Mon. May 11th, 2026

हिमाचल के बागवानों के लिए उद्योगपति अडाणी का बड़ा ऐलान, सेब के बाद अब चेरी भी खरीदेगी कंपनी

adani 2026 05 16922b902854bcfa4fcbfe458a57e296

Last Updated:

अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की पूरी तरह से मालिकाना कंपनी अदाणी एग्री फ्रेश लिमिटेड (एएएफएल) ने शनिवार को बताया कि वह जल्दी ही हिमाचल प्रदेश से गुठली वाले फल, खासकर चेरी खरीदना शुरू करेगी.

ख़बरें फटाफट

हिमाचल के बागवानों के लिए उद्योगपति अडाणी का ऐलान, अब चेरी भी खरीदेंगे Zoom

हिमाचल के शिमला में गौतम अडाणी बीते माह अप्रैल की शुरुआत में आए थे.

शिमला. हिमाचल प्रदेश में बागवानी करने वाले लोगों के लिए देश के बड़े उद्योगपति गौतम अडाणी ने बड़ा ऐलान किया है. अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की पूरी तरह से मालिकाना कंपनी अदाणी एग्री फ्रेश लिमिटेड (एएएफएल) ने बताया कि वह जल्दी ही हिमाचल प्रदेश से गुठली वाले फल, खासकर चेरी खरीदना शुरू करेगी.

कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘हम अगले सीजन से चेरी खरीदना शुरू करेंगे और धीरे-धीरे आड़ू और आलूबुखारा जैसे दूसरे गुठलीदार फलों तक बढ़ाएंगे. यह हमारे सेब खरीदने के अनुभव को आगे बढ़ाने और किसानों को बेहतर बाजार देने की कोशिश का हिस्सा है.’ उन्होंने कहा कि इस कदम से फलों को ज्यादा समय तक स्टोर किया जा सकेगा, किसानों को बड़े बाजार मिलेंगे और उनकी फसल का अच्छा दाम मिलेगा.

प्रवक्ता ने बताया, ‘एएएफएल हिमाचल प्रदेश में सेब खरीदने, स्टोर करने और बेचने वाली शुरुआती कंपनियों में से एक है. कंपनी ने 2006 में ‘फार्म-पिक’ ब्रांड के नाम से काम शुरू किया था. तब से अब तक कंपनी ने 17,000 से ज्यादा किसानों से तीन लाख टन से ज्यादा सेब खरीदे हैं और किसानों को सीधे करीब 1,500 करोड़ रुपये दिए हैं.’ उन्होंने बताया कि कंपनी ने हिमाचल प्रदेश में कुल 25,000 टन स्टोरेज की सुविधा बनाई है, जिससे फलों को लंबे समय तक सुरक्षित रखने और किसानों को बड़े बाजार तक पहुंचाने में मदद मिली है.

हाल ही में शिमला आए थे अडाणी

गौरतलब है कि बीते अप्रैल महीने में गौतम अडाणी ने शिमला का दौरा किया था और इस दौरान अपने अपने कोल्ड स्टोर्स में भी पहुंचे थे और साथ ही वहां पर गांव के लोगों से भी बातचीत की थी.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *