ममता बनर्जी ने टेके घुटने? बदला X पर अपना बायो, इस अंदाज में लिखी अपनी हार!
Last Updated:
अब तक मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा न देने की बात कहने वाली ममता बनर्जी ने अपनी हार मान ली है. इस हार का ऐलान दीदी ने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर अपना बायो बदलकर किया है. अपने बायो में उन्होंने खुद को एक्स-सीएम तो नहीं लिखा है, लेकिन शैली ऐसी है जो हार का ऐलान कर रहा है.

आखिरकार ममता बनर्जी ने अपनी हार मान ही ली.
Mamata Banerjee’s Defeat: आखिरकार पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने घुटने टेक दिए हैं. विधानसभा चुनाव में करारी हार के बावजूद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से इंकार करने वाली ममता बनर्जी ने बड़ी सफाई के साथ अपनी हार का ऐलान किया है. बंगाल की जनता को दिखाने के लिए भले ही उन्होंने अभी तक राज्यपाल के पास जाकर अपना इस्तीफा नहीं सौंपा हो, लेकिन अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर उन्होंने अपना बायो बदल दिया है. बदले हुए बायो की भाषा पढ़ने के बाद आसानी से कोई भी अंदाजा लगा सकता है कि आखिरकार दीदी ने अपनी हार मान ली है.
दरअसल, सोशल मीडिया एकाउंट ‘एक्स’ पर ममता बनर्जी ने अपने बायो में सबसे पहले खुद को आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस का फाउंटर चेयरपरसन बताया है. इसके बाद उन्होंने खुद को पश्चिम बंगाल का पूर्व मुख्यमंत्री नहीं लिखा है. इसके बजाय, उन्होंने अपना परिचय 15वीं, 16वीं और 17वीं विधानसभा के मुख्यमंत्री के तौर पर दिया है. उन्होंने अपने बायो में 18 विधानसभा के लिए हुए चुनाव के बारे में कुछ भी नहीं लिखा है. आपको बता दें कि लगातार तीन बार बंगाल की मुख्यमंत्री बनने वाली ममता बनर्जी अपने घर जैसी भवानीपुर विधानसभा सीट से चुनाव हार गई हैं.
ममता ने अपने बयानों से मचा दी थी खलबली
इस सीट पर उन्हें शिकस्त देने वाले कोई और नहीं, बल्कि बंगाल के नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी है. उन्होंने आज ही सूबे के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है. आपको बात दें कि विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद ममता बनर्जी ने यह कह कर खलबली मचा दी थी कि वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगी. साथ ही, ममता बनर्जी को समर्थन देने के लिए समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भी पश्चिम बंगाल पहुंच गए थे. इसके अलावा, आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस के राहुल गांधी सहित तमाम नेताओं ने उसका साथ देने की बात ही थी.
दीदी ने आखिरकार मान ही ली हार!
दीदी का यह रुख देखते हुए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने विधानसभा को भंग कर दिया था, जिससे प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा कसे. आखिरकार, ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया के जरिए ही सही, अपनी हार का ऐलाप कर दिया है. वहीं, भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के तौर पर सुवेंदु अधिकारी ने भी शपथ ले ली है.
About the Author

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें
