{“_id”:”69e57843a92d7093650b4506″,”slug”:”top-headline-today-important-and-big-news-stories-of-20th-april-2026-updates-on-amar-ujala-news-in-hindi-2026-04-20″,”type”:”photo-gallery”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Top News: पाकिस्तान में दूसरे दौर की अमेरिका-ईरान वार्ता पर संशय, यूपी में 40 IAS अफसरों का तबादला; सुर्खियां”,”category”:{“title”:”India News”,”title_hn”:”देश”,”slug”:”india-news”}}
Published by: Nirmal Kant
Updated Mon, 20 Apr 2026 06:20 AM IST
ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…

2 of 9
ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर गालिबाफ
– फोटो : एएनआई/रॉयटर्स(फाइल)
Iran Israel War: ईरान का दूसरे दौर की वार्ता में शामिल होने से इनकार, ट्रंप ने दी तबाही की धमकी
अमेरिकी उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस के नेतृत्व में अमेरिकी दल के आज इस्लामाबाद पहुंचने का कार्यक्रम है। लेकिन ईरान ने इस बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया है। ईरान के रुख से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नाराज हो गए हैं और उन्होंने ईरान को धमकी दी है। अमेरिका के साथ भारी तनाव के बीच ईरान ने पाकिस्तान के इस्लामाबाद में मंगलवार को होने वाली दूसरे दौर की सीधी बातचीत में शामिल होने से इनकार कर दिया है। ईरान ने कहा, उसका प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान नहीं जाएगा। इस वार्ता की घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की थी। उन्होंने कहा, अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल सोमवार को पाकिस्तान पहुंचेगा। ट्रंप ने ईरान को सख्त धमकी भी दी, यदि युद्ध रोकने पर समझौता नहीं हुआ, तो ईरान को पूरी तरह तबाह कर दिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

3 of 9
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ट्रंप का दावा: अमेरिका ने जब्त किया ईरानी मालवाहक जहाज, होर्मुज के पास घेराबंदी तोड़ने की कर रहा था कोशिश
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि अमेरिका ने ईरान के ध्वज वाला एक मालवाहक जहाज जब्त कर लिया है, जो होर्मुज जलडमरूमध्य के पास उसकी नौसैनिक घेराबंदी से बचकर निकलने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई पिछले सप्ताह ईरानी बंदरगाहों पर नाकेबंदी शुरू होने के बाद पहली बड़ी घटना है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 9
तबादला आदेश
– फोटो : प्रतीकात्मक
UP: प्रदेश सरकार ने 40 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला, कई जिलों के डीएम बदले
उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात 40 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। कई जिलों के डीएम भी बदल दिए गए। उन्नाव के डीएम गौरांग राठी को झांसी का डीएम बनाया गया है। विशेष सचिव ऊर्जा इंद्रजीत सिंह को सुल्तानपुर का डीएम, सुल्तानपुर के डीएम कुमार हर्ष को बुलंदशहर का डीएम, विशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक अन्नपूर्णा गर्ग को श्रावस्ती का डीएम, झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आलोक यादव को शामली का डीएम, शामली के डीएम अरविंद कुमार चौहान को सहारनपुर का डीएम, हापुड़ पिलखुआ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नितिन गौड़ को अमरोहा का डीएम बनाया गया है। पढ़ें पूरी खबर

5 of 9
अमेरिका में नहीं थम रही गोलीबारी की घटनाएं (फाइल फोटो)
– फोटो : एएनआई
Mass Shooting: अमेरिका के लुइसियाना में घरेलू कलह के चलते हुई गोलीबारी, आठ बच्चों की दर्दनाक मौत
अमेरिका के लुइसियाना में गोलीबारी की दर्दनाक घटना हुई है। इस घटना में एक से 14 साल के आठ बच्चों की मौत हो गई है। पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस ने बताया कि घरेलू कलह के चलते ये घटना हुई। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है। घटना रविवार तड़के श्रेवपोर्ट इलाके में हुई। श्रेवपोर्ट पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि घटना में कुल 10 लोगों को गोली लगी, जिनमें कुछ बच्चे संदिग्ध हमलावर के रिश्तेदार भी थे। गोलीबारी में आठ बच्चों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों की उम्र एक वर्ष से लेकर लगभग 14 वर्ष तक बताई गई है। पढ़ें पूरी खबर
