पुलिस का इशारा देख बढ़ाई अपनी कार की रफ्तार, 7 गाड़ियों को मारी टक्कर
Last Updated:
एसएचओ ने बताया कि पुलिस कार चोरी की कंप्लेंट पर इस शातिर आरोपी का पीछा कर रही थी. आरोपी को पुलिस ने तुरंत अपनी हिरासत में लेकर संबंधित चौकी में भेज दिया है. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि चोरी में और कौन लोग शामिल थे. गनीमत रही कि इस खौफनाक घटना में किसी भी इंसान का कोई जानी नुकसान बिल्कुल नहीं हुआ.

पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है. (फाइल फोटो)
चंडीगढ़. लुधियाना शहर के शिमलापुरी इलाके में रविवार सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार सफेद रंग की बलेनो कार ने रास्ते में आने वाले हर वाहन को टक्कर मारना शुरू कर दिया. दरअसल, यह कोई सामान्य सड़क हादसा नहीं, बल्कि एक कार चोर की पुलिस से बचने की नाकाम कोशिश थी. आरोपी ने भागने के चक्कर में एक के बाद एक करीब 7 वाहनों को टक्कर मारी और अंत में बिजली के खंभे से टकराकर रुक गया.
जानकारी के अनुसार पुलिस को शिमलापुरी इलाके से एक सफेद रंग की बलेनो कार चोरी होने की शिकायत मिली थी. पुलिस ने कार को ट्रैक करने के लिए जाल बिछाया था. सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे जैसे ही पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया, आरोपी चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी.
खुद को घिरा देख आरोपी शिमलापुरी की तंग गलियों और दशहरा ग्राउंड के पास गाड़ी को अंधाधुंध भगाने लगा. पुलिस से पीछा छुड़ाने के चलते आरोपी ने कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया. इस दौरान कार ने एक बुलेट और एक बाइक को जोरदार टक्कर मारी.
इसके अलावा दो एक्टिवा और एक ऑटो को अपनी चपेट में लिया. और रास्ते में खड़ी दो अन्य गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. यही नहीं बेकाबू कार एक घर की दीवार तोड़ते हुए अंत में बिजली के खंभे से जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बिजली का खंभा बीच से टूट गया.
दशहरा ग्राउंड के पास पकड़ा गया आरोपी
हादसे के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया. एसएचओ (SHO) ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कार चोरी की शिकायत पर पुलिस उसका पीछा कर रही थी. आरोपी ने बचने के लिए कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया है. आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसे संबंधित चौकी ले जाया गया है. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी के साथ इस चोरी में और कौन-कौन शामिल था. गनीमत यह रही कि इस पूरे घटनाक्रम में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन लोगों के वाहनों का भारी नुकसान हुआ है.
About the Author

चमन पलानिया न्यूज 18 इंडिया चंडीगढ़ ब्यूरो में 2007 से कार्यरत हैं. वह एक मल्टीमीडिया और बहुभाषी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 18 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्हें उत्तर भारत म…और पढ़ें
