Wed. Apr 15th, 2026

‘आपकी कहीं जॉब लगवा दूंगा…’ कानपुर में तैनात सिपाही ने ट्रेन में छात्रा से की दोस्ती, फिर रेप कर बनाया वीडियो – Kanpur constable befriended student rape pretext of job marriage lcla

69df059d67146 kanpur constable befriended student rape pretext of job marriage 152719848

यूपी के कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक सिपाही ने ट्रेन में छात्रा से दोस्ती कर उसे नौकरी और शादी का झांसा दिया. भरोसा जीतने के बाद उसे मिलने बुलाया और कथित तौर पर रेप किया. आरोपी ने वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी भी दी. मामले की शिकायत मिली तो पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

आरोपी सिपाही योगेंद्र सिंह मूल रूप से अलीगढ़ का रहने वाला है और कानपुर पुलिस लाइन में तैनात था. 19 जनवरी को ट्रेन यात्रा के दौरान उसकी मुलाकात एक छात्रा से हुई, जो परीक्षा देने जा रही थी. इसी दौरान उसने छात्रा से दोस्ती की और खुद को कानपुर में तैनात बताते हुए मदद का भरोसा दिया.

योगेंद्र ने छात्रा से कहा कि मैं कानपुर में पोस्टेड हूं, अलीगढ़ का रहने वाला हूं. कानपुर में कोई परेशानी हो तो बताइए. आप परीक्षा दीजिए, उसके बाद मुझसे संपर्क करिएगा, मैं कहीं न कहीं जॉब लगवा दूंगा. आप पढ़ाई भी करिए और जॉब भी करते रहिए. छात्रा को उसकी बातों पर विश्वास हो गया और उसका मोबाइल नंबर ले लिया.

यह भी पढ़ें: कुंवारी बताकर किया प्यार, फिर जीता विश्वास और… दो बच्चों की मां शादी का झांसा देकर युवक के घर से जेवरात लेकर हुई फरार

छात्रा काकादेव क्षेत्र में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी. फोन नंबर लेने के बाद सिपाही ने लड़की को कई बार फोन किया. उसको 22 फरवरी को पुलिस लाइन के पास मिलने के लिए कानपुर बुलाया. वहां उसके साथ रेप किया.

इस दौरान छात्रा ने जब पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने कहा कि मैं तुमसे शादी कर लूंगा. इसके बाद उसने लड़की की मां से बात भी कि इससे शादी करूंगा. छात्रा का आरोप है कि सिपाही ने कई बार रेप किया, फिर शादी से इनकार कर दिया.

पुलिस कमिश्नर के पास पहुंची पीड़िता

इसके बाद पीड़िता ने सोमवार को कानपुर पुलिस कमिश्नर से मामले की शिकायत की. आरोपी सिपाही का वॉट्सएप चैट भी पुलिस को दिखाया. कमिश्नर के आदेश पर तुरंत केस दर्ज किया गया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी सिपाही योगेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से गिरफ्तार कर लिया. 

इस मामले में थाना इंचार्ज सतीश चंद्र पांडे का कहना है कि सिपाही के खिलाफ छात्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि शादी का झांसा देकर के साथ रेप किया गया. छात्रा के बयान दर्ज कराए जाएं, मेडिकल भी कराया जाएगा. मामले की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है.

—- समाप्त —-

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *