Sun. May 17th, 2026

Turai ki Chutney Recipe: दाल-चावल के साथ बनाएं तोरई की चटपटी चटनी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे सब – turai ki chutney recipe ridge tori gourd gourd tasty chatpati dish zingi summer dish tmovx

6a02ff12385bc tori ki chutney recipe 122100674

Tori ki Chutney Recipe: तोरई की सब्जी काफी हेल्दी मानी जाती है लेकिन अक्सर इसका नाम सुनते ही लोग मुंह बनाने लगते हैं. हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि तोरई की चटपटी चटनी भी बनाई जा सकती है. आमतौर पर लोग इसे दाल या सब्जी में डालकर खाते हैं. लेकिन लहसुन, अदरक और मसालों के साथ भुनी हुई तोरई से तैयार चटनी खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देती है.

तोरई की चटनी का तीखा और देसी स्वाद हर किसी को पसंद आता है. आप इसे दाल-चावल, रोटी या पराठे के साथ परोस सकते हैं. आइए जानते हैं कि तोरई की चटनी कैसे बनाई जाती है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

2 मोटी और ताजी तोरई
5 से 7 लहसुन की कलियां
1 टुकड़ा अदरक
3 साबुत लाल मिर्च
3 हरी मिर्च
3 से 4 चम्मच तेल
1 चुटकी हींग
 नमक स्वादानुसार

तोरई की चटनी बनाते कैसे हैं?

  1. सबसे पहले तोरई को अच्छी तरह धो लें और उसे बीच से दो हिस्सों में काट लें.
  2. अब तोरई पर हल्का तेल लगाएं और उसमें जगह-जगह छोटे कट लगाकर लहसुन की कलियां भर दें.
  3. कम गैस पर तोरई को अच्छे से भूनें. इसे बीच-बीच में पलटते रहें, ताकि यह हर तरफ से बराबर पक जाए.
  4. जब तोरई सॉफ्ट हो जाए, तब इसे ठंडे पानी में डालें और इसका छिलका उतार लें.
  5. इसके बाद सिलबट्टे या मिक्सर में भुनी हुई तोरई, लाल मिर्च, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन और हींग डालकर दरदरा पीस लें.
  6. तैयार चटनी को एक बर्तन में निकालें और स्वादानुसार नमक मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें.
  7. अब आपकी चटपटी और देसी स्वाद वाली तोरई की टेस्टी चटनी तैयार है.

 
इन बातों का रखें ध्यान

  • चटनी के लिए बहुत पतली तोरई की जगह ताजी और थोड़ी मोटी तोरई चुनें.
  • तोरई को हमेशा कम गैस पर भूनें, इससे वह अंदर तक अच्छी तरह पकती है.
  • भूनते समय इसे लगातार पलटते रहें, ताकि किसी एक तरफ ज्यादा न जले.

—- समाप्त —-

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *