अंडमान में बड़ा हादसा: रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को ले जा रही नाव डूबी, करीब 250 लोग लापता
Last Updated:

अंडमान से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. संयुक्त राष्ट्र (UN) के अनुसार रोहिंग्या शरणार्थियों और बांग्लादेशी नागरिकों को ले जा रही एक नाव समुद्र में पलट गई है जिसमें करीब 250 लोगों के लापता होने की आशंका है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह नाव क्षमता से अधिक भरी हुई थी और खराब मौसम के चलते हादसे का शिकार हो गई. यूएन की शरणार्थी एजेंसी ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि समुद्र में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान की जरूरत है. ये लोग बेहतर भविष्य की तलाश में समुद्री रास्ते से सुरक्षित ठिकानों की ओर जा रहे थे. इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर शरणार्थियों के संकट और अवैध समुद्री यात्राओं के जोखिम को उजागर कर दिया है. राहत और बचाव कार्य पर अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों की नजर बनी हुई है.
