Wed. Apr 22nd, 2026

बिलासपुर में थाने के अंदर व्यक्ति की पिटाई, ASI ने तड़ातड़ मारे 20 थप्पड़- VIDEO – Bilaspur ASI beaten man in police station sleeping video goes viral lcly

69e5e639d5c71 bilaspur asi beaten by man 203916504

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है. जिसने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं. थाने के अंदर एक शिकायतकर्ता के साथ कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिससे लोगों में आक्रोश है.

व्यक्ति की इसलिए की गई पिटाई
जानकारी के अनुसार विनू जायसवाल नामक व्यक्ति अपने एक पारिवारिक विवाद से जुड़ी शिकायत की प्रगति जानने के लिए रतनपुर थाने पहुंचा था. उसने आरोप लगाया कि उसकी शिकायत पर कार्रवाई के लिए उससे पैसे की मांग की गई थी. हालांकि जब उसने इस मांग पर आपत्ति जताई और मामले में हो रही देरी पर सवाल उठाया, तो वहां मौजूद एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) उस पर भड़क गया.

आरोप है कि विवाद के दौरान ASI ने थाने के परिसर के अंदर ही शिकायतकर्ता को 15 से 20 थप्पड़ मार दिए. इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो के सामने आने के बाद आम लोगों में नाराजगी बढ़ गई है और पुलिस के व्यवहार पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं.

मामले की पुष्टि करते हुए ग्रामीण एडिशनल एसपी मधुलिका सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता पिछले करीब दो महीने से अपनी शिकायत के संबंध में कार्रवाई के लिए थाने के चक्कर लगा रहा था. इसी दौरान उसने देरी को लेकर सवाल किया, जिसके बाद ASI ने अपना आपा खो दिया और उसके साथ मारपीट की.

लोगों ने अधिकारी के खिलाफ की कड़ी कार्रवाई की मांग
सिंह ने यह भी बताया कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित ASI के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए गए हैं. साथ ही शिकायतकर्ता की ओर से एक औपचारिक शिकायत भी दर्ज कर ली गई है और पूरे मामले की जांच जारी है. 

इस घटना ने एक बार फिर पुलिस की कार्यशैली और आम नागरिकों के साथ व्यवहार को लेकर बहस छेड़ दी है. स्थानीय लोगों ने दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

(इनपुट- सुनिल भाट)

—- समाप्त —-

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *