Sat. May 16th, 2026

Up:पूरा प्रदेश प्रचंड गर्मी और लू की चपेट में, 45 डिग्री तक पहुंचा इस जिले का पारा; इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट – Uttar Pradesh: The Entire State Is Reeling Under Intense Heat And Heatwave Conditions, With Temperatures Reac

yapa ma paracada garama 232b028e056ef590d35d011cd137f659

दिन-ब-दिन बढ़ते तापमान की वजह से मौसम तल्ख होता जा रहा है। शनिवार को पूरे प्रदेश मेें तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। सबसे गर्म बांदा रहा जहां अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में यलो अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं दक्षिण क्षेत्र के कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। फिलहाल तापमान में राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। अगले 4-5 दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी के आसार जताए जा रहे हैं।



आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में किसी प्रभावी मौसम तंत्र की अनुपस्थिति में आगामी 4-5 दिनों के दौरान मौसम मुख्यतः शुष्क रहने के आसार हैं। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि विकिरणीय ऊष्मन बढ़ने से तापमान में 2-4 डिग्री की और वृद्धि होगी। इसके परिणामस्वरूप प्रदेश के दक्षिणी भाग से लू का एक और दौर शुरू होगा जो क्षेत्रफल व तीव्रता में क्रमिक वृद्धि के साथ 19-22 मई के दौरान प्रदेश में कुछ स्थानों तक पहुंचेगा। इस दौरान प्रदेश के दक्षिणी भाग में कहीं-कहीं भीषण लू चलने की संभावना है। इसके दृष्टिगत प्रदेश के दक्षिणी भाग के कुछ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद तापमान में मामूली परिवर्तन से इसमें आंशिक कमी आने की भी संभावना है।

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *