07:13 AM, 10-May-2026
विजय के आवास पर पहुंचे सेंगोट्टयन
चेन्नई में टीवीके के प्रमुख और अभिनेता विजय के आवास पर नवनिर्वाचित विधायक केए सेंगोट्टयन पहुंचे हैं। सेंगोट्टयन उन प्रमुख नेताओं में शामिल हैं जो विजय की नई कैबिनेट का हिस्सा बन सकते हैं, ऐसे में इस बैठक को सरकार के आगामी स्वरूप और मंत्रिमंडल के गठन की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।
#WATCH | Chennai | TVK leader and MLA-elect KA Sengottaiyan arrives at TVK Chief Vijay’s residence pic.twitter.com/0F3vLMEarl
— ANI (@ANI) May 10, 2026
07:10 AM, 10-May-2026
तमिलनाडु के लिए रवाना हुए राहुल गांधी
विपक्ष के नेता राहुल गांधी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के लिए रवाना हो गए हैं, जहां वे आज तमिलनाडु के मनोनीत मुख्यमंत्री विजय के भव्य शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर उन्हें अपनी शुभकामनाएं देंगे।
#WATCH | Delhi | Leader of Opposition (LoP) Rahul Gandhi arrives at IGI Airport as he heads to Tamil Nadu
He will be attending the swearing-in ceremony of Tamil Nadu CM-designate Vijay in Chennai, today. pic.twitter.com/Z5yNaTr0vw
— ANI (@ANI) May 10, 2026
03:25 AM, 10-May-2026
विजय के पहले कैबिनेट में शामिल होंगे ये 9 दिग्गज, गृह मंत्रालय अपने पास रख सकते हैं थलापति!
समाचार एजेंसी आईएएनएस ने सूत्रों के अनुसार जानकारी दी है कि शासन और कानून-व्यवस्था पर अपनी सीधी पकड़ बनाए रखने के लिए विजय ने गृह, पुलिस और लोक प्रशासन जैसे सबसे महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखने का निर्णय लिया है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। द्रविड़ राजनीति के पारंपरिक गढ़ों को चुनौती देकर सत्ता के शीर्ष पर पहुंचे विजय की पहली कैबिनेट में अनुभव और युवा जोश का अनूठा संतुलन देखने को मिलेगा।
सरकार गठन के पहले चरण में विजय के साथ नौ मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है। कैबिनेट की संभावित सूची में वरिष्ठ नेता केए सेंगोट्टयन को लोक निर्माण विभाग और एन आनंद को नगर प्रशासन की जिम्मेदारी दी जा सकती है। ऊर्जा क्षेत्र की कमान सीटीआर. निर्मल कुमार को मिलने की उम्मीद है, जबकि खेल विकास विभाग आधव अर्जुना को सौंपा जा सकता है। आदि द्रविड़ कल्याण के लिए राज मोहन और अल्पसंख्यक कल्याण के लिए वीएनएस मुस्तफा के नामों पर मुहर लग सकती है। इसके अलावा, शिक्षा क्षेत्र में सुधार के लिए पी वेंकटरमणन को स्कूल शिक्षा और अरुण राज को वाणिज्यिक कर एवं पंजीकरण विभाग सौंपा जा सकता है। विधानसभा चुनाव के बाद टीवीके को समर्थन देने वाली कांग्रेस पार्टी को भी मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व मिलेगा। खबर है कि कांग्रेस नेता राजेश कुमार और विश्वनाथन को कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल किया जा सकता है।
03:19 AM, 10-May-2026
चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में लिखी जा रही है नई राजनीतिक गाथा
चेन्नई का जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, जिसे खेल जगत में ‘मरीना एरिना’ के नाम से जाना जाता है, आज अपने 80 साल के सफर में एक अभूतपूर्व मोड़ पर खड़ा है। 1946 में ‘कॉरपोरेशन स्टेडियम’ के रूप में पीपल पार्क की जमीन पर बना यह मैदान कभी मद्रास के क्रिकेट का मक्का हुआ करता था। 1956 से 1965 के बीच यहां नौ ऐतिहासिक टेस्ट मैच खेले गए, जिनमें भारत की न्यूजीलैंड पर पहली पारी से जीत जैसे कीर्तिमान दर्ज हैं। 1993 में तत्कालीन मुख्यमंत्री जे जयललिता के कार्यकाल में मात्र 234 दिनों के रिकॉर्ड समय में इसे विश्वस्तरीय मल्टी-पर्पज वेन्यू के रूप में पुनर्जीवित किया गया था। आज वही मैदान अपनी खेल विरासत को पीछे छोड़कर एक ऐतिहासिक सत्ता परिवर्तन का गवाह बनने जा रहा है।
तमिलनाडु की सियासत में यह पल इसलिए भी खास है क्योंकि यह स्टेडियम पहली बार किसी मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का मुख्य मंच बना है। पारंपरिक रूप से राजभवन या मद्रास विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम तक सीमित रहने वाला यह संविधानिक गौरव अब जनता के बीच ‘मरीना एरिना’ की विशाल दीर्घाओं तक पहुंच गया है। थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) की ओर से इस स्थान का चयन न केवल उनकी संगठनात्मक शक्ति का प्रदर्शन है, बल्कि यह उन द्रविड़ पार्टियों के दशकों पुराने वर्चस्व को एक सीधी चुनौती भी है, जिन्होंने राज्य की राजनीति को अपनी धुरी पर घुमाया है। स्टेडियम के आधुनिक सिंथेटिक ट्रैक और फ्लडलाइट्स आज खिलाड़ियों के बजाय एक नए नेतृत्व के स्वागत में जगमगा रहे हैं।
समारोह के बाद नई सरकार का गठन और कैबिनेट का विस्तार राज्य के प्रशासनिक भविष्य की नई दिशा तय करेगा। खेल प्रेमियों के लिए जो मैदान फुटबॉल और एथलेटिक्स का गढ़ था, वह अब शपथ का मैदान के रूप में इतिहास में दर्ज होने जा रहा है। जयललिता के समय हुए इसके कायाकल्प से लेकर आज एक नए युग की शुरुआत तक, नेहरू स्टेडियम ने तमिलनाडु के बदलते सामाजिक और राजनीतिक मिज़ाज को करीब से देखा है।
01:59 AM, 10-May-2026
ओडिशा: सुदर्शन पटनायक ने रेत पर उकेरी विजय की छवि; दी बधाई
विश्वप्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने पुरी के समुद्र तट पर अपनी अद्भुत रेत कला के माध्यम से थलापति विजय को उनकी ऐतिहासिक चुनावी सफलता और मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले विशेष बधाई दी है। पटनायक ने रेत पर विजय की एक भव्य और सजीव आकृति उकेरी है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। दक्षिण की राजनीति में उनके उदय को पटनायक ने अपनी कला के जरिए एक नए राजनीतिक युग की शुरुआत के रूप में प्रदर्शित किया है। इस कलाकृति को देखने के लिए पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
Puri, Odisha: Sand artist Sudarsan Pattnaik congratulated TVK chief and actor Thalapathy Vijay, now a major political figure after his party TVK’s strong 2026 Tamil Nadu election performance
(09/05) pic.twitter.com/3DsJ6BMcUh
— IANS (@ians_india) May 9, 2026
01:52 AM, 10-May-2026
थलपति विजय के राज्याभिषेक की तैयारी; 13 मई तक साबित करेंगे बहुमत
विजय चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल ने विजय को सरकार बनाने का न्योता देते हुए 13 मई तक सदन में अपना बहुमत साबित करने का निर्देश दिया है। इस ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित देश की कई बड़ी राजनीतिक हस्तियों और फिल्मी सितारों के शामिल होने की उम्मीद है।
विजय ने चुनाव प्रचार के दौरान भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन और पारदर्शी शासन का संकल्प लिया था, जिसे अमलीजामा पहनाने की चुनौती अब उनके कंधों पर है। शपथ लेने के तुरंत बाद, नए मुख्यमंत्री की ओर से कुछ प्रमुख जनहितकारी योजनाओं और वादों से जुड़ी फाइलों पर हस्ताक्षर करने की संभावना है। समारोह स्थल पर भारी भीड़ को देखते हुए ड्रोन के जरिए पल-पल की निगरानी रखी जा रही है।
01:24 AM, 10-May-2026
पिछले घंटों की घटनाक्रम
- टीवीके ने अकेले चुनाव लड़ा और 108 सीटें हासिल कीं।
- शुरुआती दिनों में समर्थन जुटाने में चुनौती रही। कांग्रेस के पांच विधायकों का समर्थन मिला, लेकिन वीसीके की ओर से शुरुआत में अनिश्चितता थी।
- 9 मई को वीसीके थोल. थिरुमावलवन और आईयूएमएल ने समर्थन दिया, जिससे आंकड़ा 120+ पहुंच गया।
- विजय टीवीके विधायक दल के नेता चुने गए। उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात की और दावा पेश किया।
- पहले शपथ ग्रहण में देरी हुई क्योंकि गवर्नर ने लिखित समर्थन पत्रों की मांग की थी। अब बाधा दूर हो गई है।
01:24 AM, 10-May-2026
शपथ ग्रहण समारोह में दिग्गजों का जमावड़ा
इस समारोह में देश भर के बड़े राजनेताओं के जुटने की उम्मीद है। राहुल गांधी समेत विपक्ष के कई प्रमुख चेहरे इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। प्रशंसकों के भारी उत्साह को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। स्टेडियम के बाहर और चेन्नई की सड़कों पर 10,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं। हर तरफ टीवीके के झंडे और विजय के पोस्टर नजर आ रहे हैं।
01:12 AM, 10-May-2026
Tamil Nadu CM Oath LIVE: तमिलनाडु में ‘विजय’ युग का आगाज, आज शपथ लेंगे TVK प्रमुख; 13 मई को बहुमत परीक्षण
शानदार बहुमत के बाद विजय को सहयोगियों का साथ
विजय की पार्टी ने तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में 108 सीटों पर जीत दर्ज की है। बहुमत के जादुई आंकड़े 118 को पार करने के लिए उन्हें कांग्रेस, वीसीके और वामदलों का समर्थन प्राप्त है। अब कुल 120 विधायकों के समर्थन के साथ विजय सरकार बनाने जा रहे हैं। यह जीत इसलिए भी बड़ी है क्योंकि इसने दशकों पुराने द्रविड़ दलों के वर्चस्व को चुनौती दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विजय ने राज्यपाल से मुलाकात की और 120 विधायकों के समर्थन पत्र सौंपे। वीसीके 2 सीटें और आईयूएमएल ने बिना शर्त समर्थन दिया है। कांग्रेस, सीपीआई, सीपीएम आदि का पहले से समर्थन मिल चुका है। राज्यपाल ने दावे को स्वीकार करते हुए शपथ ग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई है। शपथ कल दोपहर 3 बजे नेहरू स्टेडियम में प्रस्तावित है, जहां विजय के साथ 9 अन्य मंत्री भी शपथ ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें:-
विजय पदार्पण के साथ ही सत्ता के करीब: 8 ग्राम सोना मुफ्त जैसे वादों से द्रविड़ किला फतह, मिलेगा कांटों भरा ताज
क्या स्टालिन की वजह से थलापति को मिली ‘विजय’: किसने लिखी पूरी स्क्रिप्ट, पक्ष-विपक्ष का ये कैसा गठजोड़?
सीएम बनने वाली पहली अभिनेत्री नहीं थीं जयललिता; ये दिग्गज भी राजनीति में उतरे, अब विजय बनेंगे नए मुख्यमंत्री
नए नायक का उदय: तमिलनाडु में विजय ने भेदी द्रविड़ राजनीतिक दलों की दीवार
जोसेफ विजय कैसे बने फैंस के ‘थलापति’, क्या है इस नाम के पीछे की कहानी? शाहरुख के इस निर्देशक से है खास कनेक्शन
