमुख को बुलाया

NEET UG Paper Leak LIVE: नीट पेपर लीक मामले की गंभीरता को देखते हुए संसदीय समिति ने भी NTA प्रमुख को तलब किया है. पेपर लीक, परीक्षा सुरक्षा और NTA की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल लगातार उठ रहे हैं.सरकार और एजेंसियों पर यह दबाव बढ़ता जा रहा है कि आखिर देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा में इतनी बड़ी सेंध कैसे लग गई.

NEET UG Paper Leak LIVE: CBI को क्यों लग रहा बड़ा नेटवर्क?

NEET News LIVE: जांच एजेंसियों का मानना है कि यह सिर्फ कुछ छात्रों या एक राज्य तक सीमित मामला नहीं है. CBI लगातार इस बात की जांच कर रही है कि पेपर किन-किन राज्यों तक पहुंचा और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे.जांच में कोचिंग सेंटर, मेडिकल छात्र, बिचौलिए और परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े लोगों के बीच संभावित नेटवर्क की जांच की जा रही है.

NEET UG Paper Leak LIVE: कॉलेज ने क्‍या कहा?

NEET UG Paper Leak LIVE: NEET पेपर लीक केस में गिरफ्तार पुणे की बॉटनी लेक्चरर मनीषा गुरुनाथ मंधारे के बारे में कॉलेज ने यह भी स्पष्ट किया कि NEET परीक्षा से जुड़े गोपनीय काम के लिए NTA द्वारा उनकी नियुक्ति की गई थी.संस्थान की ओर से नहीं.

NEET UG Paper Leak LIVE: पुणे की लेक्चरर मनीषा मंधारे सस्पेंड

NEET UG Paper Leak LIVE: NEET पेपर लीक केस में गिरफ्तार पुणे की बॉटनी लेक्चरर मनीषा गुरुनाथ मंधारे पर भी शिकंजा कसता जा रहा है.पुणे के मॉर्डन कॉलेज ऑफ आर्टस साइंस एंड कॉमर्स ने उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. कॉलेज ने बयान जारी कर कहा कि मंधारे 2002 से जूनियर कॉलेज सेक्शन में कार्यरत थीं और पिछले 24 साल से 11वीं-12वीं के छात्रों को बायोलॉजी पढ़ा रही थीं.

NEET UG Paper Leak LIVE: जांच में क्‍या सामने आया?

NEET UG Paper Leak LIVE: जांच एजेंसियों के मुताबिक पलक के चाचा मांगीलाल बिवाल और चचेरे भाई विकास बिवाल का नाम कथित पेपर लीक नेटवर्क से जुड़ा हुआ है.मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने विकास बिवाल को लेकर भी कई अहम बातें सामने रखी हैं. प्रशासन के मुताबिक उसकी कॉलेज में उपस्थिति काफी कम थी और पढ़ाई में प्रदर्शन भी कमजोर बताया गया.

NEET UG Paper Leak LIVE:जयपुर के मेडिकल कॉलेज से छात्रा गायब

NEET UG Paper Leak LIVE: इस बीच राजस्थान से भी बड़ा अपडेट सामने आया. जयपुर के प्रतिष्ठित SMS मेडिकल कॉलेज की MBBS फर्स्ट ईयर छात्रा पलक बिवाल के कॉलेज से गायब होने की खबर ने जांच को और गंभीर बना दिया है.इससे पहले उसी परिवार की प्रगति बिवाल भी छुट्टी लेकर कॉलेज से गायब बताई गई थीं. पलक का परिवार पहले से ही CBI जांच के दायरे में है.

NEET UG Paper Leak LIVE: कौन हैं शिवराज मोटेगांवकर?

NEET UG Paper Leak LIVE: शिवराज मोटेगांवकर महाराष्ट्र के चर्चित कोचिंग कारोबारी माने जाते हैं. उनका Renukai Career Centre यानी RCC NEET और JEE की तैयारी कराने वाले बड़े नेटवर्क में गिना जाता है.बताया जा रहा है कि RCC की कुल 9 शाखाएं हैं और बड़ी संख्या में छात्र यहां मेडिकल एंट्रेंस की तैयारी करते हैं. जांच एजेंसियों को शक है कि पेपर लीक नेटवर्क में कोचिंग सर्किट की बड़ी भूमिका हो सकती है.

NEET UG Paper Leak LIVE:सीबीआई कर रही जांच

NEET UG Paper Leak LIVE: CBI को शक है कि लीक हुए पेपर की हस्तलिखित कॉपियां किन-किन लोगों तक पहुंचीं, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. जांच के लिए RCC के संस्थापक शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर को पुणे समेत महाराष्ट्र के कई इलाकों में ले जाया जा सकता है.

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *