Wed. Apr 15th, 2026

Asha Bhosle Funeral News Live:आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज, दोपहर तीन बजे तक घर पर होंगे अंतिम दर्शन – Asha Bhosle Funeral Live Updates Last Rites In Evening At Shivaji Park Celebs Pay Last Respects

aasha bhasal e2105ef70cdd1b90d49b61f990034ec9

07:55 AM, 13-Apr-2026

अंतिम दर्शन के लिए पहुंचने लगे फैंस

मशहूर गायिका आशा भोसले के आवास पर उनके चाहने वालों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। 

07:50 AM, 13-Apr-2026

निर्देशक अनिल शर्मा बोले- ‘जहां रहेंगी हमेशा खुशियां बरसाती रहेंगी’

मशहूर गायिका आशा भोसले के निधन पर फिल्म निर्देशक अनिल शर्मा ने दुख जताते हुए कहा, ‘वे न केवल एक बेहतरीन कलाकार और गायिका थीं, बल्कि एक बेहतरीन इंसान भी थीं। हर कोई उन्हें बेहद प्यार करता था और मेरा उनके साथ एक गहरा रिश्ता था। मेरी गहरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। पूरी दुनिया उन्हें इतना प्यार करती थी कि आज उसे एक गहरा खालीपन महसूस हो रहा होगा’।

 

07:47 AM, 13-Apr-2026

आईपीएल में भी दिग्गज गायिका को श्रद्धांजलि दी गई

रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और आरसीबी का IPL मैच शुरू होने से पहले दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन पर खिलाड़ियों और प्रशंसकों ने एक मिनट का मौन रखा।

 

07:42 AM, 13-Apr-2026

फैंस 11 बजे से कर सकेंगे गायिका के अंतिम दर्शन

aasha bhasal 68d30a33d5e25856bcfcfe817853cf92

आशा भोसले
– फोटो : इंस्टाग्राम

आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा। आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने बताया कि जो लोग उन्हें श्रद्धांजलि देना चाहते हैं, वे सुबह 11 बजे लोअर परेल में उनके घर ‘कासा ग्रांडे’ आ सकते हैं। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में होगा।

07:41 AM, 13-Apr-2026

सितारों ने दी श्रद्धांजलि

आशा भोसले के निधन की खबर से इंडस्ट्री गमगीन है। दिग्गज गायिका को श्रद्धांजलि देने के लिए सितारे उनके आवास पर पहुंच रहे हैं। जावेद अख्तर-शबाना आजमी, जैकी श्रॉफ, सलीम मर्चेंट और विशाल ददलानी सहित फिल्म जगत के तमाम सितारे और सिंगर-संगीतकार गायिका को श्रद्धांजलि देने मुंबई स्थित आवास पर पहुंचे।

07:39 AM, 13-Apr-2026

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी आशा भोसले को श्रद्धांजलि

maharashhatara saema thavathara fadanaevasa na aasha bhasal ka sharathathhajal tha b4995418797211af005f7fc53ef9c405

महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी
– फोटो : अमर उजाला

बीते दिन शाम को महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस आशा भोसले के अंतिम दर्शन करने उनके घर पहुंचे। उन्होंने परिवार जनों से मुलाकात की। आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी। 

07:26 AM, 13-Apr-2026

Asha Bhosle Funeral News Live: आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज, दोपहर तीन बजे तक घर पर होंगे अंतिम दर्शन

दिग्गज गायिका आशा भोसले नहीं रहीं। बीते दिन रविवार को मल्टी-ऑर्गन फेलियर के कारण उनका निधन हो गया। प्रख्यात गायिका को शनिवार को अत्यधिक थकान और सीने में संक्रमण के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मगर, उन्हें बचाया नहीं जा सका। वे 92 वर्ष की थीं। आज सोमवार को आशा भोसले का अंतिम संस्कार होना है। गायिका को श्रद्धांजलि देने के लिए दिग्गज हस्तियां उनके आवास पर पहुंच रही हैं।

 

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *