Tue. May 12th, 2026

ईरान की राजधानी तेहरान में 4.6 तीव्रता का भूकंप, ईरानी मीडिया का दावा – Iran capital tehran earthquake magnitude 4.6 iranian media reports ntc dhrj

6a039ce79eec3 tehran earthquake 123425803

ईरान की राजधानी तेहरान में मंगलवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. ईरानी सरकारी मीडिया ने देश के सीस्मोलॉजिकल सेंटर के हवाले से बताया कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई. भूकंप जमीन से करीब 10 किलोमीटर की गहराई में आया था, जिसकी वजह से झटके काफी महसूस किए गए.

भूकंप के बाद तेहरान, माजांदरान, कोम और अल्बोरज प्रांतों में रेड क्रेसेंट टीमों को अलर्ट पर रखा गया है. ईरान के सरकारी प्रसारक IRIB के मुताबिक, भूकंप के करीब एक घंटे बाद तक किसी के हताहत होने या बड़े आर्थिक नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई थी. हालांकि प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है.

भूकंप का असर सबसे ज्यादा तेहरान और माजांदरान प्रांत के सीमावर्ती इलाकों में देखा गया. झटके लगते ही लोग दहशत में आ गए और सुरक्षा के लिहाज से घरों से बाहर निकल आए. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तेहरान, माजांदरान, कोम और अल्बोरज प्रांतों में ‘रेड क्रेसेंट’ टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. शुरुआती जानकारी में किसी बड़े नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर निगरानी बढ़ा दी गई है.

Tehran Earthquake

फिलहाल जान-माल का नुकसान नहीं

ईरानी मीडिया के मुताबिक, आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट पर रखा गया है, लेकिन अब तक किसी भी तरह की तबाही या घायलों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. अधिकारी लगातार प्रभावित इलाकों की निगरानी कर रहे हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके. हालांकि, कम गहराई (10 किमी) पर होने के कारण आसपास के रिहायशी इलाकों में कंपन साफ तौर पर महसूस किया गया.

—- समाप्त —-

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *