Sat. Apr 18th, 2026

हजरत मलिक शाह दातार दरगाह बनी हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, हर दुआ होती है कबूल

HYP 5827300 cropped 16042026 130830 screenshot 20260416 123355 2

होमवीडियोधर्म

जालोर किले की खास जगह, जहां मुराद पूरी होने पर चादर और खीर चढ़ाने आते हैं लोग

X

title=

जालोर किले की खास जगह, जहां मुराद पूरी होने पर चादर और खीर चढ़ाने आते हैं लोग

 

arw img

Jalore Malik Shah Datar Dargah: राजस्थान के जालोर किले की ऊंचाइयों पर स्थित हजरत मलिक शाह दातार की दरगाह आज भी आस्था, भाईचारे और उम्मीद का बड़ा केंद्र बनी हुई है. सोनगिरी पहाड़ी पर बसे इस ऐतिहासिक किले के बीच स्थित यह दरगाह सदियों पुरानी मान्यताओं से जुड़ी है. स्थानीय लोगों का विश्वास है कि यहां सच्चे दिल से मांगी गई हर दुआ कबूल होती है. यही वजह है कि यहां हिंदू, मुस्लिम समेत हर धर्म के लोग माथा टेकने पहुंचते हैं. दरगाह परिसर में बनी पुरानी मस्जिद 14वीं सदी की वास्तुकला की झलक दिखाती है. पत्थरों से बनी मेहराबें और दीवारें इतिहास की कहानी सुनाती नजर आती हैं. मुराद पूरी होने पर श्रद्धालु दोबारा यहां लौटकर चादर चढ़ाते हैं और खीर का प्रसाद बांटते हैं. जालोर किले की चोटी पर बसी यह दरगाह आज भी सामाजिक एकता और गहरी आस्था की अनोखी मिसाल है.

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *