Sat. Apr 18th, 2026

Rcb Vs Dc Live Score:आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 176 रनों का लक्ष्य, सॉल्ट का पचासा – Rcb Vs Dc Ipl Live Score: Royal Challengers Bangalore Vs Delhi Capitals Today Match Scorecard Updates

ipl b8b72092e8d05202d3c678337851c67b

05:20 PM, 18-Apr-2026

RCB vs DC Live Score: आरसीबी की पारी समाप्त

आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत के लिए 176 रनों का लक्ष्य रखा है। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। आरसीबी ने फिल सॉल्ट के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में आठ विकेट पर 175 रन बनाए। आरसीबी के लिए सॉल्ट ने सबसे ज्यादा 63 रन बनाए, जबकि टिम डेविड ने 26 रनों की पारी खेली। विराट कोहली ने 19, देवदत्त पडिक्कल ने 18 और जितेश शर्मा ने 14 रन बनाए।दिल्ली की ओर से लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल को दो-दो विकेट लिए, जबकि मुकेश कुमार को एक सफलता मिली।

05:00 PM, 18-Apr-2026

RCB vs DC Live Score: आरसीबी को छठा झटका

आरसीबी को छठा झटका कुलदीप यादव ने दिया। उन्होंने रोमारियो शेफर्ड को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह सिर्फ एक रन बना पाए। अब जितेश का साथ देने क्रुणाल पांड्या आए हैं।

04:53 PM, 18-Apr-2026

RCB vs DC Live Score: आरसीबी को पांचवां झटका

आरसीबी को पांचवां झटका लगा है। अक्षर पटेल ने टिम डेविड को पवेलियन की राह दिखाई जो 17 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाकर आउट हुए।

04:36 PM, 18-Apr-2026

RCB vs DC Live Score: पाटीदार पवेलियन लौटे

मुकेश कुमार ने रजत पाटीदार को आउट कर आरसीबी को चौथा झटका दिया है। रजत चार गेंदों पर एक छक्के की मदद से आठ रन बनाकर आउट हुए।

04:24 PM, 18-Apr-2026

RCB vs DC Live Score: सॉल्ट पवेलियन लौटे

कुलदीप यादव ने फिल सॉल्ट को आउट कर पवेलियन की राह दिखाई है। सॉल्ट 38 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 63 रन बनाकर आउट हुए।

04:21 PM, 18-Apr-2026

RCB vs DC Live Score: आरसीबी को दूसरा झटका

आरसीबी को देवदत्त पडिक्कल के रूप में दूसरा झटका लगा है। अक्षर पटेल ने पडिक्कल को अपना शिकार बनाया जो 13 गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 18 रन बनाकर आउट हुए। 

04:13 PM, 18-Apr-2026

RCB vs DC Live Score: सॉल्ट का अर्धशतक

फिल सॉल्ट ने दिल्ली के खिलाफ 30 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। सॉल्ट ने शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने पहले विराट कोहली के साथ अर्धशतकीय साजझेदारी की और अब देवदत्त पडिक्कल के साथ मिलकर साझेदारी कर रहे हैं।

03:56 PM, 18-Apr-2026

RCB vs DC Live Score: आरसीबी को पहला झटका

आरसीबी को विराट कोहली के रूप में पहला झटका लगा है। लुंगी एनगिडी ने कोहली को आउट कर दिल्ली को राहत दिलाई। कोहली 13 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 19 रन बनाकर आउट हुए। कोहली और सॉल्ट के बीच पहले विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी हुई। 

03:45 PM, 18-Apr-2026

RCB vs DC Live Score: आरसीबी की सधी शुरुआत

दिल्ली के खिलाफ आरसीबी ने सधी हुई शुरुआत की है। पहले तीन ओवर में दिल्ली को कोई सफलता नहीं मिली है। 

03:31 PM, 18-Apr-2026

RCB vs DC Live Score: आरसीबी की बल्लेबाजी शुरू

आरसीबी की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। आरसीबी के लिए विराट कोहली और फिल सॉल्ट क्रीज पर मौजूद हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया है।

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *