Wed. Apr 15th, 2026

जिम ट्रेनर के मोहपाश में क्यों फंस रहीं महिलाएं, मिर्जापुर, इंदौर, सूरत की घटनाओं में दिख रहा एक ही पैटर्न

jym woman 2026 04 d445065083f7165ac593d09fe421d112

होमताजा खबरदेश

जिम ट्रेनर के मोहपाश में क्यों फंस रही महिलाएं, मिर्जापुर-सूरत तक एक ही पैटर्न

Last Updated:

Women Love Affairs With Gym Trainers: बीते कुछ समय से देश के अलग-अलग हिस्सों में जिम ट्रेनरों पर महिलाओं को प्रेम जाल में फंसाने के आरोप लगे हैं. ऐसे मामले सूरत, अहमदाबाद, मिर्जापुर और हुबली सहित कई अन्य शहरों में देखे गए. इन जिम ट्रेनरों पर महिलाओं को प्रेम जाल में फंसाकर शोषण, ब्लैकमेल, फिरौती और धर्म परिवर्तन के आरोप लगे. ऐसे में सवाल ये है कि आखिर ये जिम जिहाद की घटनाएं क्यों बढ़ रही है.

जिम ट्रेनर के मोहपाश में क्यों फंस रही महिलाएं, मिर्जापुर-सूरत तक एक ही पैटर्नZoom

बीते कुछ समय से देश में जिम के भीतर महिलाओं को प्रेम जाल में फंसाने की घटनाएं बढ़ी है. ताजा मामला सूरत का है. प्रतीकात्मक फोटो- कैनवा

Women Love Affairs With Gym Trainers: जिम और फिटनेस सेंटर सिर्फ सुडौल शरीर बनाने के स्थान नहीं होते. ये भरोसे और सुरक्षा का केंद्र भी माने जाते हैं, लेकिन हाल के दिनों में कई शहरों से जिम ट्रेनरों द्वारा महिलाओं को प्रेम जाल में फंसाकर शोषण, ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली के मामले सामने आए हैं. ये घटनाएं महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं. बीते दिनों सूरत के पाल इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया. सिटीलाइट स्थित ‘पूजा L1’ जिम के 42 वर्षीय ट्रेनर शब्बीर टूंकवाला पर एक 45 वर्षीय विवाहित महिला को प्रेम जाल में फंसाने, निजी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की फिरौती मांगने और उसके पति पर जानलेवा हमला करने का आरोप है.

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने ढाई महीने पहले महिला के पति पर हमला कर उनके गले पर कांच का टुकड़ा रखकर जान से मारने की धमकी दी और 50,000 रुपये लूट लिए. सूरत पुलिस की एसओजी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शब्बीर को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को पाल पुलिस को सौंप दिया गया है. डीसीपी ने अन्य महिलाओं से अपील की है कि अगर वे ब्लैकमेलिंग का शिकार हों तो बिना डर के पुलिस से संपर्क करें. कुछ समय पहले सूरत पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत की गाइडेंस में सभी जिम ट्रेनर और मैनेजरों की मीटिंग बुलाई गई थी. उनको साफ चेतावनी दी गई थी कि महिलाओं के साथ दोस्ती या प्रेम के जाल में फंसाने की कोई भी हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इसके बावजूद ऐसे मामले लगातार सामने आ रहे हैं.

इंदौर में मकसूद खान ने दो बच्चों की मां दीपिका को फंसाया

पिछले माह ऐसी ही एक घटना इंदौर में सामने आई थी. एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे ने जहर खाकर अपनी जान देने की कोशिश की. पीड़ित ने आरोप लगाया कि पत्नी को मकसूद खान ने लव जिहाद में फंसाया. जिम जाने के दौरान पत्नी की मकसूद से दोस्ती हुई थी. मकसूद ने पहचान छिपाकर महिला को पहले अपने जाल में फंसाया. फिर उसने अपना परिवार तोड़ दिया. इससे युवक मेंटली टूट गया. फिर उसने वीडियो बनाई और अपना दर्द बयां किया. युवक ने 11 पेज के सुसाइड नोट में लिखा कि मेरे मरने का कारण मोहम्मद मकसूद खान जिहादी हैं, जिसने मेरा परिवार खत्म कर दिया. मेरा नाम दिनेश राजेश नारायण मिश्रा है. मेरी शादी को 10 साल हो चुके हैं. मेरा एक 8 साल का, दूसरा 6 साल का बेटा है. मेरी जिंदगी में सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन इस बीच मुस्लिम युवक मोहम्मद मकसूद खान की एंट्री होती है. उसने मेरे पूरे परिवार को बर्बाद कर दिया. मेरी जिंदगी इस कदर बर्बाद की सुसाइड करने के लिए मजबूर हूं. पीड़ित ने लिखा कि पिछले ढाई महीने से मेरी पत्नी दीपिका का जिम ट्रेनर मोहम्मद मकसूद खान से अफेयर चल रहा है. इसके सारे सबूत मेरे पास है. मेरी पत्नी को उसने प्रेम जाल में फंसाया, उसका इस्तेमाल किया और मेरी पत्नी लगातार इस्तेमाल हो रही है.

अहमदाबाद का मामला

अहमदाबाद के घोडासर इलाके में 36 वर्षीय महिला आनंदी (बदला हुआ नाम) ने वटवा के जिम संचालक अजहरुद्दीन सर्फुद्दीन पिंजारा पर आरोप लगाया था. महिला नियमित जिम जाती थी. आरोपी ने खुद को अविवाहित बताकर दोस्ती की और बाद में शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. फरवरी 2023 में आरोपी उसे जेतलपुर गांव के शिव मंदिर ले गया और सिंदूर भरकर शादी का नाटक रचा. बाद में पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और तीन बेटियों का पिता है. जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया. पीड़िता ने वटवा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

मिर्जापुर में ‘जिम जिहाद’ का मामला

पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में जिम के अंदर धर्म परिवर्तन का बड़ा मामला सामने आया था. पुलिस ने अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया है. केजीएन जिम, आयरन फायर और बी-फिट जिम के ट्रेनरों समेत अन्य सदस्यों पर मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोप है कि ये लोग जिम आने वाली हिन्दू युवतियों को दोस्ती और प्यार के जाल में फंसाते थे. बाद में उनका जबरन या प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराया जाता था. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह खेल काफी समय से चल रहा था और इसमें बड़े-बड़े लोग शामिल हो सकते हैं. उन्होंने मांग की है कि पूरे गैंग का खुलासा किया जाए और सभी दोषियों को गिरफ्तार किया जाए.

हुबली में भी उलझता मामला

बंगाल के हुबली में भी एक जिम ट्रेनर समीर पर कई लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने के आरोप लगे हैं. आरोपी ने खुद वीडियो जारी कर सफाई दी, लेकिन पीड़िताओं के गंभीर आरोपों और मोबाइल से सामने आए सबूतों ने मामले को संवेदनशील बना दिया. पुलिस जांच कर रही है.

क्यों जाल में फंस रहीं महिलाएं?

जिम ट्रेनर अक्सर महिलाओं के करीब आकर उनकी कमजोरियों का फायदा उठाते हैं. वे प्यार, दोस्ती और शादी का झांसा देते हैं. कई महिलाएं भावनात्मक रूप से अकेली या तनाव में होती हैं, जिसका फायदा उठाया जाता है. बाद में निजी वीडियो या फोटो के जरिए ब्लैकमेलिंग शुरू हो जाती है. कुछ मामलों में जबरन वसूली और शारीरिक हमले तक की घटनाएं हो रही हैं. पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों से कई परिवारों में गंभीर विवाद पैदा हो रहे हैं और रिश्ते टूटने की कगार पर पहुंच रहे हैं.

About the Author

authorimg

संतोष कुमार

न्यूज18 हिंदी में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत. मीडिया में करीब दो दशक का अनुभव. दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, आईएएनएस, बीबीसी, अमर उजाला, जी समूह सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य करने का मौका मिला. माखनलाल यूनिवर्स…और पढ़ें

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *