11:20 AM, 17-Apr-2026
पीएम मोदी ने हरिवंश नारायण को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरिवंश को राज्यसभा के उपसभापति के रूप में तीसरी बार चुने जाने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘मैं हरिवंश जी को बधाई देता हूं। राज्य सभा उपसभापति के रूप में लगातार तीसरी बार निर्वाचित होना अपने आप में इस सदन का आपके प्रति गहरा विश्वास है। सबको साथ लेकर चलने का आपका जो प्रयास रहा है उसको एक प्रकार से सदन ने आज मोहर लगा दी है। ये एक सहज कार्यशैली का सम्मान है। हम सबने हरिवंश जी के नेतृत्व में सदन की शक्ति हो और प्रभावित होते देखा है।’
#WATCH | Speaking in the Rajya Sabha on Harivansh Narayan Singh elected unopposed as the Dy Chairman of the Rajya Sabha, PM Narendra Modi says, “Being elected as Deputy Chairman for the third consecutive term is a testament to the deep trust this House has in you, the benefits… pic.twitter.com/GjLNAabwHS
— ANI (@ANI) April 17, 2026
पीएम ने इस दौरान कहा, ‘आज 17 अप्रैल है और 17 अप्रैल, 1927 हमारे पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी की जन्म जयंती भी है। और विशेषता ये भी है कि आज 17 अप्रैल को आप जब तीसरी बार इस दायित्व को संभालने जा रहे हैं, चन्द्रशेखर जी के साथ आपका जुड़ाव, उनके प्रति आपका लगाव रहा और एक प्रकार से आप उनके सहयात्री रहे, उनके पूरे कार्यकाल में, ये अपने आप में एक बड़ा सुयोग है।’
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा- हरिवंश जी के अनुभव से सदन को लाभ मिलेगा, सदन की गरिमा को नई ऊर्जा मिलेगी। पीएम मोदी ने आगे कहा, हरिवंश जी का जन्म जेपी जी के गांव में हुआ है और सदन ने हरिवंश जी के नेतृत्व की शक्ति देखी है। प्रधानमंत्री ने इस दौरान कहा कि हरिवंश जी पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी के सहयात्री रहे हैं। पूरे सदन को आप पर गहरा विश्वास है, हरिवंश जी की कार्यशैली का सभी सम्मान करते हैं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि हरिवंश जी के लेखोंं में धार है, वाणी में सौम्यता है और उनका काम सराहनीय है। हरिवंश जी सभी की बातें सुनते हैं और उनका यह नया कार्यकाल समर्पण और संतुलन से आगे बढ़ेगा। पीएम मोदी ने कहा कि हरिवंश जी का चुना जाना अनुभव का सम्मान है।
Speaking in the Rajya Sabha. https://t.co/0MhP3145LO
— Narendra Modi (@narendramodi) April 17, 2026
11:08 AM, 17-Apr-2026
राज्यसभा के उपसभापति चुने गए हरिवंश, पीएम-खरगे ने दी बधाई
मनोनीत सांसद हरिवंश नारायण को राज्यसभा का उपसभापति चुना गया है। बता दें कि, हरिवंश नारायण का चयन इस पद के लिए निर्विरोध हुआ। वे इस पद के लिए चुने जाने वाले पहले मनोनीत सदस्य हैं। वहीं राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने उन्हें इस पद पर तीसरे कार्यकाल के लिए चुने जाने पर बधाई दी है। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने भी उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
यह भी पढ़ें – गठबंधन टूटे, पार्टी रूठी, पर नहीं छूटा पद: कौन हैं हरिवंश नारायण सिंह, फिर बने राज्यसभा के उपसभापति
11:07 AM, 17-Apr-2026
दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू
संसद के विशेष सत्र के आज दूसरे दिन दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हो गई है।
07:42 AM, 17-Apr-2026
Parliament LIVE: लोकसभा में संविधान संशोधन पर चर्चा शुरू, DMK ने किया विरोध; दोपहर तीन बजे बोलेंगे राहुल गांधी
संविधान में संशोधन के लिए केंद्र सरकार ने तीन अहम विधेयक लोकसभा में पेश किए हैं। पहले दिन की चर्चा रात करीब 12 बजे तक चली। चर्चा की शुरुआत कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने की। बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी करीब 35 मिनट के वक्तव्य में महिला आरक्षण और परिसीमन को लेकर अपने विचार रखे। उन्होंने सांसदों के साथ-साथ देशवासियों से भी आह्वान किया कि इतिहास रचने के लिए मिले अवसर पर एकजुटता और सर्वसम्मति से फैसले लेकर आगे बढ़ना चाहिए। संविधान में संशोधनों को लेकर पेश किए गए तीनों विधेयकों के प्रावधानों पर चर्चा आज भी जारी रहेगी।लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी विधेयकों के प्रावधानों पर अपने विचार रखेंगे।
