बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच मुकाबले के दौरान मैदान पर तनावपूर्ण माहौल देखने को मिला, जब बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास और पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान के बीच तीखी बहस हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दोनों खिलाड़ियों को एक-दूसरे से बहस करते देखा गया। इस दौरान कुछ बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने रिजवान पर तंज कसते हुए ‘ओवर-एक्टिंग के 50 पैसे काट’ जैसी टिप्पणी भी की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लिटन और रिजवान की लड़ाई
– फोटो : Twitter
