Tue. May 19th, 2026

Rr Vs Lsg Live Score:लखनऊ सुपर जाएंट्स की तेज शुरुआत, इंग्लिस-मार्श के बीच पनप रही साझेदारी – Rr Vs Lsg Ipl Live Score: Rajasthan Royals Vs Lucknow Super Giants Today Match Scorecard Updates

ipl 3cc7e0c7802be9d2b6d3c6ffe362c030

07:45 PM, 19-May-2026

RR vs LSG Live Score: लखनऊ की तेज शुरुआत

राजस्थान के खिलाफ लखनऊ ने तेज शुरुआत की है। इंग्लिस और मार्श के बीच साझेदारी पनप रही है। राजस्थान को अब विकेट की तलाश है।

07:32 PM, 19-May-2026

RR vs LSG Live Score: लखनऊ की पारी शुरू

लखनऊ सुपर जाएंट्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। लखनऊ के लिए मिचेल मार्श के साथ जोश इंग्लिस पारी का आगाज करने उतरे हैं। 

07:09 PM, 19-May-2026

RR vs LSG Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

लखनऊ सुपर जाएंट्स: मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, शाहबाद अहमद, मोहसिन खान, मयंक यादव, आकाश महाराज सिंह, प्रिंस यादव। 

इम्पैक्ट सब: मुकुल चौधरी, मणिमरन सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह राठी, हिम्मत सिंह, अर्शिन कुलकर्णी।

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल (कप्तान), लुहान ड्रि प्रिटोरियस, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), डोनोवान फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, सुशांत मिश्रा, संदीप शर्मा, बृजेश शर्मा, यश राज पुंजा।

इम्पैक्ट सब: वैभव सूर्यवंशी, युद्धवीर सिंह, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, रियान पराग।

07:01 PM, 19-May-2026

RR vs LSG Live Score: राजस्थान ने जीता टॉस

राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। राजस्थान और लखनऊ दोनों ही टीमों में कुछ बदलाव हुए हैं। लखनऊ की टीम में मोहम्मद शमी नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह मोहसिन ने ली है। वहीं, एडेन की जगह बदोनी आए हैं। 

07:00 PM, 19-May-2026

RR vs LSG Live Score: रियान पराग नहीं खेलेंगे

राजस्थान रॉयल्स की कमान एक बार फिर यशस्वी जायसवाल संभाल रहे हैं। नियमित कप्तान रियान पराग इस मैच में भी नहीं खेल रहे हैं। 

06:45 PM, 19-May-2026

RR vs LSG Live Score: वैभव पर निर्भर राजस्थान

रॉयल्स की टीम अच्छी शुरुआत के लिए 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पर काफी हद तक निर्भर रही है, लेकिन इस युवा खिलाड़ी को दूसरे छोर से यशस्वी जायसवाल से पर्याप्त सहयोग नहीं मिला है। ध्रुव जुरेल ने कुछ शानदार पारियां खेली हैं, लेकिन पिछले मैच में उन्होंने कुछ धीमी पारी खेली, जबकि दूसरे छोर पर विकेट गिरते रहे। कप्तान रियान पराग ने हाल के मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है। वह चाहेंगे कि उनकी टीम आखिरी पांच ओवरों में बल्लेबाजी में और अधिक सटीक प्रदर्शन करे।

06:44 PM, 19-May-2026

RR vs LSG Live Score: घरेलू मैदान पर राजस्थान को जीत की तलाश

रॉयल्स ने अपने घरेलू मैदान सवाई मानसिंह स्टेडियम में अभी तक एक भी मैच नहीं जीता है और यहां होने वाला अंतिम मैच घरेलू टीम के लिए करो या मरो जैसा बन गया है। रॉयल्स इसके बाद लीग चरण के अपने अंतिम मैच में मुंबई इंडियंस का सामना करेगा।

06:38 PM, 19-May-2026

RR vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जाएंट्स की तेज शुरुआत, इंग्लिस-मार्श के बीच पनप रही साझेदारी

IPL Live Cricket Score, RR vs LSG Indian Premier League 2026: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल 2026 में आज राजस्थान रॉयल्स का सामना लखनऊ सुपर जाएंट्स से हो रहा है। लखनऊ पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर है, लेकिन राजस्थान को अपनी उम्मीद बरकरार रखने के लिए हर हाल में जीत चाहिए।

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *