Thu. Apr 23rd, 2026

Video: डांस के बीच मंच पर लहराया तमंचा, महिला की ओर इशारा कर फरार हुआ युवक – gorakhpur man waving pistol on stage dance video lclcn

69ea275f72de7 viral video 230617921

गोरखपुर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मंच पर डांस के दौरान एक युवक खुलेआम तमंचा लहराते हुए दिखाई दे रहा है. वीडियो में एक महिला और युवक मंच पर डांस करते नजर आ रहा है. इसी दौरान युवक अचानक तमंचा निकालकर महिला की ओर इशारा करता है. 

इस दौरान मंच के पास बैठे एक अन्य युवक की नजर जब इस पर पड़ती है, तो वह तुरंत उठकर तमंचा दिखाने वाले युवक से कुछ कहता है. इसके बाद तमंचा लेकर डांस कर रहा युवक हथियार को अंदर रखता है और मौके से फरार हो जाता है. 

यह भी पढ़ें: गोरखपुर: नदी में नहाने गए तीन 3 दोस्त, देखते ही देखते पानी में समाए, सर्च ऑपरेशन जारी

वहीं, घटना का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई है. बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र के बसावनपुर गांव का है, जहां कुछ दिन पहले एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था. उसी कार्यक्रम के दौरान मंच पर डांस का आयोजन हुआ था और वहीं से असलहा लहराने का यह वीडियो सामने आया है.

पुलिस ने शुरू की जांच

इस मामले में गगहा थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद पाल ने बताया कि उन्हें पहले इस घटना की जानकारी नहीं थी. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जानकारी मिली है. पुलिस अब वायरल वीडियो की पुष्टि करने में जुटी हुई है.

देखें वीडियो…

थाना प्रभारी ने कहा कि यदि सार्वजनिक मंच पर असलहा लहराने का वीडियो सही पाया जाता है, तो संबंधित युवक की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

पहचान के बाद होगी कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि फिलहाल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और युवक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं. जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वायरल वीडियो ने इलाके में चर्चा और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है.

—- समाप्त —-

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *