Mon. May 11th, 2026

Somnath Amrut Mahotsav Live | PM Modi Somnath Visit Live: सोमनाथ अमृत महोत्सव का आगाज, PM मोदी का जामनगर में भव्य रोड शो

Somnath Amrut Mahotsav Live 2026 05 de8d5ded64270190ae07ab05a44fcde8

होमताजा खबरदेश

LIVE: सोमनाथ अमृत महोत्सव का आगाज, PM मोदी का जामनगर में भव्य रोड शो

Last Updated:

Somnath Amrut Mahotsav Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ में शामिल होंगे. सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने पर 11 तीर्थस्थलों के जल से विशेष कुंभाभिषेकम किया जाएगा. पीएम म…और पढ़ें

LIVE: सोमनाथ अमृत महोत्सव का आगाज, PM मोदी का जामनगर में भव्य रोड शोZoom

पीएम मोदी आज सोमनाथ अमृत महोत्सव में शामिल होंगे.

PM Modi Somnath Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ में शामिल होने पहुंच रहे हैं. पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. इस दौरान 11 पवित्र तीर्थस्थलों के जल से विशेष कुंभाभिषेकम किया जाएगा. इसके लिए पांच फुट ऊंचे विशेष पात्र को क्रेन की मदद से मंदिर के शिखर तक पहुंचाया जाएगा. रविवार को इस पूरी प्रक्रिया का पूर्वाभ्यास भी किया गया था. कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है.

प्रधानमंत्री मोदी जामनगर पहुंच चुके हैं, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया. इसके बाद उनका रोड शो भी आयोजित किया गया. गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने पीएम मोदी की यात्रा और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की. उन्होंने सोमनाथ मंदिर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया. प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट की ओर से पूरे आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की तैयारी की गई है.

Somnath Amrut Mahotsav Live Updates:

PM Modi Somnath Visit Live: सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर रहे PM मोदी

सोमनाथ अमृत महोत्सव लाइव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वक्त सोमनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना में शामिल हैं. मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच पीएम मोदी पूजा कर रहे हैं. इससे पहले सोमनाथ में उनका भव्य रोड शो हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया. ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ को लेकर पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है.

Somnath Amrut Mahotsav Live: सोमनाथ पहुंचकर PM मोदी ने सरदार पटेल को किया नमन

पीएम मोदी सोमनाथ दर्शन लाइव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमनाथ मंदिर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे. भव्य रोड शो के बाद पीएम मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया. सोमनाथ में आयोजित ‘अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद हैं.

Somnath Amrut Mahotsav Live: सोमनाथ में PM मोदी का भव्य रोड शो, ‘अमृत पर्व’ को लेकर जुटी भारी भीड़

पीएम मोदी सोमनाथ दर्शन लाइव: सोमनाथ में इस वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य रोड शो जारी है. पीएम मोदी ‘सोमनाथ अमृत पर्व’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मंदिर परिसर की ओर बढ़ रहे हैं. पूरे रास्ते में बड़ी संख्या में लोग उनके स्वागत के लिए मौजूद हैं. इस खास आयोजन में देश के अलग-अलग राज्यों से कलाकार पहुंचे हैं, जबकि दूर-दराज से आए श्रद्धालु और दर्शक भी कार्यक्रम का हिस्सा बने हुए हैं. सोमनाथ मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया है और पूरे इलाके में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिल रहा है.

PM Modi Somnath Visit Live: जामनगर से सोमनाथ के लिए रवाना हुए PM मोदी, आज कई धार्मिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल

सोमनाथ अमृत महोत्सव लाइव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जामनगर से सोमनाथ के लिए रवाना हो गए हैं, जहां वह ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ के तहत आयोजित भव्य धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. प्रधानमंत्री सुबह 09:50 बजे सोमनाथ हेलिपैड पहुंचेंगे. इसके बाद 09:50 AM से 10:15 AM तक हेलिपैड से सोमनाथ मंदिर के हमीरजी सर्कल तक भव्य रोड शो निकाला जाएगा. सुबह 10:15 बजे प्रधानमंत्री होमात्मक अतिरुद्र यज्ञ की पूर्णाहुति में शामिल होंगे. इसके बाद 10:15 AM से 11:45 AM तक विशेष पूजा, वैदिक मंत्रोच्चार, कुंभाभिषेक और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेंगे. कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे. दोपहर करीब 01:30 बजे वह सोमनाथ सर्किट हाउस पहुंचकर भोजन करेंगे और फिर 03:25 PM पर सोमनाथ हेलिपैड से रवाना होंगे.

Somnath Amrut Mahotsav Live: सोमनाथ मंदिर के ऊपर होगा सूर्य किरण टीम का शानदार एयर शो

पीएम मोदी सोमनाथ दर्शन लाइव: भारतीय वायुसेना की मशहूर ‘सूर्य किरण एरोबैटिक टीम’ (SKAT) आज सोमनाथ मंदिर के ऊपर रोमांचक एयर शो का प्रदर्शन करेगी. अधिकारियों के मुताबिक यह विशेष कार्यक्रम ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव-2026’ का हिस्सा है, जो मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है. इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे. एयरफोर्स की सूर्य किरण टीम अपने शानदार हवाई करतबों और रंगीन फॉर्मेशन के लिए जानी जाती है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक पहुंच रहे हैं.

PM Modi Somnath Visit Live: गुजरात दौरे पर PM मोदी, वडोदरा में भी कई कार्यक्रम

सोमनाथ अमृत महोत्सव लाइव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के तहत सोमवार को सोमनाथ मंदिर पहुंचेंगे, जहां वे पूजा-अर्चना करेंगे. इसके अलावा वह गिर सोमनाथ और वडोदरा में कई प्रशासनिक, धार्मिक और सामुदायिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे. पीएम मोदी रविवार रात जामनगर पहुंचे थे, जहां उनके स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की गईं. जामनगर, सोमनाथ और वडोदरा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. वडोदरा में प्रधानमंत्री सरदार धाम परिसर के उद्घाटन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे.

Somnath Amrut Mahotsav Live: सोमनाथ अमृत महोत्सव में शामिल होंगे PM मोदी

पीएम मोदी सोमनाथ दर्शन लाइव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के गिर सोमनाथ स्थित प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर में आयोजित सोमनाथ अमृत महोत्सव में हिस्सा लेंगे. मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 साल पूरे होने के मौके पर यह विशेष आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी विशेष पूजा-अर्चना और कई धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होंगे. महोत्सव से जुड़े कई दृश्य और तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है. इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है.

PM Modi Somnath Visit Live: राजनाथ सिंह बोले- सोमनाथ स्वाभिमान पर्व सनातन चेतना का प्रतीक

सोमनाथ अमृत महोत्सव लाइव: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मना रहा है, जो भारत की सनातन ऊर्जा और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है. राजनाथ सिंह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि सोमनाथ मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक चेतना का मजबूत प्रतीक भी है. उन्होंने कहा कि यह महोत्सव आने वाली पीढ़ियों को भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत से जोड़ने का अवसर बनेगा.

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *