Thu. May 14th, 2026

NTA से CBSE तक सभी एजेंसियां एक्टिव, NEET परीक्षा को लेकर बना नया ब्लूप्रिंट, आधी रात को बड़ी रणनीतिक बैठक

Neet Exam 2026 05 3e8ef26c4af8c6468e65746aa47e1005

होमताजा खबरदेश

NTA से CBSE तक सभी एजेंसियां एक्टिव, NEET परीक्षा को लेकर आधी रात बैठक

Last Updated:

सरकार के सामने फिलहाल दो बड़ी चुनौतियां हैं. पहली, जल्द से जल्द NEET परीक्षा को दोबारा आयोजित करना और दूसरी, परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह लीक-प्रूफ बनाना, ताकि छात्रों का भरोसा बहाल हो सके और परीक्षा निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो.

NTA से CBSE तक सभी एजेंसियां एक्टिव, NEET परीक्षा को लेकर आधी रात बैठकZoom

नीट परीक्षा की नई तारीख का ऐलान जल्द किए जाने की उम्मीद है. (पीटीआई)

नई दिल्ली. NEET परीक्षा को लेकर आज देर रात शिक्षा मंत्री के आवास पर हाई लेवल बैठक हुई. बैठक में परीक्षा की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी सिस्टम की विस्तार से समीक्षा की गई.

बैठक में उच्च शिक्षा सचिव, स्कूल शिक्षा सचिव, NTA के महानिदेशक, CBSE चेयरमैन, केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) के कमिश्नर समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी दोबारा होने वाली NEET परीक्षा को पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से कराने की रणनीति तैयार करना था. इसे लेकर एजुकेशनिस्ट और सीनियर ब्यूरोक्रेट्स के साथ विस्तार से विचार-विमर्श किया गया.

इस दौरान उन सभी कमजोर क्षेत्रों की पहचान करने पर जोर दिया गया, जहां सुधार कर पेपर लीक जैसी घटनाओं की संभावना को पूरी तरह खत्म किया जा सके.
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय चाहता है कि इस बार परीक्षा में किसी भी तरह की खामी न रहे.

खासतौर पर सुरक्षा व्यवस्था को सबसे बड़ी चुनौती मानते हुए हर स्तर पर तैयारियों को मजबूत किया जा रहा है.

सरकार के सामने फिलहाल दो बड़ी चुनौतियां हैं. पहली, जल्द से जल्द NEET परीक्षा को दोबारा आयोजित करना और दूसरी, परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह लीक-प्रूफ बनाना, ताकि छात्रों का भरोसा बहाल हो सके और परीक्षा निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो.

About the Author

authorimg

रवि सिंह Special Correspondent

रवि सिंह News 18 India में कार्यरत हैं. पिछले 20 वर्षों से इलेक्ट्रानिक मीडिया में सक्रिय हैं. उनकी मुख्य रूप से रेलवे,स्वास्थ्य,शिक्षा मंत्रालय,VHP और राजनीतिक गतिविधियों पर पकड़ है. अयोध्या में मंदिर की कवरेज…और पढ़ें

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *