Fri. Apr 17th, 2026

Uttarakhand:चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण शुरू, आज यात्री वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे सीएम धामी – Chardham Yatra Registration Begins In Rishikesh Cm Dhami To Flag Off Pilgrims Vehicles Uttarakhand News

char dham yatra registration 739d2844504f1fb739df87adf8fee4e7

चारधाम यात्रा के लिए ट्रांजिट कैंप में तीर्थयात्रियों का पंजीकरण शुरू हो गया है। पंजीकरण काम का सुबह छह बजे से शुरू हुआ और शाम तक चला। वहीं चारधाम यात्रा प्रशासन और स्थानीय प्रशासन की ओर से 18 अप्रैल शनिवार को सीएम के दौरे को लेकर व्यवस्थाओं को लेकर बैठक की गई।

मुख्यमंत्री यात्रियों के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। चारधाम यात्रा पंजीकरण प्रभारी प्रेमानंद ने बताया कि सुबह छह बजे से सभी 30 काउंटरों पर पंजीकरण शुरु कर दिया गया है। इसमें 24 काउंटर ट्रांजिट कैंप में और छह काउंटर आईएसबीटी में खुले हैं। दोपहर 12 बजे तक करीब 150 यात्रियों ने पंजीकरण कराया। सबसे पहले नेपाल से आए तीस यात्रियों ने पंजीकरण कराया।

वहीं यात्रा प्रशासन के विशेष कार्याधिकारी पीपी नौटियाल ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर दी गई हैं। वहीं एसडीएम ने भी नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर साफ सफाई दुरुस्त करने। ट्रांजिट कैंप में कर्मचारियों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 11 बजे यात्रियों के वाहनों को हरी झंडी दिखाएंगे।

हरिद्वार ऋषिकुल मैदान में ऑफलाइन पंजीकरण

मध्य प्रदेश के शहडोल जनपद से आए तीर्थ यात्रियों ने हरिद्वार ऋषिकुल मैदान में ऑफलाइन यात्री पंजीकरण केंद्र में पहला पंजीकरण कराया। अतिथि देवो भव की परंपरा से फूल मालाओं एवं टिका चंदन से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने तीर्थ यात्रियों का स्वागत किया। ऋषिकुल ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र में जिला प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंदकी गई है।

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *