Wed. Apr 22nd, 2026

45°C पार पारा… झुलसा रही गर्मी या आने वाली राहत? आपके शहर का हाल जानिए – News18 हिंदी

1776668811 I91y2sWiqa Untitled design 6png

होमवीडियोदेश

Weather Update: 45°C पार पारा… झुलसा रही गर्मी या आने वाली राहत? आपके शहर का हाल जानिए

X

title=

Weather Update: 45°C पार पारा… झुलसा रही गर्मी या आने वाली राहत? आपके शहर का हाल जानिए

 

arw img

Weather Update: देश के कई हिस्सों में इस वक्त गर्मी अपने चरम पर है. चाहे बात हो कानपुर, लखनऊ, दिल्ली-NCR या भोपाल की, हर जगह पारा 40 डिग्री के पार जा चुका है. हालात ऐसे हैं कि बाहर निकलते ही लगता है जैसे तपती धरती पर आग बरस रही हो. उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र समेत मध्य भारत के बड़े हिस्से लू की चपेट में हैं और लोग बेहाल हैं. लेकिन इसी बीच राहत की एक बड़ी खबर भी सामने आई है. मौसम विभाग यानी IMD के मुताबिक, अगले 48 घंटों में मौसम करवट ले सकता है. पश्चिमी विक्षोभ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और अन्य सक्रिय वेदर सिस्टम मिलकर कई राज्यों में आंधी, बारिश और तेज हवाओं की एंट्री करा सकते हैं. यानी जो धरती अभी तक तप रही थी, वहां जल्द ही ठंडी हवाएं और बारिश राहत दे सकती हैं. दिल्ली-NCR में फिलहाल गर्मी बरकरार है, लेकिन हल्के बादल और बदलती हवाएं राहत के संकेत दे रही हैं. वहीं उत्तर प्रदेश में लू का असर जारी है, हालांकि पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती है. बिहार और झारखंड में 20 से 23 अप्रैल के बीच तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट है, जिससे मौसम अचानक बदल सकता है. राजस्थान और मध्य प्रदेश में मौसम दोहरा रूप दिखा रहा है कहीं लू तो कहीं हल्की बारिश. छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर ज्यादा है, लेकिन कुछ इलाकों में बूंदाबांदी राहत दे सकती है. वहीं महाराष्ट्र में भी गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं. दक्षिण भारत की बात करें तो तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और तेलंगाना में अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. वहीं पहाड़ी राज्यों हिमाचल और उत्तराखंड में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है.वीडियो में देखें आपके शहर में कब मिलेगी गर्मी से राहत.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *