Tue. May 12th, 2026

सीवरेज पाइपलाइन विस्तार कार्य के दौरान मिट्टी धंसने से दबे तीन मजदूर, राहत कार्य जारी

9b1138c4b04769111a3756e7cc6e263e 1040050404

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सीवरेज पाइपलाइन विस्तार कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के फुटबॉल ग्राउंड स्थित दास पान ठेला के सामने निर्माण कार्य के दौरान मिट्टी धंसने से तीन मजदूर नाली में दब गए।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीनों मजदूरों की मौत की आशंका जताई जा रही है। मृतकों में एक महिला मजदूर भी शामिल बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि बीएसपी की सीवरेज पाइपलाइन विस्तार परियोजना के तहत कार्य चल रहा था। इसी दौरान जेसीबी और चेन माउंट मशीन की मदद से खुदाई की जा रही थी। अचानक मिट्टी धंसने से वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई। वहीं पुलिस और बीएसपी के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया गया।

हादसे के पीछे निर्माण कार्य में लापरवाही को वजह माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इधर, कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

 

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *