Wed. Jan 14th, 2026

No ‘november Revolution’, Revolution Only In 2028 With Cong’s Return To Power: Shivakumar – Amar Ujala Hindi News Live

shivakumar questions bjp jds leaders silence on life sentence for prajwal revanna cb6f94de47b4734cc5

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने ‘नवंबर क्रांति’ की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि कोई क्रांति नवंबर या दिसंबर में नहीं, बल्कि 2028 में होगी, जब कांग्रेस फिर से सत्ता में लौटेगी।

राज्य कांग्रेस अध्यक्ष शिवकुमार ने कहा कि वह पार्टी के ‘अनुशासित सिपाही’ हैं और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के साथ पार्टी के फैसले का पालन करेंगे। हाल ही में यह चर्चा चल रही थी कि कांग्रेस सरकार के पांच साल के कार्यकाल के बीच में मुख्यमंत्री बदले जा सकते हैं, जिसे कुछ लोग ‘नवंबर क्रांति’ कह रहे थे।

ये भी पढ़ें: जुबीन गर्ग मौत मामला: असम के मुख्य चुनाव आयुक्त भास्कर ज्योति का इस्तीफा, RTI दायर होने के बाद लिया फैसला

पार्टी जो तय करेगी, वही होगा: शिवकुमार

शिवकुमार ने कहा, मैं किसी से मिलने नहीं जा रहा हूं, न ही कैबिनेट फेरबदल पर कोई चर्चा हुई है। यह मुख्यमंत्री का अधिकार है। पार्टी जो भी तय करेगी, वही होगा। अगर पार्टी कहे कि सीएम पांच साल रहेंगे, तो वे रहेंगे, दस साल रहेंगे तो दस साल, पंद्रह साल रहेंगे तो पंद्रह साल। 

‘2028 में होगी क्रांति, जब कांग्रेस सत्ता में आएगी’

उन्होंने मीडिया में लगाई जा रही अटकलों को अफवाह बताया और कहा, नवंबर, दिसंबर या जनवरी…कहीं कोई क्रांति नहीं होगी। असली क्रांति 2028 में होगी जब कांग्रेस फिर सत्ता में आएगी। कैबिनेट फेरबदल को लेकर पूछे गए सवाल पर शिवकुमार ने कहा कि इस पर फैसला दिल्ली का हाईकमान करेगा। वहीं मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने हाल ही में कहा था कि वह पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे, हालांकि अंतिम निर्णय पार्टी का होगा।

ये भी पढ़ें: ‘चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली की जांच की मांग के लिए राष्ट्रीय आंदोलन की जरूरत…’, गौरव गोगोई का बयान

2023 के विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा थी, लेकिन पार्टी ने समझौते के तहत शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री बनाया था। उस समय यह भी खबरें आई थीं कि ढाई साल बाद दूसरा मुख्यमंत्री हो सकता है। हालांकि पार्टी ने इसे कभी आधिकारिक रूप से स्वीकार नहीं किया।

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *