गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) ने कहा कि शुभेंदु अधिकारी (Shubhendu Adhikari) पश्चिम बंगाल के नए और भाजपा के पहले मुख्यमंत्री होंगे (Will be the New and First BJP Chief Minister of West Bengal) । बीजेपी विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी ।

शुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल विधानमंडल दल के नेता के रूप निर्वाचित घोषित करने के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने उनका अभिनंदन किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “अभी कुछ समय पहले ही चुनाव की प्रक्रिया पूरी हुई। 8 प्रस्ताव और समर्थन मिले हैं सभी में एक ही नाम मिला है। मैं शुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल विधानमंडल दल के नेता के रूप में निर्वाचित घोषित करता हूं ।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंचे । नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य सामिक भट्टाचार्य और शुभेंदु अधिकारी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद अमित शाह एयरपोर्ट से सीधे उत्तर 24 परगना जिले में स्थित प्रतिष्ठित दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पूजा-अर्चना की।
शुभेंदु अधिकारी ने इस चुनाव में ममता बनर्जी को उनके गढ़ भवानीपुर में हराया। इस चुनाव में शुभेंदु अधिकारी को 73,917 वोट मिले जबकि ममता बनर्जी को 58,812 वोट हासिल हुए। इस चुनाव में शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15,105 वोटों से हराया। इससे पहले साल 2021 में हुए विधानसभा चुनाव में शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट पर भी ममता बनर्जी को चुनाव हराया था।
