Mon. May 11th, 2026

तृषा ने ट्रोलर्स को दिया कड़ा जवाब, लिखा- ‘प्यार हमेशा..’; विजय के शपथ ग्रहण समारोह में जाने पर हुईं थीं ट्रोल – Trisha Krishnan Shares Cryptic Post Grabs Attention Slammed Social Media Trollers Cm Vijay Oath Ceremony

tashha kashhanaena 5a47f850702ef2c2da23d30c65ff8fab

रविवार को साउथ सुपरस्टार और टीवीके प्रमुख विजय थलापति ने तमिलनाडु के सीएम पद की शपथ ली। उनके शपथ ग्रहण समारोह में करीबी दोस्त तृषा की माैजूदगी खूब चर्चा में रही। इवेंट से तृषा के कई फोटो-वीडियोज वायरल रहे और कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी किया। 

अब सोमवार को एक्ट्रेस ने एक पोस्ट साझा कर ट्रोलर्स को जवाब दिया। तृषा ने साड़ी में कुछ तस्वीरें शेयर कीं। उनकी इस पोस्ट पर भी यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। 

image 2613007 6a01834ddf35a


सोशल मीडिया पर पोस्ट की फोटोज

तृषा ने इस पोस्ट में उसी साड़ी में तस्वीरें साझा कीं जिसे पहनकर वो समारोह में शामिल हुई थीं। नीले रंग की इस सिल्क साड़ी में तृषा बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहीं हैं। इसके साथ ही उन्होंने बालों में सफेद फूलों का गजरा लगाया हुआ है।

इन फोटोज के साथ तृषा ने कैप्शन में लिखा, ‘लव इज आलवेज लाउडर’ मतलब ‘प्यार हमेशा दिखता है’। इन फोटोज के जरिए एक्ट्रेस ने अपने ट्रोलर्स को भी करारा जवाब दिया है, जो उनके और विजय के रिश्तों पर सवाल उठा रहे थे। 

snapinstato 692580842 18588113962023655 3598702998129585190 n 6a017d71cc0da

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *