Sat. May 9th, 2026

लग्जरी कार, आलीशान बंगला… फिर क्यों ‘रईसजादा’ बना चोर; बाराबंकी में 10 करोड़ की चोरी का खुलासा – Rich Kid Roamed in Luxury Cars Turns Out to Be Thief Multi Crore Burglary at Barabanki Bungalow lclam

69fc6a4c43e5c prime accused akarsh singh and his accomplices in the custody of barabanki police ph

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में हुई करीब 10 करोड़ रुपये की हाई प्रोफाइल चोरी का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. खास बात यह रही कि चोरी का मास्टरमाइंड पीड़ित के सामने स्थित बंगले में रहता था और लग्जरी कारों से चलता था.

पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी आकर्ष सिंह ने शेयर बाजार और सट्टे में भारी नुकसान होने के बाद अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर चोरी की साजिश रची. आरोपियों ने अजय सिंह बघेल के बंगले C-5 को निशाना बनाते हुए करोड़ों रुपये के कीमती जेवरात चोरी कर लिए थे.

पीड़ित अजय सिंह बघेल ने पुलिस को दी गई तहरीर में करीब 8 से 10 करोड़ रुपये के जेवरात चोरी होने की जानकारी दी थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए बाराबंकी पुलिस ने पांच टीमें गठित कीं और सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस की मदद से आरोपियों तक पहुंची.

जांच में सामने आया कि चोरी किए गए जेवरात एक सुनार को बेचे गए थे. पुलिस ने आरोपियों के पास से लगभग 15 लाख रुपये नकद, बड़ी मात्रा में जेवरात बरामद किए हैं. साथ ही दो बैंक खातों में जमा करीब 20 लाख रुपये भी फ्रीज कराए गए हैं.

इस बड़े खुलासे के बाद पुलिस अधीक्षक ने खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है. एसपी अर्पित विजयवर्गीय के मुताबिक, इस चोरी के खुलासे के लिए 5 टीमें गठित की गई थीं. सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से घटना का खुलासा किया गया. मुख्य आरोपी आकर्ष सिंह सामने वाले बंगले में रहता था. शेयर बाजार और सट्टे में नुकसान होने के बाद उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई थी. 

—- समाप्त —-

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *