Published on: 22-Apr-2026
Updated on: 22-Apr-2026
विषय सूची
* मेरी खेती टीम ने की जमीनी रिपोर्ट तैयार
* नये ट्रैक्टर सीरीज की लाँचिग रही आकर्षण का केन्द्र
हैदराबाद में आयोजित न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर का नये सीरीज में एग्रीकल्चर के लिये नये ट्रैक्टर लॉन्च किये गये। जो कि कृषि क्षेत्र में एक महत्वपूर्व उपलब्धि रही। इस कार्यक्रम में कम्पनी ने नये और अत्याधुनिक ट्रैक्टर मॉडल पेश किये जो कि भारतीय किसानों की जरुरतों पर खरा उत्तर सके।
पुरे कार्यक्रम की खास बात यह रही कि मेरी खेती टीम स्वयं मौके पर जाकर इवेंट की पूरी ग्राउंड रिपोर्ट कवर करके आपके लिए लेकर आयी।
मेरी खेती टीम की यात्रा और शानदार व्यवस्था
इस इवेंट को कवर करने हेतु मेरी खेती टीम एअर इंडिया की फ्लाइट से हैदराबाद पहुंची। मेरी खेती टीम के लिये न्यू हॉलैंड कंपनी की ओर से एक शानदार व्यवस्था की गयी थी।
न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर कंपनी द्वारा
मेरी खेती टीम के लिए इवेंट स्थल तक पिक और ड्राप की एक बेहतरीन सुविधा की गयी। इसके साथ-साथ टीम के लिए खाने-पीने की बेहतरीन व्यवस्था की गयी थी। न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर कम्पनी ने मेरी खेती टीम के लिये एक आदर्श मेहमान नवाजी प्रस्तुत की थी। इसके अलावा कम्पनी किसानों और टीम के अनुभवो को ट्रैक्टर इंजीनियरिंग में खासा स्थान देती है।
चार नए ट्रैक्टर मॉडल लॉन्च किये
न्यू हॉलैंड कंपनी ने इस ट्रैक्टर लाँच में चार नये मॉडल लॉन्च किये थे।
- न्यू हॉलैंड – 3230 TX plus
- न्यू हॉलैंड – 4710 EXCEL
- न्यू हॉलैंड – 3600-2 EXCEL
- न्यू हॉलैंड – 4510 EXCEL
अब किसान के पास न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर सीरीज में अपनी आवश्यकता के अनुसार ट्रैक्टर चुनने के सर्वाधिक विकल्प होंगे जो कि किसान की हर जरुरत को पूरा करने में सक्षम होंगे।
धान की (पैडी) के लिये खास ट्रैक्टर लॉन्च
प्रमुख विशेषताएं __
A. एक बेहतरीन इंजीनियरिंग का कमाल
- दलदली एवं गीली जमीन में काम करने की बेहतरीन क्षमता
- टायरों की मजबूत पकड़ एवं संतुलन
- आसान संचालन
- किफायती मेंटिनेन्स
B. फ्यूल एफिशिएंसी
- कम ईधन में काम ज्यादा
- ईधन बचत से किसान की आय मे वृद्धि
- काम ज्यादा निकलने पर समय की बचत
- खेती की लागत में कमी उत्पादन ज्यादा
खेत में ट्रैक्टर का लाइव डेमो
इस इवेंट में ट्रैक्टरों द्वारा खेत में लाइव डेमो कराया गया। जिससे ट्रैक्टर की खासियत और असली ताकत का एहसास हुआ।
डेमो में
किसानो द्वारा स्वयं ट्रैक्टर चला कर गीले और कीचड़ युक्त खेतों में से ट्रैक्टर की विशेषता और ताकत का प्रत्यक्ष अनुभव किया गया। मेरी खेती टीम ने देखा की किसान इस डेमो में ट्रैक्टर की विशेषता और ताकत से उत्साहित दिखें उन्हें ट्रैक्टर के फीचर्स की समझ मिली।
मुख्य फीचर्स से लैस
विशेषज्ञों ने ट्रैक्टर के आधुनिक फीचर्स से किसानों और मेरी खेती टीम को अवगत कराया।
फीचर्स __
A. आसान गियर और कंट्रोल
B. पावरफुल इंजन
C. कम मेंटेनेंस
D. आरामदायक सीट
E. लॉन्ग टर्म टिकाऊ
सभी फीचर्स खेती को आसान और तेज बनाने में सहायक सिद्ध हुऐ
किसानों की प्रतिक्रिया
हैदराबाद आयोजित इस ट्रैक्टर लॉन्च इवेंट में किसान, डीलर, विशेषज्ञ और मेरी खेती टीम शामिल हुये थे किसानो सहित सभी में उत्साह देखा गया।
किसानों की बेबाक राय
किसानों ने बताया कि यह ट्रैक्टर धान की फसल के लिए उपयोगी है। ईधन की बचत उन्हें आर्थिक लाभ देगी। आधुनिक फीचर्स ईधन बचत के साथ समय की भी बचत करेंगे। लाइव डेमो से उन्हें भरोसा मिला है।
मेरी खेती की जमीनी कवरेज
मेरी खेती हमेशा किसानों तक सही और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाने के लिए काम करती है। इस इवेंट में हमारी टीम ने हर पहलू को करीब से देखकर आपके लिए आसान भाषा में प्रस्तुत किया।
निष्कर्ष
किसानों के लिए एक नई उम्मीद न्यू हॉलैंड सीरीज के ये नये ट्रैक्टर भारतीय किसानों के लिये एक आसान और मजबूत विकल्प बनकर प्रस्तुत हुये है। खासकर धान की खेती करने वाले किसानों के लिए। बेहतर माइलेज, मजबूत प्रदर्शन और आधुनिक तकनीक इन्हें खास बनाते हैं।
जुड़े रहे मेरी खेती के साथ, जहाँ आपको मिलती है खेती से जुडी हर जरुरी जानकारी – सीधा खेत से, सदैव तत्पर, आपके लिए।
मेरीखेति प्लेटफॉर्म आपको खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता रहता है। इसके माध्यम से ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी विशेषताएँ और खेतों में उनके उपयोग से संबंधित अपडेट नियमित रूप से साझा किए जाते हैं। साथ ही वीएसटी, आयशर, महिंद्रा और मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर जैसी प्रमुख कंपनियों के ट्रैक्टरों की पूरी जानकारी भी यहां प्राप्त होती है।
