प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बढ़ती ईंधन कीमतों और वैश्विक आर्थिक दबाव के बीच कंपनियों से वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने की अपील की है. उनका मानना है कि इससे पेट्रोल-डीजल की खपत, ट्रैफिक और प्रदूषण कम होगा. कोविड के दौरान लोकप्रिय हुआ यह मॉडल कर्मचारियों की बचत और सुविधा बढ़ाता है, लेकिन इसके साथ अकेलापन, वर्क-लाइफ बैलेंस बिगड़ना और साइबर फ्रॉड जैसे खतरे भी जुड़े हुए हैं.
