Mon. Apr 27th, 2026

‘अंतरात्मा की आवाज…’ शराब नीति घोटाले से सत्याग्रह के रास्ते पर केजरीवाल? – News18 हिंदी

1777290091 3Dqt1RwAud thumbnail 169png lmk5ItVNzh

होमवीडियोदेश

Rubika Liyaquat Show: ‘अंतरात्मा की आवाज…’ शराब नीति घोटाले से सत्याग्रह के रास्ते पर केजरीवाल?

X

title=

Rubika Liyaquat Show: ‘अंतरात्मा की आवाज…’ शराब नीति घोटाले से सत्याग्रह के रास्ते पर केजरीवाल?

 

arw img

Rubika Liyaquat Show: दिल्ली की राजनीति में बड़ा मोड़ आ गया है, जहां अरविंद केजरीवाल ने शराब नीति केस में ‘सत्याग्रह’ का ऐलान कर दिया है. उन्होंने एक खुला पत्र और वीडियो जारी कर कहा कि अब उन्हें न्याय की उम्मीद नहीं रही, इसलिए वे अदालत में पेश नहीं होंगे. केजरीवाल ने अपने इस फैसले को महात्मा गांधी के सिद्धांतों और ‘अंतरात्मा की आवाज’ से जोड़ा है, जिससे पूरा मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया है. यह केस पहले से ही शराब नीति घोटाले से जुड़ा है, जिसमें जांच, गिरफ्तारी और कोर्ट ट्रायल चल रहा था. लेकिन अब उनके इस कदम ने इसे सिर्फ कानूनी नहीं, बल्कि बड़ा राजनीतिक मुद्दा बना दिया है. सूत्रों के मुताबिक, इसे एक रणनीतिक कदम के तौर पर भी देखा जा रहा है अगर फैसला पक्ष में आए तो न्याय, और अगर खिलाफ जाए तो उसे एकतरफा बताया जा सके. वहीं, कानून के जानकार और विपक्षी दल इस कदम पर सवाल उठा रहे हैं. उनका कहना है कि अदालत की प्रक्रिया से बचना न्याय व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है. अब बड़ा सवाल यही है क्या यह वाकई सत्याग्रह है या फिर एक राजनीतिक रणनीति?

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *