09:03 AM, 14-May-2026
जिनपिंग से बोले ट्रंप- आप एक महान नेता हैं
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा, ‘चीन और अमेरिका के बीच संबंध पहले से कहीं बेहतर होने वाले हैं… हमारा भविष्य उज्ज्वल होगा। चीन के प्रति मेरे मन में बहुत सम्मान है, आपने जो काम किया है, उसकी मैं सराहना करता हूं। आप एक महान नेता हैं। मैं यह बात हर किसी से कहता हूं। कभी-कभी लोगों को मेरा यह कहना पसंद नहीं आता, लेकिन मैं फिर भी कहता हूं। हमारे सभी महान प्रतिनिधिमंडलों की ओर से, जिनमें दुनिया के सबसे बड़े, सबसे प्रतिष्ठित और शायद सर्वश्रेष्ठ व्यवसायी शामिल हैं… मुझे कंपनी में दूसरे या तीसरे दर्जे के लोगों की जरूरत नहीं थी। मुझे केवल शीर्ष लोगों की जरूरत थी। वे आज यहां आपको और चीन को सम्मान देने आए हैं। वे व्यापार और व्यवसाय करने के लिए उत्सुक हैं, और हमारी ओर से भी यह पूरी तरह से पारस्परिक होगा। मैं हमारी चर्चा के लिए बहुत उत्सुक हूं। यह एक बड़ी चर्चा है। जो लोग कहते हैं कि यह शायद अब तक का सबसे बड़ा शिखर सम्मेलन है, उन्हें शायद ही कभी ऐसा कुछ याद हो’।
#WATCH | Beijing | US President Donald Trump says, “… The relationship between China and the USA is going to be better than ever before… We’re going to have a fantastic future together. I have such respect for China, the job you’ve done. You’re a great leader. I say it to… pic.twitter.com/878AyQYUH0
— ANI (@ANI) May 14, 2026
08:56 AM, 14-May-2026
हम एक साथ एक शानदार भविष्य की ओर अग्रसर- ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक को संबोधित करते हुए कहा कहा, ‘हम एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। वास्तव में, हमारे दोनों देशों के बीच किसी भी राष्ट्रपति और राष्ट्रपति के बीच का यह सबसे लंबा संबंध है। और यह मेरे लिए सम्मान की बात है। हमारा रिश्ता शानदार रहा है। हम एक-दूसरे के साथ अच्छे से रहे हैं। जब भी कोई कठिनाई आई, हमने उसका समाधान निकाला। मैं आपको फोन करता था और आप मुझे। जब भी कोई समस्या हुई, हमने उसका समाधान बहुत जल्दी निकाल लिया और हम एक साथ एक शानदार भविष्य की ओर अग्रसर हैं’।
#WATCH | Beijing | US President Donald Trump holds a bilateral meeting with Chinese President Xi Jinping.
US President Donald Trump says, “You and I have known each other now for a long time. In fact, the longest relationship of our two countries that any President and… pic.twitter.com/x1gR4XzPjy
— ANI (@ANI) May 14, 2026
08:50 AM, 14-May-2026
जिनपिंग बोले- मैं प्रमुख मुद्दों पर चर्चा के लिए उत्सुक हूं
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा, ‘राष्ट्रपति, मैं हमारे दोनों देशों और दुनिया के लिए महत्वपूर्ण प्रमुख मुद्दों पर आपकी चर्चाओं के लिए उत्सुक हूं, और चीन-अमेरिका संबंधों के विशाल जहाज को सही दिशा देने और उसे आगे बढ़ाने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर हूं, ताकि 2026 चीन-अमेरिका संबंधों में एक नया अध्याय खोलने वाला एक ऐतिहासिक वर्ष बन सके’।
#WATCH | Beijing | Chinese President Xi Jinping says, “Mr. President, I look forward to our discussions on major issues important to our two countries and the world, and working together with you to set the course for and steer the giant ship of China-U.S. relations so as to make… pic.twitter.com/htJHD3TIGb
— ANI (@ANI) May 14, 2026
08:48 AM, 14-May-2026
हमें साझेदार होना चाहिए, प्रतिद्वंद्वी नहीं- जिनपिंग
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस दौरान कहा, ‘क्या हम मिलकर वैश्विक चुनौतियों का सामना कर सकते हैं और दुनिया को अधिक स्थिरता प्रदान कर सकते हैं? क्या हम अपने दोनों देशों के लोगों की भलाई और मानवता के भविष्य के हित में, अपने द्विपक्षीय संबंधों के लिए एक उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं? ये प्रश्न इतिहास, दुनिया और जनता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। ये हमारे समय के प्रश्न हैं जिनका उत्तर हमें और आपको प्रमुख देशों के नेताओं के रूप में देना होगा… मेरा हमेशा से मानना रहा है कि हमारे दोनों देशों के बीच मतभेदों की तुलना में अधिक साझा हित हैं। एक में सफलता दूसरे के लिए अवसर है। और एक स्थिर द्विपक्षीय संबंध दुनिया के लिए अच्छा है। चीन और संयुक्त राज्य अमेरिका दोनों को सहयोग से लाभ होगा और टकराव से हानि होगी। हमें साझेदार होना चाहिए, प्रतिद्वंद्वी नहीं। हमें एक-दूसरे की सफलता और समृद्धि में सहयोग करना चाहिए और नए युग में प्रमुख देशों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध स्थापित करने का सही मार्ग खोजना चाहिए।’
#WATCH | Beijing | Chinese President Xi Jinping says, “… Can we meet global challenges together and provide more stability for the world? Can we, in the interests of the well-being of our two peoples and the future of humanity, build a brighter future together for our… pic.twitter.com/kkbAoS29nG
— ANI (@ANI) May 14, 2026
08:35 AM, 14-May-2026
जिनपिंग के साथ ट्रंप की द्विपक्षीय बैठक
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक की। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा, ‘नौ साल बाद चीन में आपका स्वागत है। पूरी दुनिया हमारी बैठक पर नजर रखे हुए है। वर्तमान में, एक सदी में अभूतपूर्व परिवर्तन पूरी दुनिया में तेजी से हो रहा है, और अंतरराष्ट्रीय स्थिति अस्थिर और उथल-पुथल भरी है। दुनिया एक नए मोड़ पर आ खड़ी हुई है। क्या चीन और अमेरिका थ्यूसीडाइड्स के जाल से निकलकर प्रमुख देशों के संबंधों का एक नया प्रतिमान स्थापित कर सकते हैं?’
#WATCH | Beijing | US President Donald Trump holds a bilateral meeting with Chinese President Xi Jinping.
Chinese President Xi Jinping says, “Welcome back to China after 9 years. The whole world is watching our meeting. Currently, a transformation not seen in a century is… pic.twitter.com/oNf9gWqH1c
— ANI (@ANI) May 14, 2026
08:32 AM, 14-May-2026
ट्रंप को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
ट्रंप को चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के ऑनर गार्ड बटालियन की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
#WATCH US President Donald Trump receives Guard of Honour in Beijing.
Chinese President Xi Jinping also present.
(Source: The White House) pic.twitter.com/23wVSUHwxA
— ANI (@ANI) May 14, 2026
08:27 AM, 14-May-2026
ट्रंप-जिनपिंग ने गर्मजोशी से मिलाया हाथ
इस मौके पर राष्ट्रपति ट्रंप ने शी जिनपिंग के मंत्रिमंडल के सदस्यों से मुलाकात करने से पहले दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से हाथ मिलाया। इसके बाद ट्रंप ने शी जिनपिंग को अपने कैबिनेट सदस्यों से मिलवाया। इसमें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ भी शामिल थे।
#WATCH US President Donald Trump meets Chinese President Xi Jinping in Beijing.
(Source: US Network Pool via Reuters) pic.twitter.com/SQre6UpdlQ
— ANI (@ANI) May 14, 2026
07:55 AM, 14-May-2026
Trump China Visit: ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति को बताया महान नेता; जिनपिंग बोले- हम साझेदार, प्रतिद्वंद्वी नहीं
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को बीजिंग में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच यह बैठक ऐसे समय हुई है जब अमेरिका और चीन के रिश्तों में व्यापार, तकनीक और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों को लेकर तनाव बना हुआ है। इस वजह से इस मुलाकात को काफी अहम बातचीत माना जा रहा है। इस दौरान बीजिंग के ग्रेट हॉल ऑफ द पीपुल्स में शी जिनपिंग ने ट्रंप का औपचारिक स्वागत भी किया गया, जो दोनों नेताओं के बीच एक बहुप्रतीक्षित राजनयिक बैठक की शुरुआत रही।
#WATCH Chinese President Xi Jinping welcomes US President Donald Trump in Beijing.
(Source: US Network Pool via Reuters) pic.twitter.com/DhAl9dBVyw
— ANI (@ANI) May 14, 2026
