Sat. May 9th, 2026

बुंदेली लोक गायिका का बेरहमी से कत्ल, झांसी के जंगल में जलाई लाश, दो साल जेल में रह चुकी थी मृतका – jhansi bundeli folk singer burnt body found murder mystery deepens lcla

69fefc039c6c7 jhansi bundeli folk singer burnt body found murder mystery deepens 091853929

झांसी के उल्दन थाना क्षेत्र से सामने आई वारदात ने लोगों को झकझोर कर रख दिया. सुनसान जंगल के बीच नदी किनारे एक महिला का अधजला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. जब शव की पहचान हुई तो हर कोई सन्न रह गया. शव की शिनाख्त बुंदेली लोकगीत गायिका लाडकुंवर उर्फ लवली मौर्या के रूप में हुई.

शुरुआती जांच में पुलिस इसे हत्या के बाद शव जलाकर सबूत मिटाने का मामला मान रही है. मौके से मिली शराब की बोतलें, बीयर केन, जला हुआ मोबाइल और एक संदिग्ध कार ने इस मामले को रहस्यमय बना दिया है.

यह सनसनीखेज मामला झांसी के ग्राम पंचायत पठाकरका के माते खिरक और चौकरी के बीच स्थित सुनसान इलाके का है. जब किसान खेतों की ओर पहुंचे तो उन्होंने दूर से जली हुई जमीन और धुएं के निशान देखे. करीब जाकर देखा तो वहां एक महिला का अधजला शव पड़ा था. शव की हालत इतनी भयावह थी कि हाथ-पैर अलग-अलग जले पड़े थे और शरीर का बड़ा हिस्सा राख में तब्दील हो चुका था.

jhansi bundeli folk singer burnt body found murder mystery deepens

घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया. ग्राम प्रधान डॉ. जगदीश कुशवाहा ने पुलिस को सूचना दी. कुछ ही देर में पुलिस, फोरेंसिक टीम और कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया. घटनास्थल देखकर पुलिस अधिकारियों ने पहली नजर में हत्या कर शव जलाने की आशंका जताई.

यह भी पढ़ें: 2 महीने बाद कब्र से निकाला गया युवक का शव, चाचा ने मां और मौसा पर जताया हत्या का संदेह

मौके से पुलिस को कई संदिग्ध चीजें मिलीं. पास के खेत में शराब की खाली बोतलें, बीयर की केन, नमकीन के पैकेट और एक जला हुआ मोबाइल मिला. खेत की तारबंदी में लाल रंग की साड़ी या दुपट्टे का फटा हुआ टुकड़ा भी फंसा मिला. वहीं महिला की काले रंग की चप्पल भी बरामद हुई.

पुलिस का मानना है कि महिला को किसी वाहन से यहां लाया गया. उसके साथ वारदात को अंजाम देने के बाद शव को आग के हवाले कर दिया गया, ताकि पहचान और सबूत दोनों मिटाए जा सकें.

शुरुआत में शव की पहचान कर पाना बेहद मुश्किल था, क्योंकि चेहरा और शरीर बुरी तरह जल चुका था. लेकिन जैसे ही घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, लापता महिला की तलाश कर रहे परिजन मौके पर पहुंचे. साड़ी के टुकड़े, पायल, अंगूठी और चप्पलों के आधार पर शव की पहचान 45 वर्षीय लाडकुंवर उर्फ लवली मौर्या के रूप में हुई.

परिवार के मुताबिक, लाडकुंवर शुक्रवार शाम करीब सात बजे फोन पर बात करते हुए घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी. इसके बाद परिवार ने तलाश शुरू की. अब परिजनों का आरोप है कि लवली को साजिश के तहत कहीं बुलाकर हत्या की गई और फिर पहचान मिटाने के लिए शव को जला दिया गया.

jhansi bundeli folk singer burnt body found murder mystery deepens

इस हत्याकांड में एक सफेद रंग की कार भी चर्चा में है. ग्रामीणों का दावा है कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे गांव के आसपास एक संदिग्ध कार देखी गई थी. लोगों का कहना है कि उस इलाके में आमतौर पर रात में चारपहिया वाहन नहीं आते. अब पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है.

मृतका पहले खुद एक हत्या के मामले में आरोपी रह चुकी थी. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, साल 2022 में बरुआसागर क्षेत्र में दिनेश राय नाम के व्यक्ति की हत्या के मामले में महिला को गिरफ्तार किया गया था. आरोप था कि लाडकुंवर ने अपने साथियों के साथ मिलकर दिनेश राय को पानी में डुबोकर मार डाला था. करीब दो साल जेल में रहने के बाद वह जमानत पर बाहर आई थी.

दिनेश राय और लाडकुंवर के बीच प्रेम संबंध भी थे, जिस वजह से वह मामला काफी चर्चा में रहा था. अब लाडकुंवर की मौत के बाद पुलिस पुराने विवाद, रंजिश और आपराधिक एंगल को जोड़कर जांच कर रही है.

झांसी की एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और मामले के जल्द खुलासे के लिए दो विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और हर पहलू से जांच जारी है.

—- समाप्त —-

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *